Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जोधपुर में दर्दनाक हादसा: शादी समारोह में खाना बनाते समय फटा सिलेंडर, 2 बच्चों की मौत, 42 गंभीर
    Breaking News Headlines

    जोधपुर में दर्दनाक हादसा: शादी समारोह में खाना बनाते समय फटा सिलेंडर, 2 बच्चों की मौत, 42 गंभीर

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 9, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जोधपुर. राजस्थान के जोधपुर में शादी समारोह के दौरान एक गैस सिलेंडर फटने से 2 बच्चों की मौत हो गई और लगभग 42 लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं. वहीं सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत जोधपुर अस्पताल रेफर किया गया है. वहीं 35 से ज्यादा लोग 60 प्रतिशत और 11 लोग 80 से 90 प्रतिशत झुलस गए. दरअसल, शादी समारोह के दौरान अचानक गैस का सिलेंडर फट गया, जिसके बाद में घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई है. टेंट में मौजूद लोग आग की लपटों में घिर गए, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल

     

    बताया जा रहा है कि जोधपुर जिले के शेरगढ़ में भूंगरा गांव की है. वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची स्थानीय थाना पुलिस ने आसपास के टैंकरों से आग को बुझाने की कोशिश की गई. साथ ही घटनास्थल पर फायर बिग्रेड की गाडियां मौके पर पहुंची है. इस दौरान थानाधिकारी देवेंद्र सिंह के अनुसार इस हादसे में 2 बच्चों की झुलसने से मौत हो गई. बताया जा रहा है कि कुछ लोग गंभीर रूप से भी झुलसे हैं. सिलेंडर फटने से घर की छतें भी गिर गई. फिलहाल गंभीर घायलों का इलाज जारी है. साथ ही पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है.

     

    जानकारी के अनुसार शेरगढ़ के भूंगरा गांव के रहने वाले सगत सिंह गोगादेव के बेटे की गुरुवार यानि कि आज शादी का कार्यक्रम था. जहां दोपहर को बारात रवाना होनी थी, उससे पहले सभी शादी के पंडाल में एकत्र थे. इस दौरान हलवाइयों के पास लगे सिलेंडर में अचानक विस्फोट हुआ. कुल पांच सिलेंडर फटने की जानकारी आई है. इससे मौके पर भगदड़ मच गई, जिसमें कई लोग जो भोजन कर रहे थे वे पांडाल में आग लगने से झूलस गए.

     

    इनमें सगतसिंह और उसका दूल्हा बेटा भी शामिल है. बताया जा रहा है कि कुछ लोग गंभीर रूप से भी झुलसे हैं. सिलेंडर फटने से घर की छतें भी गिर गई. फिलहाल गंभीर घायलों का इलाज जारी है. वहीं, पूरे मामले की जांच पुलिस कर रही है.

     

    इस घटना का संज्ञान लेते हुए सूबे के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर कहा कि जोधपुर में विवाह कार्यक्रम में आग लगने की घटना को लेकर जिला कलेक्टर से बातचीत कर निर्देश दिए हैं. इस दौरान सभी घायलों को समुचित इलाज के लिए सुनिश्चित किया जाएगा. मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं. सीएम गहलोत ने जोधपुर के कलेक्टर किसी भी प्रकार की लापरलाही नहीं बरतने के निर्देश दिए है. इस घटना को लेकर जोधपुर जिला कलेक्टर और एसपी ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचकर लोगों का हालचाल ले रहे हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगुजरात की ऐतिहासिक जीत पर बोले प्रधानमंत्री मोदी- जनता के सामने नतमस्तक हूं
    Next Article अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ऑर्गनाइजेशन की दो कंपनियां टैक्स फ्रॉड में दोषी करार

    Related Posts

    भक्ति, संगीत और आधुनिकता का संगम, युवाओं में दिखा सांस्कृतिक जुड़ाव

    September 25, 2026

    नेपाल में बारिश के बीच बिहार सतर्क, गंडक-कोसी तटबंधों पर चौबीस घंटे निगरानी के निर्देश

    September 25, 2026

    जंतर-मंतर पर मुख्य निर्वाचन आयुक्त की गिरफ्तारी की मांग कर रहे प्रदर्शनकारी हिरासत में लिये गए

    September 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भक्ति, संगीत और आधुनिकता का संगम, युवाओं में दिखा सांस्कृतिक जुड़ाव

    नेपाल में बारिश के बीच बिहार सतर्क, गंडक-कोसी तटबंधों पर चौबीस घंटे निगरानी के निर्देश

    जंतर-मंतर पर मुख्य निर्वाचन आयुक्त की गिरफ्तारी की मांग कर रहे प्रदर्शनकारी हिरासत में लिये गए

    झारखंड सरकार की नीतियों पर भाजपा का हमला, तुहिन सिन्हा ने उठाए कई सवाल

    बारिश के बीच भी SIR शिविरों में पहुंचे नागरिक, 30 सितंबर तक दावा-आपत्ति का अंतिम मौका

    मूसलाधार बारिश से जमशेदपुर की रफ्तार थमी, सड़क पर जलजमाव से लग रहा जाम

    भारी बारिश की आशंका पर 26 सितंबर को कक्षा 12 तक के सभी स्कूल बंद

    दिनदहाड़े गोलमुरी में बैंक डकैती ने कानून-व्यवस्था की पोल खोली : दिनेश कुमार

    गोलमुरी केनरा बैंक डकैती की जांच तेज, 20 सदस्यीय एसआईटी गठित आईजी-डीआईजी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण, पांच अपराधियों पर इनाम की घोषणा

    जमशेदपुर बर्मामाइंस सुनसुनिया गेट पर दिनदहाड़े चाकूबाजी, वाहन हटाने को लेकर विवाद में युवक पर हमला, टाटा मुख्य अस्पताल में भर्ती

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.