Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गुजरात की ऐतिहासिक जीत पर बोले प्रधानमंत्री मोदी- जनता के सामने नतमस्तक हूं
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    गुजरात की ऐतिहासिक जीत पर बोले प्रधानमंत्री मोदी- जनता के सामने नतमस्तक हूं

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 9, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी में गुजरात विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को भाजपा मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जनता के सामने नतमस्तक हूं. गुजरात की जनता का आभार. हिमाचल के मतदाता का भी बहुत बहुत आभारी. देश के उपचुनाव में मेहनत दिख रही है.

     

    पीएम मोदी ने कहा कि जहां भारतीय जनता पार्टी प्रत्यक्ष नहीं जीती, वहां भाजपा का वोट शेयर भाजपा के प्रति स्नेह का साक्षी है. मैं गुजरात, हिमाचल और दिल्ली की जनता का विनम्र भाव से आभार व्यक्त करता हूं. उन्होंने कहा कि यूपी के रामपुर में भाजपा के जीत मिली. बिहार के उपचुनाव में प्रदर्शन आने वाले दिनों का संकेत हैं. इसके साथ ही उन्होंने हिमाचल की जनता को यकीन दिलाया कि भले ही वे 1 प्रतिशत वोट से पीछे रहे, लेकिन विकास के लिए 100 प्रतिशत मौजूद रहेंगे और केंद्र सरकार के द्वारा जो भी बनेगा उसमें कभी कमी नहीं आने देंगे.

     

    पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा को मिला जनसमर्थन नए भारत की आकांक्षाओं का प्रतिबिम्ब है. भाजपा को मिला जनसमर्थन भारत के युवाओं की युवा सोच का प्रकटीकरण है. भाजपा को मिला जनसमर्थन गरीब, शोषित, वंचित, आदिवासियों के सशक्तिकरण के लिए मिला समर्थन है. पीएम मोदी ने कहा कि लोगों ने भाजपा को वोट दिया, क्योंकि भाजपा हर सुविधा को प्रत्येक गरीब, मध्यमवर्गीय परिवार तक जल्द से जल्द पहुंचाना चाहती है. लोगों ने भाजपा को वोट दिया, क्योंकि भाजपा देश के हित में बड़े से बड़े और कड़े से कड़े फैसले लेने का दम रखती है.

     

    पीएम मोदी ने कहा कि गुजरात की जनता ने तो रिकॉर्ड तोडऩे में भी रिकॉर्ड कर दिया. गुजरात के इतिहास का सबसे प्रचंड जनादेश भाजपा को देकर प्रदेश के लोगों ने नया इतिहास बना दिया है. जाति, वर्ग, समुदाय और हर तरह के विभाजन से ऊपर उठकर भाजपा को वोट दिया है. पीएम मोदी ने कहा कि गुजरात के नतीजों ने सिद्ध किया है कि सामान्य मानवी में विकसित भारत के लिए कितनी प्रबल आकांक्षा है. संदेश साफ है कि जब देश के सामने कोई चुनौती होती है तो देश की जनता का भरोसा भाजपा पर होता है.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबॉम्बे हाईकोर्ट का आदेश: सड़कों पर गड्ढों की वजह से दुर्घटना में मौत हुई तो BMC अधिकारी माने जाएंगे जिम्मेदार
    Next Article जोधपुर में दर्दनाक हादसा: शादी समारोह में खाना बनाते समय फटा सिलेंडर, 2 बच्चों की मौत, 42 गंभीर

    Related Posts

    सिदगोड़ा में पुलिस कार्रवाई के दौरान हंगामा, युवक घायल होने पर लोगों ने घेरा पुलिस वाहन

    June 21, 2026

    गंगा का महत्व: जीवन, मोक्ष और पर्यावरण की पुकार

    June 20, 2026

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग

    June 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सिदगोड़ा में पुलिस कार्रवाई के दौरान हंगामा, युवक घायल होने पर लोगों ने घेरा पुलिस वाहन

    गंगा का महत्व: जीवन, मोक्ष और पर्यावरण की पुकार

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग

    विश्व संगीत दिवस: शांति और संवेदना का वैश्विक उत्सव

    राम मंदिर चढ़ावे विवाद: आस्था पर सवाल, साख दांव पर

    डालसा का न्याय रथ पहुंचा बहरागोड़ा, कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित

    गोलमुरी क्लब में साप्ताहिक योग शिविर का समापन, 75 साधकों ने लिया योग और ध्यान का लाभ

    राजनीति शास्त्र की छात्राओं ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का फील्ड विजिट

    पश्चिम बंगाल स्थापना दिवस समारोह में बोले राज्यपाल, ‘विविधता में एकता भारत की सबसे बड़ी शक्ति’

    बाल विवाह के खिलाफ युवा का जिला स्तरीय कार्यशाला शिक्षकों को बच्चों के अधिकार के प्रति जागरूक किया गया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.