Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम ने वॉलमार्ट के साथ समझौता ज्ञापन पर किए हस्ताक्षर
    Headlines राष्ट्रीय

    राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम ने वॉलमार्ट के साथ समझौता ज्ञापन पर किए हस्ताक्षर

    Bishan PapolaBy Bishan PapolaDecember 7, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली । वॉलमार्ट ग्लोबल सोर्सिंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड और राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम लिमिटेड- एनएसआईसी के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए हैं। केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री नारायण राणे की उपस्थिति में एनएसआईसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक गौरांग दीक्षित और वॉलमार्ट की निदेशक व हब प्रमुख प्रमिला मल्लैया द्वारा समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।
    दरअसल, एनएसआईसी इस समझौता ज्ञापन के माध्यम से उन सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों को राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम की कई योजनाओं तथा अन्य सेवाओं का विस्तारित लाभ प्राप्त करने में सक्षम बनाएगा, जो विभिन्न वृद्धि कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके अतिरिक्त, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों को एनएसआईसी द्वारा प्रस्तावित विभिन्न अवसरों के तहत कार्यशील पूंजी प्राप्त करने, थोक खरीद सहायता आदि के विभिन्न लाभों का उपयोग करने का मौका मिलेगा। जो सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम वास्तव में एनएसआईसी के इकोसिस्टम का हिस्सा हैं, उन्हें प्रासंगिक समूहों में वृद्धि कार्यक्रम से भी जोड़ा जाएगा और इस कार्यक्रम के तहत “मुफ्त” में मौजूदा व्यावसायिक प्रशिक्षण सामग्री, सलाहकार सहयोग, उपकरण और ज्ञान तक उनकी पहुंच सुलभ होगी। यह समझौता वर्ष 2030 तक सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम को 2 ट्रिलियन डॉलर मूल्य के निर्यात लक्ष्य तक ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

    कार्यक्रम के दौरान मंत्री नारायण राणे ने कहा कि वॉलमार्ट के वृद्धि कार्यक्रम ने बड़ी संख्या में भारतीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम को विस्तार देने, उनके उत्पादन को बढ़ावा देने और विकास का धारक बनने में सक्षम बनाया है। वॉलमार्ट विशेष रूप से महामारी के दौरान प्रशिक्षण एवं क्षमता निर्माण के साथ सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम को कार्यशील बनाने में सहायक रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में भारतीय एमएसएमई क्षेत्र में 6.3 करोड़ सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम शामिल हैं, जो 11 करोड़ से अधिक लोगों को रोजगार के अवसर देते हैं। हम आशा करते हैं कि वॉलमार्ट देश में बढ़ते एमएसएमई क्षेत्र को निरंतर अपना सहयोग देता रहेगा।
    राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक गौरांग दीक्षित ने कहा कि राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम भारत में एक मजबूत सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम क्षेत्र के विकास तथा कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। हम इस कार्यक्रम के अंतर्गत एमएसएमई को हमारी योजनाओं तक पहुंच बनाने और राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम के तहत सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम क्षेत्र को इसके विकास के संसाधन उपलब्ध कराने में मदद करने के उद्देश्य से वॉलमार्ट की वृद्धि योजना के साथ काम करने के लिए तत्पर हैं। इस साझेदारी के माध्यम से, देश भर के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम को राष्ट्रीय स्तर पर और दुनिया भर में अपने व्यवसायों का अधिक विस्तार करने के लिए आवश्यक सहयोग मिल सकता है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदिल्ली वालों को भा गया केजरीवाल का ‘डबल इंजन’
    Next Article मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन “झारखंड की दीदियों का स्नातक समारोह ” में सम्मिलित हुए

    Related Posts

    लोहरदगा में तेज रफ्तार ट्रक ने एक परिवार की खुशियों को कुचला,दो बहन समेत तीन की मौत,खत्म हुआ परिवार के युवा

    June 20, 2026

    धनबाद में पुलिस का लक्ष्यदक्षता अभियान शुरू, 2,586 जवान देंगे निशानेबाजी की परीक्षा

    June 20, 2026

    चाईबासा में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 7 बाइक बरामद; 3 गिरफ्तार, 3 किशोर निरुद्ध

    June 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    लोहरदगा में तेज रफ्तार ट्रक ने एक परिवार की खुशियों को कुचला,दो बहन समेत तीन की मौत,खत्म हुआ परिवार के युवा

    धनबाद में पुलिस का लक्ष्यदक्षता अभियान शुरू, 2,586 जवान देंगे निशानेबाजी की परीक्षा

    चाईबासा में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 7 बाइक बरामद; 3 गिरफ्तार, 3 किशोर निरुद्ध

    गुमला के पालकोट में दर्दनाक हादसा, बारातियों से भरी गाड़ी पेड़ से टकराई; दो की मौत, तीन घायल

    चतरा में आधी रात पुलिस-अपराधी मुठभेड़; फिरौती के लिए अपहृत 6 ग्रामीण सकुशल मुक्त, हथियारों के साथ 5 शातिर गिरफ्तार

    गिरिडीह के बेलाटांड़ थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।

    पलामू जमीन विवाद में ठेकेदार और कारोबारी को मारी गोली, भतीजे पर लगा आरोप |

    बैंक ऑफ़ इंडिया बादम शाखा की पहल: मृतक मजदूर की पत्नी को मिला ₹2 लाख का प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा लाभ

    जमशेदपुर में नीट परीक्षा की तैयारी पूरी, 8 केंद्रों पर 21 जून को शामिल होंगे करीब 4 हजार परीक्षार्थी

    विश्व योग दिवस की पूर्व संध्या पर गोपबंधु विद्यापीठ में विशेष योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.