Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » RSS-BJP वाले जय सियाराम नहीं बोलते क्योंकि वे भगवान राम की भावना को नहीं मानते: राहुल गांधी
    Breaking News Headlines राजनीति

    RSS-BJP वाले जय सियाराम नहीं बोलते क्योंकि वे भगवान राम की भावना को नहीं मानते: राहुल गांधी

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 6, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    झालावाड़. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने राजस्थान के झालावाड़ के नाहरड़ी में भारत जोड़ो यात्रा के पहले दिन अपनी पहली नुक्कड़ सभा में भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक पर तीखा हमला करते हुए कहा कि वे जय सियाराम क्यों नहीं बोलते और उन्होंने इस नारे से सीता मां को क्यों निकाल दिया है. उन्होंने कहा कि आरएसएस के लोगों को जय सियाराम बोलना पड़ेगा और वे लोग सीता मां का अपमान नहीं कर सकते हैं. राहुल ने लोगों से कहा कि आरएसएस के लोगों को भगवान राम और उनके जीवन जीने के तरीके को समझना होगा.

     

    राहुल गांधी ने कहा कि पहले एक नारा हुआ करता था, जो पूरे देश में लगाया जाता था, वह जय सियाराम का नारा था. उन्होंने कहा कि भाईयों-बहनों सीता के बिना क्या राम हो सकते हैं? सवाल ही नहीं उठता, सीता के बिना राम कभी नहीं हो सकते हैं और राम के बिना सीता नहीं हो सकती हैं. राहुल ने कहा कि अपने नारे से बीजेपी और आरएसएस के लोगों ने सीता मां को क्यों निकाल दिया है?

     

    राहुल गांधी ने कहा कि ठीक है अगर जयश्रीराम बोलना है तो बोलिए, मगर आरएसएस के लोगों को जय सियाराम भी बोलना पड़ेगा और वे सीता मां का अपमान नहीं कर सकते हैं. राहुल ने बताया कि महात्मा गांधी ने गोली लगने के बाद हे राम कहा था, जब हम हे राम कहते हैं तो हम यह फैसला करते हैं कि जो भगवान राम की भावना थी, उस भावना के साथ हम जीवन बिताएंगे और आज ये शब्द भी आरएसएस के लोग भूल गए हैं.

     

    राहुल गांधी ने कहा कि वे कभी जय सियाराम नहीं बोलते और हे राम भी कभी नहीं बोलते क्योंकि वे भगवान राम की भावना को नहीं मानते हैं. उन्होंने कहा कि अगर वह राम को मानते तो वह इस देश में नफरत और हिंसा कभी नहीं फैलाते, वे किसानों के साथ अत्याचार, युवाओं को बेरोजगार और महिलाओं का अपमान कभी नहीं करते. उन्होंने कहा कि मैं आरएसएस के लोगों से कहना चाहता हूं आप राम भगवान को समझिए, उनकी भावना और उनके जीवन जीने के तरीकों को समझिए, उन्होंने सिर्फ प्रेम, भाईचारा और सम्मान की बात कही थी.

     

    गौरतलब है कि भारत जोड़ो यात्रा ने रविवार शाम मध्यप्रदेश से राजस्थान में प्रवेश किया जिसके बाद सोमवार सुबह यात्रा झालावाड़ के झालरापाटन में काली तलाई से शुरू हुई और बाली बोरडा तक पहुंची. वहीं खेल संकुल में रात्रि विश्राम के लिए रुकी. राहुल गांधी के साथ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, भारतीय कांग्रेस कमेटी महासचिव केसी वेणुगोपाल, पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट, कई मंत्रियों और विधायकों ने भी पदयात्रा की.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअफगानिस्तान के मजार-ए-शरीफ में बड़ा बम धमाका, 20 लोगों के मारे जाने की खबर
    Next Article दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: 8 माह से अधिक का गर्भ गिराने की दी अनुमति, कहा- मां का फैसला ही सर्वोपरि

    Related Posts

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    August 7, 2026

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    August 7, 2026

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    उदयपुर से दलमा तक पुलिस का ऑपरेशन, कई गिरफ्तार, एके 47, इंसास, पिस्टल और 361 कारतूस बरामद

    औद्योगिक क्षेत्र की सुरक्षा पर एसिया की चिंता, एसपी ने दिया सख्त कार्रवाई का भरोसा

    9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस पर गोपाल मैदान में विशाल जन सभा

    अतिवृष्टि से हल्दीपोखर में मकान ध्वस्त पीड़ित परिवारों के लिए मुआवज़े की मांग

    झारखण्ड साहित्य संस्कृति परिषद द्वारा आयोजित साहित्य प्रतियोगिता का परिणाम घोषित

    जादूगोड़ा की पंचायत योजनाओं में फर्जीवाड़े का आरोप, ग्राम प्रधान के नाम पर नकली पत्र बनाकर योजनाएं स्वीकृत कराने की शिकायत

    3 करोड़ का धमकुडिया भवन पहली ही बरसात में जर्जर, दरारें और सीपेज से श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर संकट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.