Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मथुरा की शाही ईदगाह परिसर में हिंदू महासभा ने किया हनुमान चालीसा पाठ का ऐलान, अलर्ट
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश

    मथुरा की शाही ईदगाह परिसर में हिंदू महासभा ने किया हनुमान चालीसा पाठ का ऐलान, अलर्ट

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 6, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मथुरा. उत्तर प्रदेश के मथुरा में श्रीकृष्ण जन्म भूमि-शाही ईदगाह परिसर में आज 6 दिसंबर को अखिल भारतीय हिंदू महासभा ने हनुमान चालीसा का पाठ करने का ऐलान किया है. इस ऐलान के बाद ही श्रीकृष्ण जन्मस्थली और शाही ईदगाह के आसपास के इलाकों में मुस्तैदी बढ़ा दी गई है और चप्पे-चप्पे पर पुलिस की पैनी नजर है. हिंदू महासभा के ऐलान को देखते हुए पुलिस ने श्रीकृष्ण जन्म भूमि एवं शाही ईदगाह परिसर के साथ-साथ संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च किया. इतना ही नहीं, सिविल एवं एलआईयू में तैनात पुलिसकर्मियों के माध्यम से क्षेत्र में नजर रखी जा रही है. पूरे इलाके में ड्रोन से भी नजर रखी जा रही है.

     

    गौरतलब है कि अखिल भारत हिन्दू महासभा ने मथुरा जनपद में श्रीकृष्ण जन्मभूमि-ईदगाह परिसर में लड्डू गोपाल का छह दिसंबर को जलाभिषेक करने एवं हनुमान चालीसा पाठ करने की अनुमति मांगी थी. अखिल भारत हिन्दू महासभा इस परिसर के प्राचीन श्रीकृष्ण मंदिर का गर्भगृह होने का दावा करती है. इस बीच, मथुरा प्रशासन ने जिले में बिना अनुमति के किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या धार्मिक संगठन द्वारा पांच या पांच से अधिक लोगों के समूह के एकत्र होकर सभा, धरना और प्रदर्शन आदि पर रोक लगा दी है. यह रोक अगले वर्ष 28 जनवरी तक प्रभावी रहेगी

     

    प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार अयोध्या के बाबरी ढांचा ढहाए जाने के 30 साल पूरे होने पर अखिल भारत हिन्दू महासभा के ईदगाह में हनुमान चालीसा पाठ के ऐलान एवं नगर निकाय संबंधी चुनाव आदि कुछ विशेष गतिविधियों के मद्देनजर एक दिसंबर से निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है, जो अगले वर्ष 28 जनवरी तक लागू रहेगी.

     

    जिलाधिकारी पुलकित खरे के आदेश से जारी निषेधाज्ञा में कहा गया है कि राजनीतिक, सामाजिक या धार्मिक संगठन आदि बिना अनुमति के पांच अथवा पांच से अधिक लोगों का किसी भी प्रकार का जमावड़ा, धरना, प्रदर्शन आदि नहीं कर सकेंगे और इसका उल्लंघन करने पर व्यक्ति अथवा व्यक्तियों के प्रति दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 188 के तहत कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी.

     

    अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने एक वीडियो जारी कर शुक्रवार को जानकारी दी थी कि उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अपने खून से पत्र लिखकर श्रीकृष्ण जन्मभूमि परिसर में स्थित शाही ईदगाह में 6 दिसंबर को हनुमान चालीसा का पाठ करने की अनुमति मांगी है. हालांकि हिंदू महासभा के ऐलान के बाद श्री कृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह मस्जिद पर सुरक्षा का घेरा बढ़ा दिया गया है. पूरे शहर में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है. भारी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती की गई है और खुफिया एजेंसियों को भी अलर्ट पर रख दिया गया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleब्राजील ने साउथ कोरिया को 4-1 से हराकर क्वार्टर फाइनल का टिकट कटाया
    Next Article देश के कई राज्यों में भारी बारिश करायेगा मैंडूस चक्रवात, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

    Related Posts

    जादूगोड़ा की पंचायत योजनाओं में फर्जीवाड़े का आरोप, ग्राम प्रधान के नाम पर नकली पत्र बनाकर योजनाएं स्वीकृत कराने की शिकायत

    August 7, 2026

    3 करोड़ का धमकुडिया भवन पहली ही बरसात में जर्जर, दरारें और सीपेज से श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर संकट

    August 7, 2026

    राशि के अभाव में मध्याह्न भोजन योजना बंद होने के कगार पर, प्रभारी शिक्षकों ने डीएससी को सौंपा ज्ञापन

    August 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जादूगोड़ा की पंचायत योजनाओं में फर्जीवाड़े का आरोप, ग्राम प्रधान के नाम पर नकली पत्र बनाकर योजनाएं स्वीकृत कराने की शिकायत

    3 करोड़ का धमकुडिया भवन पहली ही बरसात में जर्जर, दरारें और सीपेज से श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर संकट

    राशि के अभाव में मध्याह्न भोजन योजना बंद होने के कगार पर, प्रभारी शिक्षकों ने डीएससी को सौंपा ज्ञापन

    डिवाइडर से टकराया टेंपो, छह महिला यात्री घायल

    तारकेश्वर धाम के लिए चाकुलिया के पानिबांका गाँव के शिव भक्तों की टोली रवाना

    केडो होते हुए खुखड़ाडीह तक एक किलोमीटर सड़क हुई जर्जर, बनी जानलेवा ,सुधि लेने वाला कोई नहीं, विधायक मंगल कालिंदी से ग्रामीणों ने उठाई सड़क निर्माण की मांग

    हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड में निदेशक (वित्त) के चयन को लेकर उठे सवाल, PESB की प्रक्रिया पर शिकायत

    हिंदुस्तान कॉपर में निदेशक (वित्त) के चयन पर उठे सवाल, पीईएसबी की प्रक्रिया पर शिकायत दर्ज

    हिंदुस्तान कॉपर में निदेशक (वित्त) के चयन को लेकर उठे सवाल, पीईएसबी की प्रक्रिया पर शिकायत

    डीके फाउंडेशन ऑफ फ्रीडम एंड जस्टिस ने जमीनी स्तर पर कार्य का ऐलान किया, डिजिटल प्लेटफॉर्म और सम्मान अभियान शुरू

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.