Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ब्राजील ने साउथ कोरिया को 4-1 से हराकर क्वार्टर फाइनल का टिकट कटाया
    Breaking News Headlines खेल

    ब्राजील ने साउथ कोरिया को 4-1 से हराकर क्वार्टर फाइनल का टिकट कटाया

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 6, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    दोहा. ब्राजील ने साउथ कोरिया को 4-1 से हराकर क्वार्टर फाइनल का टिकट कटाया और ये सभी 4 गोल उसने मैच के पहले हाफ में दागे. ब्राजील ने आखिरी बार किसी वर्ल्ड कप मैच के पहले हाफ में 4 गोल 1954 में मेक्सिको के खिलाफ किए थे. और ये तो वही दौर था जब ब्राजील के लिए मैदान पर ब्लैक पर्ल के नाम से मशहूर पेले खेला करते थे. शायद यही वजह भी है कि साउथ कोरिया पर जीत को ब्राजील की टीम ने पेले को डेडिकेट किया. मैच के बाद वो उनके नाम के बैनर पकड़े दिखे. बता दें कि पेले अभी खराब सेहत के चलते अस्पताल में भर्ती हैं.

     

    साउथ कोरिया के खिलाफ मुकाबला ही ब्राजील के दबदबे से शुरू हुआ. 10 मिनट के अंदर यानी ठीक 7वें मिनट में ब्राजील ने पहला गोल साउथ कोरिया के गोलपोस्ट में दाग दिया. 1-0 की ये बढ़त कम न पड़ जाए इसलिए 13वें मिनट में एंकल इंजरी से उबरकर वापसी कर रहे स्टार फॉरवर्ड नेमार ने एक और गोल दाग दिया. अब साउथ कोरिया पर ब्राजील की बढ़त 2-0 की हो गई.

     

    लेकिन, अभी तो पार्टी शुरू हुई थी. गोल दागने का अगला मौका ब्राजील ने 29वें मिनट में बनाया और कर भी दिया. इस बार कामयाबी रिचार्लीसन को मिली. उसके बाद मैच के 36 वें मिनट में ब्राजील की ओर से चौथा और आखिरी गोल लुकास पैक्वेटा ने दागा. गोलों की इस बारिश के दौरान साउथ कोरिया सिर्फ तमाशा देखता रहा. मैच का पहला हाफ 4-0 के साथ ब्राजील के फेवर में रहा. वर्ल्ड कप के नॉकआउट में 2014 के सेमीफाइनल के बाद ऐसा पहली बार हुआ है जब पहले हाफ में ही 4 गोल दागे गए हों. तब जर्मनी ने ब्राजील के खिलाफ ही ये कमाल किया था.

     

    मैच का दूसरा हाफ जब शुरू हुआ तो 76वें मिनट साउथ कोरिया को एक कामयाबी मिली, जिसके बाद गोल का अंर 4-0 से 4-1 का हो गया. सेकंड हाफ में ब्राजील की ओर से कोई गोल नहीं हुआ और इसी के साथ ब्राजील ने मैच को 4-1 से जीतते हुए क्वार्टर फाइनल का टिकट कटाया. क्वार्टर फाइनल में ब्राजील का मुकाबला अब क्रोएशिया से होगा, जिसने राउंड ऑफ 16 में जापान को हराया है.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउर्फी जावेद ने कॉपी किया ‘किम कार्दशियन’ का स्टाइल
    Next Article मथुरा की शाही ईदगाह परिसर में हिंदू महासभा ने किया हनुमान चालीसा पाठ का ऐलान, अलर्ट

    Related Posts

    आजसू का राज्यस्तरीय युवा अधिवेशन आज से, जमशेदपुर में जुटेंगे हजारों युवा

    August 6, 2026

    आजसू का राज्यस्तरीय युवा अधिवेशन: जमशेदपुर में हजारों युवाओं का जमावड़ा, सुदेश महतो करेंगे उद्घाटन

    August 6, 2026

    मानसून सत्र छोटा लेकिन अत्यंत महत्वपूर्ण: रवींद्र नाथ महतो

    August 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    आजसू का राज्यस्तरीय युवा अधिवेशन आज से, जमशेदपुर में जुटेंगे हजारों युवा

    आजसू का राज्यस्तरीय युवा अधिवेशन: जमशेदपुर में हजारों युवाओं का जमावड़ा, सुदेश महतो करेंगे उद्घाटन

    मानसून सत्र छोटा लेकिन अत्यंत महत्वपूर्ण: रवींद्र नाथ महतो

    लोकसभा में हिरोशिमा और नागासाकी के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी गई

    बंबई उच्च न्यायालय ने 2013 के यौन उत्पीड़न मामले में तरुण तेजपाल को दोषी ठहराया

    रेल कर्मचारियों के 21 साल से बड़े बच्चों को भी मुफ्त चिकित्सा का मिलेगा लाभ, बोर्ड ने जारी किये आदेश

    यूपी में बड़ा हादसा : प्रतापगढ़ में बारिश के दौरान ढहा घर, एक ही परिवार के छह सदस्यों की मौत

    दिल्ली में झमाझम बारिश, उमस से राहत; ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी

    झारखंड में छात्रों का विरोध-प्रदर्शन तेज, मुख्यमंत्री सोरेन ने बातचीत की पेशकश की

    रुपया शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले नौ पैसे टूटकर 95.17 पर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.