Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पंचायतों में संचालित विभिन्न योजनाओं का हुआ भौतिक निरीक्षण
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    पंचायतों में संचालित विभिन्न योजनाओं का हुआ भौतिक निरीक्षण

    Nizam KhanBy Nizam KhanDecember 3, 2022No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पंचायतों में संचालित विभिन्न योजनाओं का हुआ भौतिक निरीक्षण

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री फ़ैज़ अक अहमद मुमताज (भा०प्र०से०) के निर्देश पर आज दिनांक 03.12.2022 को फतेहपुर प्रखंड के सभी 15 पंचायतों में एक साथ जिला स्तरीय पदाधिकारी द्वारा केन्द्र एवं राज्य प्रायोजित विभिन्न प्रकार की क्रियान्वित योजनाओं का एक साथ निरीक्षण एवं अनुश्रवन किया गया।

    *विभिन्न संचालित योजनाओं का हुआ समीक्षा*

    जिले में संचालित विभिन्न प्रकार की विकास योजनाओं के संचालन / गुणवत्ता की सही एवं फर्स्ट हैंड इन्फोर्मेशन प्राप्त करने के लिए सभी पंचायतों में पृथक रूप से जिला स्तरीय पदाधिकारियों के द्वारा परिभ्रमण कर संचालित योजनाओं का नियमानुसार संचालन एवं गुणवत्ता से संबंधित प्रतिवेदन के साथ-साथ संभावित सुधार के संबंध में अपना मंतव्य उपायुक्त कार्यालय में उपस्थापित किया जा रहा हैं।

    इस दौरान सभी निरीक्षी पदाधिकारी अपने संबंधित पंचायत अंतर्गत विभिन्न विद्यालयों, आंगनवाड़ी केंद्रों, स्वास्थ्य केंद्रों, पीडीएस दुकानों, जल मीनारों सहित विभिन्न योजनाओं के लाभुकों के घर जाकर उनसे जानकारी ली एवं उसका भौतिक सत्यापन किया। वहीं विद्यालय के निरीक्षण के दौरान छात्रों एवं शिक्षकों की उपस्थिति, साफ सफाई, शुद्ध पेयजल, शौचालय, विद्युतीकरण, हैंडवाश यूनिट, अलग से किचन शेड, गैस सिलेंडर, मध्याह्न भोजन का संचालन साप्ताहिक मेनू के अनुसार, बेंच डेस्क की उपलब्धता, विद्यालय में पठन पाठन एवं मूल्यांकन, खेल कूद हेतु मैदान की व्यवस्था सहित अन्य बिंदुओं पर जांच किया गया गया।
    वहीं आंगनबाड़ी केंद्रों में कुल नामांकित बच्चों की संख्या, अंतिम टीएचआर देने की तिथि, कुपोषित बच्चों की संख्या, टीकाकरण की स्थिति, धात्री माताओं की संख्या एवं उनका टीकाकरण, स्टॉक पंजी आदि बिंदुओं पर निरीक्षण किया गया।
    वहीं पीडीएस दुकानों में सूचना पट्ट, स्टॉक की स्थिति, वितरण पंजी, अनाज वितरण की स्थिति, कार्डधारी की संख्या आदि की समीक्षा के साथ लाभुकों के साथ संवाद कर राशन से संबंधित जानकारी ली गई।
    वहीं मनरेगा योजना के जांच के क्रम में लाभुकों से मिलकर एवं योजना स्थल पर जाकर समीक्षा की गई। जिसमे योजना स्वीकृत की तिथि, कुल प्राक्कलित राशि, योजना की भौतिक स्थिति, योजना की उपयोगिता, सूचना पट्ट, कार्य स्थल पर मजदूरों की संख्या, 7 रजिस्टर की अद्यतन स्थिति सहित स्थल पंजी आदि की जांच की गई एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर आवास योजना का भी इस दौरान स्थलीय निरीक्षण किया गया जिसमें अधिकारी द्वारा संबंधित पंचायतों में लाभुकों के घर जाकर उनकी आईडी, स्वीकृत वर्ष, आवास की भौतिक स्थिति, जियो टैगिंग की स्थिति, कितने किस्त का भुगतान हुआ आदि अन्य जानकारी ली गई।

    *निरीक्षण के दौरान विद्यालयों में अधिकारियों ने पठन पाठन का लिया जायजा*

    फतेहपुर प्रखंड के सभी पंचायतों में विद्यालयों के निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पठन पाठन का जायजा लिया एवं शिक्षकों को बेहतर तरीके से पठन पाठन का कार्य करने का निर्देश दिया। वहीं इस दौरान कई छात्र छात्राओं से पढ़ाई के बारे में जानकारी लिया।

    *फतेहपुर प्रखण्ड के सभी 15 पंचायतों में पंचायतवार पदाधिकारियों के द्वारा निरीक्षण किया गया*

    फतेहपुर प्रखंड के पालाजोरी पंचायत में उप विकास आयुक्त जामताड़ा, श्री अनिलसन लकड़ा, चापुड़िया में परियोजना निदेशक आईटीडीए जामताड़ा, श्री अभिषेक श्रीवास्तव, धसनियाँ में अपर समाहर्ता जामताड़ा, श्री सुरेन्द्र कुमार, बिंदापाथर में निदेशक डीआरडीए जामताड़ा, श्री जावेद अनवर इदरीसी, खमारबाद में जिला परिवहन पदाधिकारी जामताड़ा, श्री अजय तिर्की, डुमरिया में अनुमंडल पदाधिकारी जामताड़ा, श्री संजय पांडेय, सिमलडुबी में श्री प्रधान मांझी, कार्यपालक दंडाधिकारी, जामताड़ा, अगैयासरमुंडी में श्री सोनाराम हांसदा, परिक्ष्यमान उप समाहर्ता, फतेहपुर – जिला कल्याण पदाधिकारी जामताड़ा, श्री उत्तम कुमार भगत, बन्दरनाचा – जिला योजना पदाधिकारी जामताड़ा, श्री पंकज कुमार तिवारी, जामजोडी – जिला क्रीड़ा पदाधिकारी जामताड़ा, श्री संतोष कुमार, बामनडीहा – जिला शिक्षा अधीक्षक, जामताड़ा श्री दीपक राम, बनुडीह – जिला कृषि पदाधिकारी जामताड़ा, श्री रंजीत मंडल, आसनबेड़िया – कार्यपालक अभियंता पीएचईडी श्री राहुल प्रियदर्शी एवं सिमलाडंगाल पंचायत में श्री अविश्वर मुर्मू, परिक्ष्यमान उपसमाहर्ता के द्वारा योजनाओं का निरीक्षण एवं अनुश्रवण किया गया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में प्रथम राष्ट्रपति स्व: राजेन्द्र प्रसाद जी का 138वाॅ जयन्ती कार्यक्रम कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय बिष्टूपुर में आयोजित किया गया
    Next Article राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    Related Posts

    डालसा का न्याय रथ पहुंचा बहरागोड़ा, कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित

    June 20, 2026

    गोलमुरी क्लब में साप्ताहिक योग शिविर का समापन, 75 साधकों ने लिया योग और ध्यान का लाभ

    June 20, 2026

    राजनीति शास्त्र की छात्राओं ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का फील्ड विजिट

    June 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गंगा का महत्व: जीवन, मोक्ष और पर्यावरण की पुकार

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग

    विश्व संगीत दिवस: शांति और संवेदना का वैश्विक उत्सव

    राम मंदिर चढ़ावे विवाद: आस्था पर सवाल, साख दांव पर

    डालसा का न्याय रथ पहुंचा बहरागोड़ा, कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित

    गोलमुरी क्लब में साप्ताहिक योग शिविर का समापन, 75 साधकों ने लिया योग और ध्यान का लाभ

    राजनीति शास्त्र की छात्राओं ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का फील्ड विजिट

    पश्चिम बंगाल स्थापना दिवस समारोह में बोले राज्यपाल, ‘विविधता में एकता भारत की सबसे बड़ी शक्ति’

    बाल विवाह के खिलाफ युवा का जिला स्तरीय कार्यशाला शिक्षकों को बच्चों के अधिकार के प्रति जागरूक किया गया

    सिंहभूम चैम्बर के प्रतिनिधिमंडल ने टाटा टेक्नीकल इंस्टीच्यूट का किया भ्रमण कौशल विकास एवं उद्योगों की आवश्यकता के अनुरूप प्रशिक्षण को और सशक्त बनाने पर दिया जोर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.