Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कोरिया का आखिरी मिनटों में उलटफेर, पुर्तगाल को हराकर नॉकआउट में एंट्री
    Breaking News Headlines खेल

    कोरिया का आखिरी मिनटों में उलटफेर, पुर्तगाल को हराकर नॉकआउट में एंट्री

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 3, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कतर. अर्जेंटीना, जर्मनी, बेल्जियम और स्पेन के बाद क्रिस्टियानो रोनाल्डो की टीम पुर्तगाल को भी चौंकाने वाले नतीजे का सामना करना पड़ा. ग्रुप एच के अपने आखिरी मैच में पुर्तगाल को 1-2 से हार का सामना करना पड़ा और ये कमाल किया एक और एशियाई टीम ने. जापान के धमाके के एक दिन बाद उसके पड़ोसी साउथ कोरिया ने यूरोपियन ताकत को हरा दिया. इसके साथ ही कोरिया ने अगले दौर में जगह बना ली. वहीं इसी ग्रुप के दूसरे मुकाबले में उरुग्वे ने घाना को 2-0 से हराया लेकिन फिर भी वह ग्रुप राउंड से बाहर हो गया.

     

    साउथ कोरिया को इस मैच में हर हाल में जीत की जरूरत थी और उसने शुरुआत में ही पिछड़ने के बाद वापसी की और पहले हाफ में ही 1-1 से बराबरी हासिल कर ली थी. हालांकि, दूसरी ओर उरुग्वे ने घाना पर 2-0 से बढ़त हासिल कर ली थी. इस स्थिति में उरुग्वे नॉकआउट में जा रहा था जबकि साउथ कोरिया को बाहर का रास्ता देखना पड़ता. फिर वही हुआ, जिसके कारण फुटबॉल को दुनियाभर में सबसे रोमांचक खेल का दर्जा हासिल है.

     

    90 मिनट का समय पूरा होने के बाद जैसे ही 6 मिनट का अतिरिक्त समय मिला, उसके कुछ ही सेकेंड के अंदर कोरिया ने ह्वांग ही चान के गोल के दम पर 2-1 से बढ़त हासिल कर ली. आखिरी मिनटों में मिली इस बढ़त ने उसके अगले दौर में जाना तय कर दिया था. बस जरूरत थी अपनी इस बढ़त को बनाए रखने की और साथ ही उरुग्वे के तीसरा गोल न करने की. कोरिया अपने काम में सफल रहा और उसने पुर्तगाल को हराते हुए एक और शानदार उलटफेर को अंजाम दे दिया.

     

    वहीं कुछ ही मिनटों बाद उसे घाना से भी मदद मिल गई, जिसने उरुग्वे को मैच का तीसरा गोल करने से रोक दिया. उरुग्वे ने घाना को 2-0 से हरा दिया, लेकिन ये भी उसके लिए काफी नहीं रहा. असल में कोरिया और उरुग्वे के कुल 4-4 पॉइंट्स थे. दोनों का गोल अंतर भी 0-0 था. अगर उरुग्वे एक और गोल दागता तो उसका गोल अंतर 1 हो जाता और वह अगले दौर में पहुंच जाता, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. ऐसे में फैसला हुआ कि किस टीम ने ज्यादा गोल मारे और यहां कोरिया ने बाजी मारी, क्योंकि उसने 3 मैचों में 4 गोल दागे, जबकि उरुग्वे ने सिर्फ 2 गोल दागे.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएमपी के सीएम एक्शन मोड में, 4 अधिकारियों को मंच से किया सस्पेंड, बोले गड़बड़ी की तो नौकरी करने लायक भी नही रहने दूंगा
    Next Article उन्नाव: सड़क हादसा, तीन ट्रक आपस में भिड़े, आग लगने से 2 जिंदा जल गए

    Related Posts

    3 करोड़ का धमकुडिया भवन पहली ही बरसात में जर्जर, दरारें और सीपेज से श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर संकट

    August 7, 2026

    राशि के अभाव में मध्याह्न भोजन योजना बंद होने के कगार पर, प्रभारी शिक्षकों ने डीएससी को सौंपा ज्ञापन

    August 6, 2026

    डिवाइडर से टकराया टेंपो, छह महिला यात्री घायल

    August 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    3 करोड़ का धमकुडिया भवन पहली ही बरसात में जर्जर, दरारें और सीपेज से श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर संकट

    राशि के अभाव में मध्याह्न भोजन योजना बंद होने के कगार पर, प्रभारी शिक्षकों ने डीएससी को सौंपा ज्ञापन

    डिवाइडर से टकराया टेंपो, छह महिला यात्री घायल

    तारकेश्वर धाम के लिए चाकुलिया के पानिबांका गाँव के शिव भक्तों की टोली रवाना

    केडो होते हुए खुखड़ाडीह तक एक किलोमीटर सड़क हुई जर्जर, बनी जानलेवा ,सुधि लेने वाला कोई नहीं, विधायक मंगल कालिंदी से ग्रामीणों ने उठाई सड़क निर्माण की मांग

    हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड में निदेशक (वित्त) के चयन को लेकर उठे सवाल, PESB की प्रक्रिया पर शिकायत

    हिंदुस्तान कॉपर में निदेशक (वित्त) के चयन पर उठे सवाल, पीईएसबी की प्रक्रिया पर शिकायत दर्ज

    हिंदुस्तान कॉपर में निदेशक (वित्त) के चयन को लेकर उठे सवाल, पीईएसबी की प्रक्रिया पर शिकायत

    डीके फाउंडेशन ऑफ फ्रीडम एंड जस्टिस ने जमीनी स्तर पर कार्य का ऐलान किया, डिजिटल प्लेटफॉर्म और सम्मान अभियान शुरू

    विक्रोली वेस्ट के राहुल नगर में खूनी संघर्ष: पिता-पुत्र की चाकू मारकर हत्या, दो गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.