Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ बढ़ाएगा ठंड, हिमालय से भी आ रही है बर्फीली हवायें
    Breaking News Headlines

    उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ बढ़ाएगा ठंड, हिमालय से भी आ रही है बर्फीली हवायें

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 29, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    दिल्ली. हिमालयीन क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी के चलते बर्फीली हवाएं मैदानी इलाकों की ओर बह रही हैं. जिस कारण दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत के राज्यों में ठंड काफी बढ़ गई है. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले हफ्तों में तापमान और लुढ़केगा. अभी दिन में धूप निकल रही है, लेकिन आगामी दिनों में सर्दी का प्रकोप और बढ़ेगा. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनसुार दिन में भी कोहरा छाया रहेगा.

     

    मौसम विभाग का कहना है कि चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी और आसपास के क्षेत्रों पर बना हुआ है. एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण पूर्व अरब सागर के ऊपर बना हुआ है. इस बीच 2 दिसंबर से एक ताकतवर पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में पहुंचने की संभावना है.

     

    मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में कंपाने वाली ठंड पडऩे लगी है. वहीं दिसंबर के शुरू होने के साथ सर्दी और बढ़ सकती है. राज्य के ज्यादातर जिलों में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री के नीचे जा सकता है. इसके अलावा जिलों में शीतलहर भी चलने का अनुमान जताया गया है. वर्तमान में राजस्थान पर बने प्रतिचक्रवात के असर से हवाओं का रुख बार-बार बदल रहा है, जिसके चलते मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में रात एवं दिन के तापमान में उतार-चढ़ाव का सिलसिला बना हुआ है.

     

    पश्चिमी विक्षोभ के असर से हिमाचल, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, लेह-लद्दाख में बर्फबारी होने की संभावना है. पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढऩे पर सर्द हवाएं मैदानों की ओर आएंगी जिसके बाद चार दिसंबर से मैदानी इलाकों सहित प्रदेश के तापमान में तेजी से गिरावट आएगी और ठिठुरन वाली सर्दी का दौर शुरू होगा. जम्मू-कश्मीर में न्यूनतम पारा शून्य से नीचे चला गया है.

     

    मौसम विभाग के अनुसार श्रीनगर में रात को न्यूनतम तापमान शून्य से 2.1 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो इस मौसम में अब तक का सबसे कम तापमान है. वहीं दक्षिण कश्मीर में वार्षिक अमरनाथ यात्रा के आधार शिविर में से एक पहलगाम पर्यटक रिजॉर्ट में तापमान शून्य से 3.4 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा और इसी के साथ यह घाटी में सबसे ठंडा स्थान रहा. उत्तराखंड के ऊपरी इलाकों में भी पारा 5 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपुर्तगाल ने उरुग्वे को 2-0 से हराकर टूर्नामेंट के नॉकआउट स्टेज का कटाया टिकट
    Next Article बिहार में आरईसी की सीएसआर परियोजना के तहत 10 मोबाइल हेल्थ क्लीनिक ‘डॉक्टर आपके द्वार’ का हुआ शुभारंभ

    Related Posts

    मानसून सत्र छोटा लेकिन महत्वपूर्ण: रवींद्र नाथ महतो ने की सकारात्मक बहस की अपील

    August 6, 2026

    मानसून सत्र छोटा लेकिन महत्वपूर्ण: रवींद्र नाथ महतो ने की सकारात्मक बहस की अपील

    August 6, 2026

    आजसू का राज्यस्तरीय युवा अधिवेशन आज से, जमशेदपुर में जुटेंगे हजारों युवा

    August 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मानसून सत्र छोटा लेकिन महत्वपूर्ण: रवींद्र नाथ महतो ने की सकारात्मक बहस की अपील

    मानसून सत्र छोटा लेकिन महत्वपूर्ण: रवींद्र नाथ महतो ने की सकारात्मक बहस की अपील

    आजसू का राज्यस्तरीय युवा अधिवेशन आज से, जमशेदपुर में जुटेंगे हजारों युवा

    आजसू का राज्यस्तरीय युवा अधिवेशन: जमशेदपुर में हजारों युवाओं का जमावड़ा, सुदेश महतो करेंगे उद्घाटन

    मानसून सत्र छोटा लेकिन अत्यंत महत्वपूर्ण: रवींद्र नाथ महतो

    लोकसभा में हिरोशिमा और नागासाकी के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी गई

    बंबई उच्च न्यायालय ने 2013 के यौन उत्पीड़न मामले में तरुण तेजपाल को दोषी ठहराया

    रेल कर्मचारियों के 21 साल से बड़े बच्चों को भी मुफ्त चिकित्सा का मिलेगा लाभ, बोर्ड ने जारी किये आदेश

    यूपी में बड़ा हादसा : प्रतापगढ़ में बारिश के दौरान ढहा घर, एक ही परिवार के छह सदस्यों की मौत

    दिल्ली में झमाझम बारिश, उमस से राहत; ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.