Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नेमार के बिना ब्राजील ने स्विट्जरलैंड को 1-0 से हराया, राउंड-16 में रखा कदम
    Breaking News Headlines खेल

    नेमार के बिना ब्राजील ने स्विट्जरलैंड को 1-0 से हराया, राउंड-16 में रखा कदम

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 29, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    दोहा. ब्राजील फुटबॉल टीम सोमवार को खेले गए फीफा विश्व कप-2022 के अपने दूसरे मैच में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई. लेकिन फिर भी ये टीम स्विट्जरलैंड के खिलाफ 1-0 से जीत हासिल करने में सफल रही. ये गोल मैच के 82वें मिनट में आ रहा था. लग रहा था कि मैच गोल रहित ड्रॉ पर खत्म होगा लेकिन कैसेमिरो ने गोल कर अपनी टीम को आगे कर दिया और फिर स्विट्जरलैंड मैच में वापसी नहीं कर पाई.

     

    स्विट्जरलैंड ने इस मैच में ब्राजील को जोरदार टक्कर दी लेकिन उसकी एक गलती ब्राजील के लिए मौका साबित हुई और वह गोल कर गई. इस गोल में कैसेमिरो की मदद रोड्रियागो ने की. रोड्रियागो को विनिसियस से गेंद मिली जिन्होंने उसे कैसेमिरो के पास पहुंचा दिया. कैसेमिरो ने हाफ वॉली से गेंद को नेट में डाल ब्राजील को आगे कर दियया और उनका ये गोल विजयी गोल साबित हुआ. यहां से स्विट्जरलैंड की टीम दबाव में दिखी और बराबरी नहीं कर पाई. इस जीत के साथ ही ब्राजील ने ग्रुप-जी से अगले राउंड में कदम रख लिया है.

     

    ब्राजील का ये स्कोर 2-0 हो सकता था लेकिन उसके खिलाड़ियों की एक गलती ने उससे ये मौका छीन लिया. 64वें मिनट में विनिसियस ने ब्राजील के लिए गोल कर दिया था. स्विट्जरलैंड ने मिडफील्ड में गलती की जिसका फायदा ब्राजील ने उठाया. कैसेमिरो ने गेंद मिडफील्ड से ली और आगे बढ़ते हुए विनिसियस को दे दी जिन्होंने आसानी से स्विस गोलकीपर को छका गेंद को नेट में डाल दिया. इस गोल के बाद ब्राजील की टीम जश्न मना रही थी तभी रेफरी ने वीएआर लेने का फैसला किया जिसमें पता चला कि ये ऑफ साइड था और इसी के साथ ब्राजील का गोल रद्द कर दिया गया.

     

    पहले हाफ में दोनों ही टीमों ने शानदार खेल दिखाया. ब्राजील हालांकिा थोड़ी सी हावी दिखी लेकिन स्विट्जरलैंड ने उसे रोके रखा. विनिसियस, राफिंहा ने ब्राजील के लिए कई मौके बनाए लेकिन वो सफल नहीं हो सके. स्विट्जरलैंड ने हालांकि सर्बिया के खिलाफ दो गोल करने वाले ब्राजील के हीरो रिचार्लिसन को रोके रखा.

     

    31वें मिनट में राफिंहा ने ब्राजील के लिए मौका बनाया था. लेकिन उनकी किक स्विट्जरलैंड के गोलकीपर सोमर के हाथों में चली गई 27वें मिनट में भी राफिंहा गोल करने से चूक गए थे. 19वें मिनट में विनिसियस ने भी मौका गंवा दिया था. इस हाफ में स्विट्जरलैंड की डिफेंडिंग शानदार रही. वह हालांकि ब्राजील को जीत हासिल करने से रोक नहीं पाई. इसी के साथ ब्राजील फ्रांस के बाद इस विश्व कप के नॉकआउट दौर में पहुंचने वाली दूसरी टीम बन गई है.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअवनीत कौर ने फिर एक बार पोस्ट की बोल्ड फोटोज
    Next Article हैकर्स ने दिल्ली एम्स से क्रिप्टोकरेंसी में मांगे 200 करोड़ रुपये, छठे दिन भी डाउन रहा सर्वर

    Related Posts

    आजसू का राज्यस्तरीय युवा अधिवेशन आज से, जमशेदपुर में जुटेंगे हजारों युवा

    August 6, 2026

    आजसू का राज्यस्तरीय युवा अधिवेशन: जमशेदपुर में हजारों युवाओं का जमावड़ा, सुदेश महतो करेंगे उद्घाटन

    August 6, 2026

    मानसून सत्र छोटा लेकिन अत्यंत महत्वपूर्ण: रवींद्र नाथ महतो

    August 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    आजसू का राज्यस्तरीय युवा अधिवेशन आज से, जमशेदपुर में जुटेंगे हजारों युवा

    आजसू का राज्यस्तरीय युवा अधिवेशन: जमशेदपुर में हजारों युवाओं का जमावड़ा, सुदेश महतो करेंगे उद्घाटन

    मानसून सत्र छोटा लेकिन अत्यंत महत्वपूर्ण: रवींद्र नाथ महतो

    लोकसभा में हिरोशिमा और नागासाकी के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी गई

    बंबई उच्च न्यायालय ने 2013 के यौन उत्पीड़न मामले में तरुण तेजपाल को दोषी ठहराया

    रेल कर्मचारियों के 21 साल से बड़े बच्चों को भी मुफ्त चिकित्सा का मिलेगा लाभ, बोर्ड ने जारी किये आदेश

    यूपी में बड़ा हादसा : प्रतापगढ़ में बारिश के दौरान ढहा घर, एक ही परिवार के छह सदस्यों की मौत

    दिल्ली में झमाझम बारिश, उमस से राहत; ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी

    झारखंड में छात्रों का विरोध-प्रदर्शन तेज, मुख्यमंत्री सोरेन ने बातचीत की पेशकश की

    रुपया शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले नौ पैसे टूटकर 95.17 पर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.