Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दाल-बाटी बनाते समय गैस रिसाव से भड़की आग, 25 लोग झुलसे, 2 की हालत गंभीर, मची भगदड़
    Breaking News Headlines

    दाल-बाटी बनाते समय गैस रिसाव से भड़की आग, 25 लोग झुलसे, 2 की हालत गंभीर, मची भगदड़

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 22, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मंदसौर: मध्यप्रदेश के मंदसौर में रसोई बनते समय अचानक सिलेंडर में आग भड़कने से 25 लोग घायल हो गए. दो की हालत गंभीर है। जिसके बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां सभी 25 लोगों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है. हादसे में आग बुझाने गया एक पुलिसकर्मी बुरी तरह से झुलस गया है.

     

    ये हादसा मंदसौर जिले के दलोदा थाना क्षेत्र के बानी खेड़ी गांव में कन्हैया सूर्यवंशी नाम के व्यक्ति के घर हुआ. यहां पर गौरनी का कार्यक्रम चल रहा था. इस दौरान दाल-बाटी बनाते वक्त अचानक सिलेंडर में गैस रिसाव होने से आग लग गई। समाज और नाते रिश्तेदार बड़ी संख्या में मौजूद थे. उसी समय अचानक गैस की टंकी से रिसाव शुरू हो गया. कोई कुछ समझ पाता और रिसाव रोक पाता उससे पहले ही आग फैल गयी और उसने विकराल रूप ले लिया.

     

    देखते ही देखते कार्यक्रम स्थल पर बुरी तरह आग फैल गयी. लेकिन भीड़ इतनी ज्यादा थी कि लोगों को वहां से भागने का मौका नहीं मिल पाया. आग की लपटों की चपेट में आकर 25 लोग बुरी तरह झुलस गए. इनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं. मौके पर दलोदा पुलिस थाने का पुलिस कर्मी संदीप पहुंचा. उसने टंकी में लगी आग बुझाने की कोशिश की. लेकिन इस प्रयास में वह बुरी तरह से झुलस गया.

     

    घायलों को तुरंत दलोदा के निजी अस्पताल और गंभीर घायलों को जिला चिकित्सालय भेजा गया. हादसे में झुलसे 7 लोगों को जिला चिकित्सालय भेजा गया था. वहां से 5 को छुट्टी दे दी गई है दो गंभीर रूप से झुलसे हुए व्यक्तियों का अभी भी जिला चिकित्सालय में इलाज चल रहा है. तहसीलदार ने बताया कि हादसे में 25 लोग झुलसे थे जिसमें 7 को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया था 5 को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है और 2 का इलाज अभी जारी है.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझूठा निकला सिसोदिया का दावा: फिजियोथेरेपिस्ट से नहीं, रेपिस्ट से मसाज करवा रहे थे सत्येंद्र जैन
    Next Article भारत जोड़ो यात्रा में चार दिनों के लिए शामिल होंगी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी

    Related Posts

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    August 7, 2026

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    August 7, 2026

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    उदयपुर से दलमा तक पुलिस का ऑपरेशन, कई गिरफ्तार, एके 47, इंसास, पिस्टल और 361 कारतूस बरामद

    औद्योगिक क्षेत्र की सुरक्षा पर एसिया की चिंता, एसपी ने दिया सख्त कार्रवाई का भरोसा

    9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस पर गोपाल मैदान में विशाल जन सभा

    अतिवृष्टि से हल्दीपोखर में मकान ध्वस्त पीड़ित परिवारों के लिए मुआवज़े की मांग

    झारखण्ड साहित्य संस्कृति परिषद द्वारा आयोजित साहित्य प्रतियोगिता का परिणाम घोषित

    जादूगोड़ा की पंचायत योजनाओं में फर्जीवाड़े का आरोप, ग्राम प्रधान के नाम पर नकली पत्र बनाकर योजनाएं स्वीकृत कराने की शिकायत

    3 करोड़ का धमकुडिया भवन पहली ही बरसात में जर्जर, दरारें और सीपेज से श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर संकट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.