Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » इंग्लैंड ने विश्व कप में दर्ज की अपनी दूसरी सबसे बड़ी जीत
    Breaking News Headlines खेल

    इंग्लैंड ने विश्व कप में दर्ज की अपनी दूसरी सबसे बड़ी जीत

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 22, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    फीफा वर्ल्ड की 2022 में ग्रुप बी के मुकाबले में इंग्लैंड की टीम ने ईरान की टीम के खिलाफ एक के बाद एक कुल 6 गोल ठोक डाले. सोमवार को खेले गए इस मैच में विरोधी टीम महज 2 गोल करने में कामयाब हुई और मैच इंग्लिश टीम ने 6-2 से अपने नाम कर धमाकेदार आगाज किया.

     

    फीफा वर्ल्ड कप के दूसरे दिन के पहले मुकाबले में खलीफा इंटरनेशनल स्टेडियम में इंग्लैंड की टीम का मुकाबला ईरान के साथ हुआ. रैंकिंग में बेहतर इंग्लिश टीम ने अपना शानदार खेल दिखाते हुए मुकाबले में बड़ी जीत हासिल की. मैच में पहले हाफ के 35 मिनट तक ईरान की टीम ने जबरदस्त मुकाबला किया और कोई भी गोल नहीं होने दिया.

     

    जूड बेलिंघम ने टीम के लिए पहला गोल दागा. यह जूड का पहला इंटरनेशनल गोल था. इंग्लैंड की तरफ से दूसरा गोल बुकायो साका ने किया. हाफ टाइम ठीक पहले साका ने गोल करते हुए टीम को 3-0 से आगे कर दिया.

     

    दूसरे हाफ में तो इंग्लैंड ने और आक्रमण और भी तेज कर दिए और देखते ही देखते स्कोर 4-0 हो गया. ईरान की तरफ से मेहदी तारेमी ने 65 गोल कर टीम का खाता खोला. इसके बाद इंग्लिश टीम 2 और गोल किए. इंग्लैंड के लिए इस मैच में बुकायो साका ने दो, जूड बेलिंघम, रहीम स्टर्लिंग, मार्कस रेसफॉर्ड और जेक ग्रीलिश ने एक-एक गोल किया. ईरान और इंग्लैंड के बीच खेला गया यह मैच 90 मिनट के तय समय से तकरीबन आधा घंटा ज्यादा देर तक खेला गया. मैच के दौरान ईरान के गोलकीपर बुरी तरह से चोटिल हो गए थे इसके बाद हाफ टाइम के वक्त 14 मिनट का समय खेल में जोड़ने का फैसला लिया गया. हैरी मैग्वायर को चोट लगने के बाद मैच में 10 मिनट अतिरिक्त समय जोड़ा गया.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेडलाइंस राष्ट्र संवाद
    Next Article किम कार्दशियन ने पोस्ट शेयर कर कहा- सब कुछ हमेशा सही समय पर ही होता है

    Related Posts

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    June 22, 2026

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    June 22, 2026

    गोविंदपुर में भीषण सड़क हादसा: हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    गोविंदपुर में भीषण सड़क हादसा: हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल

    पानी की समस्या: चैनत में आंदोलन, जातिवाद की चुनौती

    NEET UG पुनर्परीक्षा फर्जीवाड़ा: 30+ गिरफ्तार, बड़ा खुलासा

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: निष्पक्ष जांच की मांग तेज

    काले ने “काया ग्रीन्स” का किया उद्घाटन, ताज़ी सब्ज़ियों और स्वस्थ जीवनशैली को मिलेगा नया आयाम

    एकल व्याख्यान: भारतीय ज्ञान मीमांसा के विविध आयाम

    अंबरनाथ पुलिस मानवीय चेहरा: NEET छात्रा का भविष्य संवारा

    पेट्रोल की गुणवत्ता जांच की मांग को लेकर जदयू ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.