Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से विभिन्न आदिवासी संघों / समितियों के संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात, रांची समेत अनुसूचित जिलों में नगर निकाय के एकल पद के आरक्षण से जुड़ी त्रुटियों से कराया अवगत
    Breaking News Headlines झारखंड

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से विभिन्न आदिवासी संघों / समितियों के संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात, रांची समेत अनुसूचित जिलों में नगर निकाय के एकल पद के आरक्षण से जुड़ी त्रुटियों से कराया अवगत

    Nizam KhanBy Nizam KhanNovember 21, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से विभिन्न आदिवासी संघों / समितियों के संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात, रांची समेत अनुसूचित जिलों में नगर निकाय के एकल पद के आरक्षण से जुड़ी त्रुटियों से कराया अवगत

    मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से आज केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष श्री अजय तिर्की के नेतृत्व में राजी पाड़हा सरना प्रार्थना सभा भारत, आदिवासी जन परिषद, अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद, आदिवासी सेना, आदिवासी लोहरा समाज, जन आदिवासी केंद्रीय परिषद, झारखंड क्षेत्रीय पाड़हा समिति, कांके रोड सरना समिति, राष्ट्रीय आदिवासी मुंडा परिषद, एचईसी विस्थापित मोर्चा और 22 पाड़हा चेटे संघा के संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मुख्यमंत्री को इस बात से अवगत कराया कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर नगर निगम/ नगर पर्षद/ नगर पंचायत के एकल पद – महापौर/ अध्यक्ष को आरक्षित करने में कई त्रुटियां हैं। रांची समेत अनुसूचित जिलों के कई नगर निकाय में पहले से अनुसूचित जनजाति के आरक्षित महापौर/ अध्यक्ष के पद को अनुसूचित जाति अथवा सामान्य घोषित कर दिया गया है। यह संविधान के प्रावधानों के अनुकूल भी नहीं है । यह आदिवासी जनमानस की भावनाओं के भी खिलाफ है। सरकार अनुसूचित जिलों के नगर निकायों के एकल पद आरक्षण के मामले में उचित और कानून संगत कदम उठाए। इस मौके पर मुख्यमंत्री के सचिव श्री विनय कुमार चौबे मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleप्रज्ञा केंद्रों द्वारा संचालित सभी सरकारी डिजिटल सेवाओं तथा बैंक सेवाओं के संबंध में प्रशिक्षण
    Next Article विधायक सरयू राय और भाजपा नेता राकेश भूपेंद्र का मामला पहुंचा अदालत दोनों ओर से तीखी प्रतिक्रिया

    Related Posts

    सिदगोड़ा सूर्य मंदिर परिसर में छठ महोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक इंतजाम, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने लिया तैयारियों का जायजा, व्रतधारियों की सुविधा और भव्य आयोजन को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

    November 13, 2026

    डोबो में नदी किनारे बहुमंजिली इमारतों के निर्माण पर अर्जुन मुंडा ने उठाए सवाल

    November 13, 2026

    यूसीआईएल में तबादले पर विवाद: दो अधिकारियों को नहीं हटाने पर पीएमओ में शिकायत, 15 दिन में कार्रवाई नहीं तो धरना

    November 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सिदगोड़ा सूर्य मंदिर परिसर में छठ महोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक इंतजाम, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने लिया तैयारियों का जायजा, व्रतधारियों की सुविधा और भव्य आयोजन को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

    डोबो में नदी किनारे बहुमंजिली इमारतों के निर्माण पर अर्जुन मुंडा ने उठाए सवाल

    यूसीआईएल में तबादले पर विवाद: दो अधिकारियों को नहीं हटाने पर पीएमओ में शिकायत, 15 दिन में कार्रवाई नहीं तो धरना

    छठ व्रतियों की सेवा हमारा सौभाग्य, सेवा ही सच्ची श्रद्धा : काले

    रांची में 14 वर्षीय बच्ची से यौन शोषण का आरोप, कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा सहित अन्य के खिलाफ थाने में शिकायत

    15 नवंबर से जमशेदपुर में सजेगा जनजातीय संवाद का महाकुंभ, 26 राज्यों की 353 जनजातियों के 2500 प्रतिनिधि होंगे शामिल

    लंदन में नहाय – खाय से छठ महापर्व का प्रथम अनुष्ठान

    छठ घाट पर काला पानी और केले पकाने में एथेफोन के इस्तेमाल पर सरयू राय चिंतित, उपायुक्त से की कार्रवाई की मांग

    टाटा स्टील के प्रबंध निदेशक टी वी नरेंद्रन को टाटा इंटरनेशनल का चेयरमैन बनने पर राजेश शुक्ल ने दी बधाई

    हेमंत सरकार किसानों से ₹3,200 प्रति क्विंटल धान खरीदने का वादा पूरा करे : डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.