Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पत्नी करना चाहती थी दूसरी शादी, सोते हुए पति का काट दिया प्राइवेट पार्ट
    Breaking News Headlines

    पत्नी करना चाहती थी दूसरी शादी, सोते हुए पति का काट दिया प्राइवेट पार्ट

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 17, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बाड़मेर. राजस्थान के बाड़मेर में एक शख्स की पत्नी ने सोते समय उसके प्राइवेट पार्ट को ब्लेड से काट दिया जिसके बाद अचानक हुए हमले से पति की आंख खुल गई और वह दर्द से जोर-जोर से चिल्लाने लगा. बताया जा रहा है कि पूरी घटना बाड़मेर जिले के धोरीमन्ना भलीसर गांव में 1 अक्टूबर की है जिसके बाद पीड़ित पति ने पुलिस में पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है. बता दें कि महिला की शादी आटा-साटा प्रथा के तहत हुई है जिसके बाद महिला ने दूसरी शादी करने के लिए सोते हुए पति के प्राइवेट पार्ट पर ब्लेड से हमला किया.

     

    वहीं मामले को सुलझाने के लिए करीब एक महीने तक दोनों पक्षों में सामाजिक स्तर पर पंचायत भी चली है लेकिन मामले का कोई समाधान नहीं निकला. इधर पति की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने पीड़ित युवक का मेडिकल करवाया लेकिन मेडिकल रिपोर्ट में पीड़ित का घाव भर चुका है जिसके बाद पुलिस अब पत्नी से पूछताछ में जुट गई है.

     

    पीड़ित युवक गोमाराम ने शिकायत में बताया है कि 6 महीने पहले उसकी शादी कानू देवी से हुई थी जो सनावड़ा बाड़मेर की रहने वाली है. वहीं घटना की रात वह खेत में पत्नी के साथ सो रहा था. इस दौरान पत्नी फोन पर बहन और बहनोई से बात कर रही थी और अचानक उनके बीच किसी बात पर बहस हुई और थोड़ी देर बाद उसने मेरे प्राइवेट पार्ट पर ब्लेड से हमला कर दिया. वह दर्द से चीख उठा और उसकी आवाज सुनकर परिवार के अन्य लोग भी जाग गए. इसके बाद उसे अगले दिन सुबह प्राइवेट हॉस्पिटल लेकर गए जहां उसका इलाज करवाया गया. वहीं इस मामले में करीब एक महीने तक दोनों पक्षों की ओर से पंच-पंचायतें भी चली लेकिन कोई हल नहीं निकला जिसके बाद अब मामला पुलिस थाने में पहुंच गया है.

     

    वहीं पुलिस की पूछताछ में पत्नी ने कहा है कि उसके बहन-बहनोई ने कहा था कि तू पति का प्राइवेट पार्ट काट दे जिससे वह नामर्द हो जाएगा और फिर तेरा तलाक आसानी से हो जाएगा और इसके बाद तेरी पसंद के लड़के से शादी हो जाएगी. इधर पीड़ित की पत्नी ने घटना के 5 दिन बाद 6 अक्टूबर को पति और ससुराल वालों के खिलाफ महिला थाने में एक दहेज प्रताड़ना और मारपीट का मामला भी दर्ज करवा रखा है. इसके बाद वह घर छोड़कर मायके चली गई थी.

     

    पीड़ित युवक ने बताया कि 1 अक्टूबर की घटना के बाद पत्नी ने महिला थाने में उसके खिलाफ दहेज प्रताड़ना और मारपीट का मामला भी दर्ज करवा रखा है और जब पुलिस ने पूछताछ के लिए उसे बुलाया तो उसने पत्नी की करतूत के बारे में बताया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleवर्ल्ड कप 1986 में माराडोना की ‘हैंड ऑफ गॉड’ गेंद 24 लाख डॉलर में बिकी
    Next Article सीएम हेमंत सोरेन पत्नी कल्पना सोरेन के साथ ईडी कार्यालय से बाहर निकले

    Related Posts

    धान बीज वितरण अभियान का विधायक संजीव सरदार ने किया शुभारंभ, किसानों को समय पर मिलेगा गुणवत्तापूर्ण बीज

    June 23, 2026

    जमशेदपुर में मौसम ने ली करवट, तेज आंधी के साथ हुई झमाझम बारिश

    June 23, 2026

    सांसद पप्पू यादव के 100 करोड़ हॉर्स ट्रेडिंग आरोप पर JDU विधायक सरयू राय का पलटवार

    June 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    धान बीज वितरण अभियान का विधायक संजीव सरदार ने किया शुभारंभ, किसानों को समय पर मिलेगा गुणवत्तापूर्ण बीज

    जमशेदपुर में मौसम ने ली करवट, तेज आंधी के साथ हुई झमाझम बारिश

    सांसद पप्पू यादव के 100 करोड़ हॉर्स ट्रेडिंग आरोप पर JDU विधायक सरयू राय का पलटवार

    उपायुक्त ने जन शिकायत निवारण दिवस में सुनी नागरिकों की समस्याएं, प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध एवं संवेदनशील कार्रवाई हेतु आश्वस्त

    डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प, भाजपा पूर्वी सिंहभूम की महत्वपूर्ण बैठक घाटशिला में संपन्न

    झारखंड आंदोलनकारी सह झामुमो नेता सुरेन्द्र नाथ हांसदा की तबीयत में सुधार, स्वास्थ्य लाभ के बाद लौटे घर

    बीपीएम मध्य विद्यालय के शिक्षकों का तीन माह का वेतन भुगतान अविलंब कराया जाए

    कोचिंग संस्थानों के सुरक्षा मानकों की जांच कराए प्रशासन : कुलबिंदर

    साकची सब्जी मंडी से महिला डॉक्टर का ढाई लाख का सोने का आभूषण गायब, पुलिस जांच में जुटी

    निर्माणाधीन बिल्डिंग से चोरी हुए बिजली तार मामले का खुलासा, 65 किलो कॉपर तार बरामद, दो गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.