Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ट्विटर: भारत में ब्लू सब्सक्रिप्शन के लिए हर माह लगेंगे 719 रुपये, मुफ्त में मिलेगा वेरिफिकेशन बैज
    Breaking News Business Headlines

    ट्विटर: भारत में ब्लू सब्सक्रिप्शन के लिए हर माह लगेंगे 719 रुपये, मुफ्त में मिलेगा वेरिफिकेशन बैज

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 11, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    दिल्ली. भारत में ट्विटर ब्लू टिक सब्सक्रिप्शन के लिए हर महीने 719 रुपये चुकाने होंगे, हालांकि इस प्लान के साथ यूजर्स को फ्री में वेरिफिकेशन बैज मिलेगा. यह सेवा अमेरिका, ब्रिटेन समेत कई अन्य देशों में बुधवार से शुरू हो गई है. अमेरिका व अन्य देशों में इसकी कीमत 7.99 डॉलर (करीब 645 रुपये) रखी गई है.

     

    वहीं भारत में इस सेवा के लिए यूजर्स को हर महीने 719 रुपये देने होंगे. ट्विटर ब्लू को ऐप स्टोर से डाउनलोड करना होगा. भारत में यह सेवा सबसे पहले आईफोन यूजर्स को मिलेगी. इसके बाद अन्य यूजर्स को यह सेवा दी जाएगी. इस महीने के अंत तक भारत में ट्विटर ब्लू सब्सक्रिप्शन को जारी कर दिया जाएगा.

     

    ट्विटर ब्लू का सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को बिना किसी जांच पड़ताल के मुफ्त में ब्लू टिक मिलेगा. एलन मस्क ने कहा है कि ट्विटर ब्लू यूजर्स को और भी कई सुविधाएं मिलेंगी. ट्विटर पर उनके ट्वीट के रीच को अधिक प्राथमिकता मिलेगी. इसके अलावा ये यूजर्स अपने ट्वीट के एडिट कर सकते हैं.

     

    गौरतलब है कि एक दिन पहले ही ट्विटर ने बुधवार को प्रधानमंत्री मोदी, गृहमंत्री अमित शाह सहित कई नेताओं के वेरिफाइड हैंडल में ऑफिशियल लेबल जोड़ा था. इसके कुछ ही देर के बाद उसे कंपनी ने हटा लिया. इसके बारे में कंपनी का कहना था कि इस नए फीचर को इसलिए जोड़ा गया ताकि ब्लू अकाउंट और वेरिफाइड अकाउंट के बीच का अंतर समझा जा सके. ट्विटर ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, विदेश मंत्री एस जयशंकर, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और कुछ अन्य मंत्रियों के हैंडल पर भी ऑफिशियल जोड़ा था.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजम्मू-कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों ने मार गिराये एक पाकिस्तानी सहित दो आतंकवादी
    Next Article शातिरों ने उड़ा लिया ट्रेन की एसी बोगी में सफर कर रहे कारोबारी का एक करोड़ का सोना

    Related Posts

    द बर्निंग ट्रेन बनने से बची राजेन्द्र नगर सहरसा इंटरसिटी एक्सप्रेस ,ट्रेन के इंजन से निकलने लगा धुआं , जान बचाने को लेकर कूदने लगे यात्री !

    June 23, 2026

    से दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी को ग्रामीणों ने जूते-चप्पल की माला पहनाकर गांव में घुमाया

    June 23, 2026

    कोडरमा में प्रेम विवाह के चार माह बाद युवती की संदिग्ध मौत, पति पर प्रताड़ना का आरोप

    June 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    द बर्निंग ट्रेन बनने से बची राजेन्द्र नगर सहरसा इंटरसिटी एक्सप्रेस ,ट्रेन के इंजन से निकलने लगा धुआं , जान बचाने को लेकर कूदने लगे यात्री !

    से दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी को ग्रामीणों ने जूते-चप्पल की माला पहनाकर गांव में घुमाया

    कोडरमा में प्रेम विवाह के चार माह बाद युवती की संदिग्ध मौत, पति पर प्रताड़ना का आरोप

    मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर प्रदर्शनी, रघुवर दास बोले- विकास और जनकल्याण की नई पहचान बना भारत जमशेदपुर।

    टीएमसी पर नियंत्रण की जंग तेज, ममता खेमे का बागी गुट से पहले पदाधिकारियों की सूची सौंपने का दावा

    केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन ने राज्यसभा में अपना कार्यकाल पूरा होने के बाद इस्तीफा दिया

    लखनऊ अग्निकांड: मुख्यमंत्री ने रद्द किए सभी कार्यक्रम, जांच में जुटीं फॉरेंसिक टीम और एसआईटी

    लखनऊ में एलडीए ने उस इमारत को गिराने की प्रक्रिया शुरू की, जिसमें आग लगने से 15 लोगों ने जान गंवाई

    पाकुड़ मम्मी की तबीयत खराब है कहकर मांगे पैसे, फिर भागी युवती; दुकानदार ने ऐसे पकड़ा

    बोकारो में प्यार का हाई वोल्टेज ड्रामा, टावर पर चढ़ा होमगार्ड जवान, प्रेमिका को नौकरी दिलाने की तैयारी में की थी मदद।

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.