Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गुजरात चुनाव: पूर्व सीएम विजय रूपाणी सहित कई बीजेपी दिग्गजों का चुनाव लडऩे से इनकार
    Breaking News Headlines राजनीति

    गुजरात चुनाव: पूर्व सीएम विजय रूपाणी सहित कई बीजेपी दिग्गजों का चुनाव लडऩे से इनकार

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 10, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    गुजरात चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही चुनावी गहमागहमी और तेज हो गई है. भाजपा की ओर से धुआंधार प्रचार के बीच कई दिग्गजों ने चुनाव लडऩे से इनकार कर दिया है. इनमें से एक नाम है पूर्व सीएम विजय रूपाणी का. रूपाणी ने युवाओं को मौका देने की बात कही है.

     

    गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने कहा, मैंने सभी के सहयोग से पांच साल सीएम के रूप में काम किया. इन चुनावों में नए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी जाए. मैं चुनाव नहीं लड़ूंगा, मैंने वरिष्ठों को पत्र भेजकर दिल्ली को अवगत करा दिया है. हम चुने हुए उम्मीदवार को जिताने के लिए काम करेंगे. वहीं, गुजरात के पूर्व डिप्टी सीएम नितिन पटेल ने भी आगामी विधानसभा चुनाव लडऩे से इनकार कर दिया है.

     

    भूपेंद्र सिंह चुडासमा भी नहीं लड़ेंगे चुनाव

    इसके अलावा वरिष्ठ भाजपा विधायक भूपेंद्र सिंह चुडासमा ने भी चुनाव लडऩे से इनकार किया है. चुडासमा ने कहा, मैं विधानसभा चुनाव नहीं लड़ूंगा और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को इस संबंध में बता दिया है. मैंने तय किया है कि अन्य कार्यकर्ताओं को अवसर मिलना चाहिए. मैं अब तक 9 बार चुनाव लड़ चुका हूं. मैं पार्टी का आभार व्यक्त करता हूं. इसके अलावा विधायक प्रदीप सिंह जडेजा भी चुनाव नहीं लड़ेंगे. जडेजा ने कहा, मैं वटवा विधानसभा सीट का विधायक हूं. मुझे पार्टी द्वारा चार बार विधायक और राज्य मंत्रिमंडल में मंत्री के रूप में काम करने का एक बड़ा अवसर दिया गया है. मैं स्वेच्छा से अगला विधानसभा चुनाव 2022 में नहीं लड़ना चाहता.

     

    दिल्ली में हाईकमान की बैठक

    इन नेताओं ने चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा ऐसे वक्त पर की है जब भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक दिल्ली में हो रही है. इसमें पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और ओपी माथुर के अलावा गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और गुजरात भाजपा अध्यक्ष सीआर पाटिल शामिल हो रहे हैं.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविवादित ढांचा मामले में आडवाणी समेत 32 बरी, हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका
    Next Article टीवी चैनल्स को डेली राष्ट्रहित से जुड़ा कंटेंट दिखाने के निर्देश, सरकार ने जारी किया गाइडलाइन, इन्हें छूट

    Related Posts

    कोडरमा में प्रेम विवाह के चार माह बाद युवती की संदिग्ध मौत, पति पर प्रताड़ना का आरोप

    June 23, 2026

    मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर प्रदर्शनी, रघुवर दास बोले- विकास और जनकल्याण की नई पहचान बना भारत जमशेदपुर।

    June 23, 2026

    टीएमसी पर नियंत्रण की जंग तेज, ममता खेमे का बागी गुट से पहले पदाधिकारियों की सूची सौंपने का दावा

    June 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    कोडरमा में प्रेम विवाह के चार माह बाद युवती की संदिग्ध मौत, पति पर प्रताड़ना का आरोप

    मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर प्रदर्शनी, रघुवर दास बोले- विकास और जनकल्याण की नई पहचान बना भारत जमशेदपुर।

    टीएमसी पर नियंत्रण की जंग तेज, ममता खेमे का बागी गुट से पहले पदाधिकारियों की सूची सौंपने का दावा

    केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन ने राज्यसभा में अपना कार्यकाल पूरा होने के बाद इस्तीफा दिया

    लखनऊ अग्निकांड: मुख्यमंत्री ने रद्द किए सभी कार्यक्रम, जांच में जुटीं फॉरेंसिक टीम और एसआईटी

    लखनऊ में एलडीए ने उस इमारत को गिराने की प्रक्रिया शुरू की, जिसमें आग लगने से 15 लोगों ने जान गंवाई

    पाकुड़ मम्मी की तबीयत खराब है कहकर मांगे पैसे, फिर भागी युवती; दुकानदार ने ऐसे पकड़ा

    बोकारो में प्यार का हाई वोल्टेज ड्रामा, टावर पर चढ़ा होमगार्ड जवान, प्रेमिका को नौकरी दिलाने की तैयारी में की थी मदद।

    घरेलू विवाद में हिंसा, पति-पत्नी समेत पुत्र घायल; गांजा बिक्री का विरोध करने का आरोप

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन को आज मरणोपरांत मिलेगा पद्म भूषण

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.