Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » महिला वर्ल्ड बॉक्सिंग चैम्पियनशिप 2023 की मेजबानी करेगा भारत
    Breaking News Headlines खेल

    महिला वर्ल्ड बॉक्सिंग चैम्पियनशिप 2023 की मेजबानी करेगा भारत

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 10, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. भारत को 2023 IBA विमेंस वर्ल्ड बॉक्सिंग चैम्पयनशिप की मेजबानी मिली है. दिल्ली में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इस बात की जानकारी दी गई थी. इंटरनेशनल बॉक्सिंग एसोसिएशन के प्रेसिडेंट उमर क्रिमलेव और बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के प्रेसिडेंट अजय सिंह के बीच समझौता साइन किया गया. वर्तमान विश्व चैंपियन निकहत जरीन भी इस मौके पर वहां मौजूद थीं. गौरतलब है कि IBA के प्रेसिडेंट क्रिमलेव पहली बार भारत के दौरे पर आए हैं. 2020 में प्रेसिडेंट बनने के बाद इस खेल को पूरे विश्व में फैलाने के लिए क्रिमलेव लगातार कड़ी मेहनत कर रहे हैं.

     

    क्रिमलेव ने कहा, “यह मेरा पहला सफर है और यह अब तक काफी शानदार रहा है. भारत बॉक्सिंग के लिए काफी जोशीला देश है और यहां वर्ल्ड चैम्पियनशिप का आयोजन कराना एक शानदार मौका होगा कि अधिक महिलाओं को इस खेल में आने के लिए प्रेरित किया जा सके और खेल को पहले से कहीं अधिक प्रसारित किया जा सके. BFI ने भारत में बॉक्सिंग को बढ़ावा देने के लिए काफी ज्यादा काम किया है और मुझे भरोसा है कि वे ऐसा इवेंट होस्ट करेंगे जिसे हमेशा याद रखा जाएगा.”

     

    BFI और IBA मिलकर एक ऐतिहासिक बाउट रिव्यू सिस्टम लाने के लिए भी काम करेंगी. कुल मिलाकर प्राइज पूल की बात करें तो लगभग 19.50 करोड़ रुपये की इनामी राशि रखी जाएगी. गोल्ड मेडल जीतने वाली बॉक्सर को लगभग 81 लाख रुपये मिलेंगे. हालिया कुछ सालों में भारत में बॉक्सिंग

    की लोकप्रियता में उछाल देखने को मिला है. वर्ल्ड चैंपियनशिप, एशियन गेम्स और कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे ग्लोबल और मल्टी-इवेंट कम्पटीशन में भारत लगातार टॉप-5 में फिनिश कर रहा है.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेडलाइंस राष्ट्र संवाद
    Next Article बिग बॉस से अर्चना गौतम बाहर, शिव ठाकरे के साथ की थी मारपीट

    Related Posts

    लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर सनशाइन की स्थापना समारोह ने सामुदायिक सेवा के नए अध्याय की शुरुआत की

    May 28, 2025

    डा सुधा नन्द झा ज्यौतिषी जमशेदपुर झारखंड द्वारा प्रस्तुत राशिफल क्या कहते हैं आपके सितारे देखिए अपना राशिफल

    May 28, 2025

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    May 28, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर सनशाइन की स्थापना समारोह ने सामुदायिक सेवा के नए अध्याय की शुरुआत की

    डा सुधा नन्द झा ज्यौतिषी जमशेदपुर झारखंड द्वारा प्रस्तुत राशिफल क्या कहते हैं आपके सितारे देखिए अपना राशिफल

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    वक़्फ़ संशोधन क़ानून पर अहम होगा सुप्रीम कोर्ट का फैसला

    अहिल्यादेवी होलकर: दूरदर्शी एवं साहसी महिला शासक

    फेसबुक या फूहड़बुक?: डिजिटल अश्लीलता का बढ़ता आतंक और समाज की गिरती संवेदनशीलता

    बैंक ऑफ़ इंडिया शाखा के नए परिसर का गोविंदपुर में हुआ उद्घाटन

    जिला कांग्रेस ने पं. जवाहर लाल नेहरू के पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया- आनंद बिहारी दुबे

    सिद्धू कान्हो बस्ती में लटक रहे हाई पावर तार को टाइट किया गया

    यूरेनियम कॉरपोरेशन लिमिटेड अस्पताल चौक के पास कंपनी मुख्य द्वार निर्माण को लेकर विवाद गहराया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.