Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सीएम हेमंत सोरेन ने झारखंड में ईडी, आईटी रेड पर भाजपा और केंद्र सरकार पर जमकर साधा निशाना
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राजनीति राष्ट्रीय

    सीएम हेमंत सोरेन ने झारखंड में ईडी, आईटी रेड पर भाजपा और केंद्र सरकार पर जमकर साधा निशाना

    News DeskBy News DeskNovember 4, 2022No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सीएम हेमंत सोरेन ने झारखंड में ईडी, आईटी रेड पर भाजपा और केंद्र सरकार पर जमकर साधा निशाना

     

    आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में शामिल होने पलामू पुलिस लाइन पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन ने झारखंड में ईडी, आईटी रेड पर भाजपा और केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा. सीएम हेमंत सोरेन ने पलामू में करीब 45 मिनट तक भाषण दिया, इस दौरान करीब 25 मिनट तक उनका भाषण भाजपा और केंद्र सरकार के इर्द गिर्द रहा. पलामु पुलिस लाइन में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के दौरान अपने भाषण में कहा कि विपक्ष नैतिकता की बात करता है. लेकिन यह कैसी नैतिकता है कि ईडी, सीबीआई ने झारखंड में मुख्यालय बना लिया है

    सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि आज भी राज्य में रेड हो रही है. मजेदार बात है कि छापेमारी करने वाले अधिकारी भाजपा की गाड़ियों में गए हैं, शर्म आनी चाहिए विपक्ष को और कितना मुंह काला करेंगे. सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि भाजपा एवं विपक्ष संवैधानिक संस्थाओं का दुरूपयोग कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि क्या वे चोर उचक्के हैं जो आज नोटिस दिया और कल हाजिर हो जाएं. वे संवैधानिक पद पर हैं और रहे हैं. भाजपा नैतिकता की बात करती है और गुजरात में 150 लोगो की मौत होती है, वहां इस्तीफा नहीं मांगा जा रहा है और एक आदिवासी और दलित से इस्तीफा मांगा जा रहा है

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पलामू जनसभा में कहा कि 15 नवंबर के बाद बड़े पैमाने पर नियुक्तियां की जाएंगी. पुलिस, शिक्षा समेत कई विभागों में नियुक्तियां होनी है और बड़े पैमाने पर भर्तियों का विज्ञापन निकाला जाएगा. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि पलामू का ऐतिहासिक दुबियाखाड़ मेला राजकीय मेला घोषित किया जा रहा है. सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि कारोना के बाद सुखाड़ बड़ी समस्या बनकर आया है. राज्य के 31 लाख किसानों को तीन-तीन हजार रुपये की राहत दी जाएगी.

    सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के बाद इसके लिए शिविर लगाए जाएंगे. ताकि किसानों को राहत मिल सके. राज्य के 222 प्रखंडों को सुखाड़ घोषित किया गया है. अधिकारी और दलालों का पहले गठजोड़ था, जिसे खत्म कर दिया है. आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम को लेकर पोर्टल के माध्यम से निगरानी रखी जा रही है. सभी जगह उत्साह का माहौल है. 20 वर्षों तक ऐसा माहौल नहीं देखने को मिला था.

    सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि अधिकारी सुदूरवर्ती गांव में जा रहे हैं और ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान हो रहा है. ऐसा नहीं है कि यह सिर्फ एक महीने का अभियान है, आगे भी जारी रहेगा. एक महीने में 25 लाख आवेदनों का निष्पादन हुआ है, किशोरी समृद्धि योजना से राज्य की 09 लाख बच्चियों को जोड़ा जाएगा.

    मंत्री आलमगीर आलम बोले- सरकार घबराने वाली नहींः कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि कितनी भी दबाने की कोशिश हो, सरकार आगे बढ़ कर काम करेगी. सरकार पर बलाएं आ रहीं हैं, सारी बलाओं को पार करते हुए सरकार राज्य के विकास में लगी है. सरकार को परेशान करने की कोशिश की जा रही है. लेकिन सरकार परेशान नहीं होगी. सरकार ने कई योजनाओं की शुरुआत की है. उन्होंने कहा 2019 की तरह आने वाले वक्त में भी गठबंधन पर लोग भरोसा करेंगे.
    सीएम हेमंत सोरेन ने किया 24 योजनाओं का उद्घाटनः सीएम हेमंत सोरेन ने पलामू में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में 24 योजनाओं का उद्घाटन किया जबकि सीएम ने 33 योजनाओं की आधारशिला भी रखी.

    सीएम ने इस दौरान 142 करोड़ रुपये का परिसंपत्तियों का वितरण किया. इस दौरान सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, सर्वजन पेंशन योजना, केसीसी, फूलो झानो आशीर्वाद योजना, राशन कार्ड, भूमि पट्टा आदि का भी वितरण किया. सीएम हेमंत सोरेन ने इस दौरान रानीताल जलाशय योजना के पुनरूद्धार, स्वास्थ्य केंद्र नौडीहा बाजार, तोलरा, पांडु, सदर अस्पताल स्थित 100 बेड का वार्ड, मलय डैम पर्यटकीय विकास कार्य समेत कई रोड का भी उद्घाटन किया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleखराब जीवनशैली से बढ़ रहे हैं दिल के मरीज : बन्ना गुप्ता स्वास्थ्य मंत्री
    Next Article 15 नवंबर को खूंटी के उलिहातू आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, भगवान बिरसा मुंडा को देंगी श्रद्धांजलि

    Related Posts

    दीपावली का उत्सव या प्रदूषण का तांडव? रोशनी के पर्व पर धुएँ और धमाकों का बढ़ता संकट: आखिर कब जागेंगी सरकारें

    November 10, 2026

    झारखंड स्टेट बार काउंसिल को राजेश कुमार शुक्ल ने राष्ट्रीय मजबूत पहचान दिलाया

    November 10, 2026

    ट्रंप के बदले तेवर के पीछे चुनावी झटका या ईरान का दबाव?

    November 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दीपावली का उत्सव या प्रदूषण का तांडव? रोशनी के पर्व पर धुएँ और धमाकों का बढ़ता संकट: आखिर कब जागेंगी सरकारें

    झारखंड स्टेट बार काउंसिल को राजेश कुमार शुक्ल ने राष्ट्रीय मजबूत पहचान दिलाया

    ट्रंप के बदले तेवर के पीछे चुनावी झटका या ईरान का दबाव?

    निशा भगत आत्महत्या मामले की सीबीआई जांच के आदेश, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लिया बड़ा फैसला

    *काण्ड्रा-चौका मार्ग पर बालू लदा टीपर पलटा, चालक जख्मी

    जिला पदाधिकारी ने मंझौल अंतर्गत विभिन्न छठ घाटों का किया निरीक्षण

    मंझौल में बाल श्रम के विरुद्ध होटल में सघन छापेमारी, नाबालिग बाल श्रमिक विमुक्त विमुक्त

    जनहित से जुड़ी योजनाओं व विकास कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर करें निष्पादन : डीएम

    भागाबांध ने रिचितुका को हराकर फुटबॉल खिताब पर जमाया कब्जा

    राजस्व संग्रह और राजस्व – न्याय संबंधित समीक्षात्मक बैठक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.