Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दिल्ली की हवा और हुई जहरीली, सांस फूलने, जोड़ों में बढ़ रहा दर्द, जहांगीरपुरी सबसे प्रदूषित
    Breaking News Headlines

    दिल्ली की हवा और हुई जहरीली, सांस फूलने, जोड़ों में बढ़ रहा दर्द, जहांगीरपुरी सबसे प्रदूषित

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 4, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली की हवा लगातार जहरीली होती जा रही है. दिल्ली-एनसीआर में हवा की गुणवत्ता में गिरावट जारी है और शुक्रवार को भी दिल्ली की वायु गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में बनी रही. दिल्ली के कुल 35 स्टेशनों में से 33 स्टेशनों में एयर क्वालिटी इंडेक्स गंभीर श्रेणी में बना हुआ है. शुक्रवार सुबह भी धुंध की मोटी चादर दिखाई दी. गुरुवार को भी दिल्ली की वायु गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में बनी रही थी. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों में यह जानकारी दी गई.

     

    दरअसल, मौसम वैज्ञानिकों ने अपेक्षाकृत तेज हवाओं के कारण वायु गुणवत्ता में सुधार होने का पूर्वानुमान जताया था, मगर दिल्ली का समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) शुक्रवार सुबह 6 बजे 453 रहा. गुरुवार की तुलना में दिल्ली की हवा आज और खराब हुई है, क्योंकि कल दिल्ली में समग्र एक्यूआई 426 दर्ज किया गया था. बता दें कि एक्यूआई अगर 400 से अधिक हो, तो उसे ‘गंभीर’ माना जाता है और यह स्वस्थ लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर डाल रहा है और पहले से बीमार व्यक्तियों को गंभीर रूप से प्रभावित कर सकता है. लोगों में सांस फूलने, और जोड़ों में दर्द की परेशानी बढ़ रही है।

     

    आज सुबह 6 बजे तक के डेटा के मुताबिक, दिल्ली का जहांगीरपुरी सबसे अधिक प्रदूषित स्थान रहा, जहां शुक्रवार सुबह एक्यूआई 485 रहा, जबकि एक दिन पहले यह आंकड़ा 460 था. जिन इलाकों में एक्यूआई ‘गंभीर’ श्रेणी में रहा, उनमें जहांगीरपुरी (485), द्वारका सेक्टर-8 (475), दिल्ली एयरपोर्ट (453), आईटीओ (444), ओखला (446), पुसा (436) आरके पुरम (455), वजीरपुर (475) और विवेक विहार (475) शामिल रहे. बता दें कि शून्य और 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बहुत खराब’, और 401 और 500 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है.

     

    एक नवंबर को दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक 400 अंक से ऊपर यानी गंभीर श्रेणी में पहुंच गया था। अगले दिन यानी दो नवंबर को हवा की दिशा में बदलाव के चलते इसमें हल्की गिरावट आई थी। लेकिन, गुरुवार को हवा में प्रदूषण और बढ़ गया है। केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, गुरुवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक 450 के अंक पर रहा। दिल्ली के ज्यादातर इलाकों का सूचकांक 400 से ऊपर है, जबकि कई निगरानी केन्द्र तो ऐसे हैं, जहां 450 से भी ज्यादा है।

     

    ल्ली में इस बार दीपावली के दौरान प्रदूषण की मुख्य वजह वाहनों से निकलने वाला धुआं रहा। विज्ञान एवं पर्यावरण केन्द्र के हालिया विश्लेषण के मुताबिक, दीपावली सप्ताह के दौरान प्रदूषण में वाहनों के धुएं की हिस्सेदारी 50 फीसदी के आसपास रही। दीपावली के आसपास यानी 21 से 26 अक्तूबर के बीच स्थानीय स्रोतों से पैदा होने वाले पीएम 2.5 प्रदूषकों में वाहनों के धुएं का योगदान लगभग आधा रहा है। यह 49.3 फीसदी से 53 फीसदी के बीच रही।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपश्चिम बंगाल में केंद्रीय मंत्री के काफिले पर फेंके बम, TMC कार्यकर्ताओं ने दिखाए काले झंडे
    Next Article गुजरात चुनाव में आप सीएम फेस पर इन तीन में जंग, किसके नाम पर लगेगी मुहर

    Related Posts

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    June 7, 2026

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठनात्मक बैठक में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका को सराहा, दिनेश कुमार का किया उल्लेख।

    June 7, 2026

    गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, मेदांता हॉस्पिटल सील

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    पटना में कोचिंग वॉर: छात्रों का भविष्य दांव पर!

    जमशेदपुर: 100+ ATM सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला, सरयू राय मदद को आगे

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    ब्रेन ट्यूमर: नई उम्मीदें, बेहतर उपचार और समय पर पहचान

    जीवन की कीली: तनाव मुक्त रहने का अद्भुत रहस्य

    भाजपा में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका: नितिन नवीन ने सराहा

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठनात्मक बैठक में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका को सराहा, दिनेश कुमार का किया उल्लेख।

    गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, मेदांता हॉस्पिटल सील

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.