Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » विधायक सरयू राय ने पूर्व मुख्यमंत्री पर लगाए गंभीर आरोप
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राजनीति

    विधायक सरयू राय ने पूर्व मुख्यमंत्री पर लगाए गंभीर आरोप

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 3, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    विधायक सरयू राय ने पूर्व मुख्यमंत्री पर लगाए गंभीर आरोप

    विधायक सरयू राय संवाददाता सम्मेलन कर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि ईडी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा पर हुए चार्जशीट के आधार पर उन्हें बुला रही है जो साहेबगंज और पाकुड में गिट्टी घोटाला से संबंधित है. इस मामले में हेमंत सोरेन से अधिक घोटाला रघुवर दास के मुख्यमंत्री और खान मंत्री रहते हुआ है. जिसका प्रमाण ईडी की उसी चार्जशीट में है जिसके आधार पर ईडी श्री हेमंत सोरेन को पूछताछ के लिए बुला रही है.

    उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार पर तो सिर्फ गिट्टी घोटाले का आरोप है जिसमें उनके प्रतिनिधि पंकज मिश्रा मुख्य अभियुक्त हैं. पर रघुवर दास पर तो गिट्टी घोटाला के साथ ही मनरेगा घोटाले का आरोप भी है जो ईडी के उस चार्जशीट से साबित होता है. जिसमें पूजा सिंघल पर मुकदमा हुआ है.

    विधायक सरयू राय ने कहा कि गिट्टी घोटाला में ईडी ने जो चार्जशीट दाखिल किया है उसमें लिखा हुआ है कि श्री रघुवर दास जब मुख्यमंत्री और खान मंत्री थे तब दो तिहाई घोटाला और श्री हेमंत सोरेन के समय एक तिहाई घोटाला रेलवे रैक से बिना चालान के गिट्टी ढुलाई में हुआ है.

    ईडी  चार्जशीट के अनुसार रघुवर दास मुख्यमंत्री और खान मंत्री थे तब 2015 से 2019 के बीच हर साल रेलवे रेक से अवैध ढुलाई हुई है. यह ढुलाई 2015-16 से 2019-20 के बीच 233 रेक से हुई है और रघुवर दास सरकार में वसूली एजेंट प्रेम प्रकाश की कंपनी ब्ज्ै पदकनेजतल ने यह अवैध ढुलाई किया है

    इस घोटाला में सरकारी खजाना को 100 करोड़ रूप्ए से अधिक की चपत लगी है. 2015-16 से लेकर 2017-18 तक रेलवे रेक से अवैध गिट्टी ढुलाई इनके मनोनुकूल नहीं हुई तो साहेबगंज के जिला खान पदाधिकारी को बदल कर वहाँ विभुति कुमार की पोस्टिंग की गई. इस अवधि में गिट्टी का अवैध खनन और अवैध परिवहन में भारी उछाल आया.

    एक साल में 117 रेक गिट्टी का परिवहन बिना चलान से हुआ. श्री विभुति कुमार आज भी साहेबगंज के डीटीओ हैं. श्री रघुवर दास सरकार के आरंभिक 3 वर्षों में केवल 48 रेक की अवैध ढुलाई हुई जो बाद के 2 वर्षों में 185 रेक हो गई।

    इसी तरह मनरेगा घोटाला में इडी ने पूजा सिंघल को दोषी पाकर उनपर चार्जशीट किया है. इस चार्जशीट में लिखा हुआ है कि पूजा सिंघल ने मनरेगा घोटाला में जो भ्रष्टाचार और काली कमाई किया है वह वर्ष 2013 से 2019 के बीच का है. इन 6 वर्षों में से 4 वर्षों -2015 से 2019 के बीच-तक

    रघुवर दास मुख्यमंत्री थे. वे मनरेगा घोटाले में आकंठ डुबे हुए हैं. जिस मनरेगा घोटाला में इडी ने पूजा सिंघल को अरबों रूपये की हेराफेरी का दोषी पाकर जेल में डाला है, आरोप सही पाकर चार्जशीट किया है, उसी पूजा सिंघल को, उसी मनरेगा घोटाला में, श्रीमान रघुवर दास जी ने मुख्यमंत्री रहते समय क्लीन चिट दे दिया था, उन्हें निर्दोष करार दिया था, उनका प्रोमोशन कर दिया था.

    उन्हें घोटाला करने का अवसर दे दिया था. तत्कालीन मुख्य सचिव राजबाला वर्मा ने रघुवर दास से साँठगाँठ कर दस्तावेजी सबूतों में फर्जीवाड़ा किया और हेराफेरी कर पूजा सिंघल को आरोप मुक्त करने वाले दस्तावेज तैयार कराया. रघुवर दास ने पूजा सिंघल को ईमानदार करार दिया, इनके विरूद्ध सबूत मिटाने की साजिश किया और जब इडी ने जाँच किया तो क्या हुआ यह सबके सामने है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबिरसानगर: खंडहर नुमा फ्लैट मे शव पाए जाने से इलाके मे सनसनी
    Next Article कोल्हान की सुर्खियां

    Related Posts

    गोलमुरी के सरस्वती नगर में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

    June 8, 2026

    गुरु अर्जन देव जी की शहादत को समर्पित छबील जिला न्यायालय परिसर मैं लगी

    June 8, 2026

    पूर्वी सिंहभूम में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, 50 बोतल बीयर के साथ एक गिरफ्तार

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गोलमुरी के सरस्वती नगर में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

    गुरु अर्जन देव जी की शहादत को समर्पित छबील जिला न्यायालय परिसर मैं लगी

    पूर्वी सिंहभूम में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, 50 बोतल बीयर के साथ एक गिरफ्तार

    परिमल नाथवानी पहुंचे BJP कार्यालय, राज्यसभा नामांकन से पहले अटकलों पर लगा विराम

    टाटा मोटर्स कॉलोनी में दिनदहाड़े चोरी, 5 लाख के जेवरात व नकदी पर हाथ साफ

    शिमुल-26’ के जरिए जमशेदपुर में कला और संस्कृति को मिलेगा नया आयाम

    गिरिडीह में तीन मासूम बेटियों की हत्या, पिता गिरफ्तार

    बिजली नहीं रहने से भीषण गर्मी में सड़क किनारे सोये लोगों को ट्रैक्टर ने कुचला, 7 घायल

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.