Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » छठ पूजा के लिए घर लौट रहे रेल यात्रियों को राहत, रेलवे ने चलाई 250 स्‍पेशल ट्रेनें
    Breaking News Headlines

    छठ पूजा के लिए घर लौट रहे रेल यात्रियों को राहत, रेलवे ने चलाई 250 स्‍पेशल ट्रेनें

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 27, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्‍ली. छठ पूरा की तैयारियां जोरों पर हैं. बिहार और पूर्वी उत्‍तर प्रदेश के रहने वाले लाखों लोग देश के कोने-कोने से अपने घर लौट रहे हैं. दिवाली के तत्‍काल बाद इस त्‍योहार के आने से गाडि़यों में भीड़ काफी बढ़ गई है. इसका सबसे ज्‍यादा असर बिहार लौट रहे यात्रियों पर पड़ रहा है. इससे यात्रियों को राहत दिलाने के लिए रेलवे ने 250 स्‍पेशल ट्रेनें चलाई हैं.

     

    रेलमंत्री अश्विनी वैष्‍णव ने बताया है कि केंद्र सरकार छठ पूजा के मौके पर 250 से ज्‍यादा स्‍पेशल ट्रेनें चला रही है. उन्‍होंने कहा, छठ पूजा के लिए घर लौट रहे लोगों को 1.4 लाख बर्थ मुहैया कराई गई है. हम तैयारियों में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे और आगे भी जो जरूरी होगा, वैसा कदम उठाया जाएगा. इससे पहले बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को केंद्र सरकार से छठ पूजा के मौके पर स्‍पेशल ट्रेनें चलाने की अपील की थी. उन्‍होंने रेल मंत्रालय से अपील में कहा था कि त्‍योहार पर लाखों लोग बिहार स्थिर अपने घर लौट रहे हैं और उनकी सुविधा के लिए स्‍पेशल ट्रेनें चलाई जाएं.

     

    रेलवे के अनुसार, इस साल छठ पूजा तक भीड़ को नियंत्रित करने के लिए 211 स्‍पेशल ट्रेनों के 2,561 फेरे लगाए जाएंगे. केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्‍णव ने इस मौके पर सभी को बधाई भी दी. उन्‍होंने कहा कि मैं सभी लोगों को छठ पूजा की शुभकामनाएं देता हूं. दिवाली पर चलाई स्‍पेशल ट्रेनों को छठ पूजा के लिए भी बढ़ाया गया है. केंद्रीय मंत्री ने कहा, त्‍योहारी सीजन में यात्रियों को कुल 36,59,000 एक्‍स्‍ट्रा बर्थ उपलब्‍ध कराई गई और दिवाली, छठ पूजा के लिए स्‍पेशल ट्रेनें कुल 2,614 फेरे लगाएंगी.

     

    इन शहरों के लिए चल रहीं ट्रेनें
    इससे पहले रेलवे ने ट्वीट किया था कि त्‍योहारी सीजन में यात्रियों की सुविधा के लिए 32 स्‍पेशल ट्रेनें चलाई गई हैं. इन्‍हें देश के कई प्रमुख रेलवे स्‍टेशनों से गुजारा जा रहा है. स्‍पेशल ट्रेनों का मुख्‍य रूट दरभंगा, आजमगढ़, सहरसा, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, फिरोजपुर, पटना, कटिहार और अमृतसर रखा गया है.

     

    छठ पूजा बिहार और पूर्वी यूपी का सबसे महत्‍वपूर्ण त्‍योहार माना जाता है. चार दिन लंबे इस त्‍योहार का समापन नहाय-खाय के साथ होता है, जहां उगते सूरज को अर्घ्‍य दिया जाता है. छठ पूजा की शुरुआत 28 अक्‍तूबर से होगी और इसका समापन 31 अक्‍तूबर को होगा. यह त्‍योहार पूरी तरह भगवान सूर्य को समर्पित है, क्‍योंकि ऐसा माना जाता है कि धरती पर जीवन सूरज की वजह से ही है.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसोने की 550 परतों से स्वर्णमंडित हुईं बाबा केदारनाथ के गर्भगृह की दीवारें
    Next Article केंद्रीय जनजाति कल्याण मंत्री अर्जुन मुंडा को राजेश शुक्ल ने सम्मानित किया, काली पूजा की दी शुभकामना

    Related Posts

    रांची में नामकुम स्टेशन के पास आरपीएफ जवान का शव बरामद, सिर धड़ से अलग; जांच में जुटी पुलिस

    June 18, 2026

    भालूबासा में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, कोर्ट के आदेश पर 6 दुकानें ध्वस्त

    June 18, 2026

    सरायकेला के बनडीह में हाथी का आतंक, सोते परिवार का घर तोड़ा, अनाज किया चट

    June 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रांची में नामकुम स्टेशन के पास आरपीएफ जवान का शव बरामद, सिर धड़ से अलग; जांच में जुटी पुलिस

    भालूबासा में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, कोर्ट के आदेश पर 6 दुकानें ध्वस्त

    सरायकेला के बनडीह में हाथी का आतंक, सोते परिवार का घर तोड़ा, अनाज किया चट

    जहानाबाद, शहीद वायु सेना अधिकारी शुभम कुमार के मुआवजे को लेकर विवाद, परिजनों ने उठाए गंभीर सवाल।

    रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, फर्जी डीआरएम कर्मचारी बनकर घूम रहा आरोपी गिरफ्तार

    राज्यसभा चुनाव: चंपाई सोरेन और पूर्णिमा दास साहू का दावा, परिमल नाथवानी की जीत तय

    धनबाद के निरसा में चलती स्कॉर्पियो बनी आग का गोला, सतर्कता से टला बड़ा

    भोजपुर एनकाउंटर के बाद बवाल, NH-922 जाम; शाहपुर थानाध्यक्ष समेत 5 पुलिसकर्मी निलंबित

    मानसून आपदा से निपटने की तैयारी, डिमना लेक में एनडीआरएफ का 5 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर

    राज्यसभा चुनाव: एनडीए समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी ने भरा जीत का दम, बस से विधानसभा पहुंचे कांग्रेस के 16 विधायक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.