Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बिजली के खंभे से टकराई श्रद्धालुओं की कार, 5 लोगों की मौत
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश

    बिजली के खंभे से टकराई श्रद्धालुओं की कार, 5 लोगों की मौत

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 27, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    प्रयागराज. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में गुरुवार सुबह हुए सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई. वहीं, चार लोग घायल बताए जा रहे हैं. बताया जा रहा है कि एक टवेरा कार अनियंत्रित होकर बिजली पोल से जा टकराई. घटना की सूचना पर तत्काल मौके पर पुलिस की एक टीम पहुंची और बचाव कार्य में जुट गई. घायलों को पास के नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

     

    बताया जा रहा है कि हादसे में जान गंवाने वालों में से एक बच्चा और चार महिलाएं हैं. ये लोग कानपुर से विंध्याचल दर्शन के लिए जा रहे थे. तभी कार अनियंत्रित हो गई और बिजली पोल में टक्कर मार दी. प्रयागराज पुलिस के अनुसार, हादसा सुबह साढ़े छह बजे हुआ है. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा.

     

    मृतकों में रेखा, रमेश, कृष्णा देवी , कविता और कुमारी ओजस के नाम शामिल हैं. वहीं, हादसे में घायलों के नाम उमेश , प्रिया , ऋषभ और ड्राइवर इरशाद बताया जा रहा है. घायलों का इलाज पास के अस्पताल में हो रहा है. मृतकों के परिजनों को सूचना भेजने की कवायद हो रही है. वहीं, इस हादसे पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है. सीएम योगी ने घायल लोगों का अस्पताल में समुचित उपचार कराने का निर्देश दिया है. उन्होंने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है.

     

    इस हादसे में वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है. कार के अलग-अलग हिस्से सड़कों पर बिखर गए. जानकारी के मुताबिक, कार के अगले हिस्से को काफी नुकसान पहुंचा है. पुलिस हादसे के बारे में प्रत्यक्षदर्शियों से भी जानकारी जुटा रही है. जिले के डीएम और एसपी ने कहा है कि प्रशासन की ओर से घायलों को हर संभव मदद प्रदान की जाएगी.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleफिल्ममेकर कमल किशोर मिश्रा ने पत्नी को कार से कुचला, मामला दर्ज
    Next Article सोने की 550 परतों से स्वर्णमंडित हुईं बाबा केदारनाथ के गर्भगृह की दीवारें

    Related Posts

    विकसित भारत का सपना: उफनती नदी पार कर स्कूल जाते बच्चों की चिन्ताजनक तस्वीर

    August 6, 2026

    जानलेवा परिस्थितियों में स्कूल जाते बच्चे: शिक्षा सुरक्षा पर गंभीर सवाल

    August 6, 2026

    स्कूल जाते मासूम बच्चों की जान जोखिम में: विकसित भारत का कठोर सच

    August 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    विकसित भारत का सपना: उफनती नदी पार कर स्कूल जाते बच्चों की चिन्ताजनक तस्वीर

    जानलेवा परिस्थितियों में स्कूल जाते बच्चे: शिक्षा सुरक्षा पर गंभीर सवाल

    स्कूल जाते मासूम बच्चों की जान जोखिम में: विकसित भारत का कठोर सच

    जिंदल फ़ाउंडेशन ने श्री ओ.पी. जिंदल की 96वीं जयंती पर रक्तदान शिविर में 460 यूनिट रक्त एकत्र किया

    जमशेदपुर: विधायक पूर्णिमा साहू ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर कल्याणनगर-इंद्रानगर विस्थापन मामले पर कार्रवाई स्थगित करने की मांग की

    कल्याणनगर-इंद्रानगर विस्थापन मामले में विधायक पूर्णिमा साहू ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात, कार्रवाई स्थगित करने की मांग

    एचसीएल के पूर्व सीएमडी संजीव कुमार सिंह के चयन पर उठे सवाल, पीईएसबी और खान मंत्रालय से जांच की मांग

    संजीव कुमार सिंह के चयन पर उठे सवाल, पीईएसबी और खान मंत्रालय से जांच की मांग

    जिंदल फ़ाउंडेशन ने रक्तदान शिविर में 460 यूनिट रक्त एकत्रित किया

    जिंदल फ़ाउंडेशन ने अंगुल में रक्तदान शिविर आयोजित किया, 460 यूनिट रक्त एकत्र

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.