Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक की गौमाता पूजन का वीडियो हुआ वायरल
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक की गौमाता पूजन का वीडियो हुआ वायरल

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 27, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लंदन. ब्रिटेन के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री ऋषि सुनक का एक वीडियो इन दिनों जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वे पत्नी अक्षता के साथ गौमाता की पूजा कर रहे हैं और आरती उतारकर आशीर्वाद ले रहे हैं. उनका यह वीडियो भारत सहित पूरी दुनिया में हिंदुओं का दिल जीत रहा है. दरअसल यह वीडियो दो माह पुराना है, लेकिन उनके पीएम बनते ही वीडियो जमकर चर्चा का विषय बना हुआ है.

     

    ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक का सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है. ऋषि सुनक ने लंदन में अपनी पत्नी के साथ गौ पूजा की, जिसकी ब्रिटेन में रहने वाले भारतीयों ने खूब सराहना की है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस तरह ऋषि सुनक गौ माता की आरती उतारकर उनका आशीर्वाद लेते हैं.

     

    सुनक ने ब्रिटेन में रहने वाले भारतीयों का दिल तब जीता था, जब उन्होंने पिछले साल दिवाली मनाई थी और अपने आधिकारिक आवास पर तेल के दीये भी जलाए थे. अब सुनक ने गौ पूजन कर हर भारतीयों के दिल में अपनी जगह बना ली है. सुनक पवित्र जल चढ़ाने के बाद हाथ में पीतल का बर्तन लेकर उठते दिखाई दे रहे हैं. दंपति के पास खड़े पुजारी फिर उन्हें अगले अनुष्ठान के बारे में बताते हैं. गाय को रंगों और हाथों के निशान से सजाया गया है.

     

    जन्माष्टमी के समय का है वीडियो, ट्विटर पर दी थी जानकारी

    सुनक ने प्रार्थना करते हुए अपनी और अपनी पत्नी की तस्वीर ट्वीट की और लिखा कि वह अपनी पत्नी अक्षता के साथ जन्माष्टमी से पहले भक्तिवेदांत मनोर मंदिर में यह त्योहार मनाने गए. गौ पूजा का वीडियो ऐसे समय में सामने आया है जब सुनक को हाल के दिनों में मंदिरों में जाते देखा गया है. सुनक ने जन्माष्टमी के अवसर पर भगवान श्री कृष्ण का आशीर्वाद लेने के लिए हाल ही में लंदन के बाहरी इलाके में स्थित भक्तिवेदांत मनोर मंदिर का दौरा किया था.

    12 मई 1980 को जन्मे ऋषि सुनक एक ब्रिटिश राजनेता हैं, जिन्होंने 2020 से 2022 तक राजकोष के चांसलर के रूप में कार्य किया, जो पहले 2019 से 2020 तक ट्रेजरी के मुख्य सचिव रहे. कंजरवेटिव पार्टी के सदस्य, वे संसद सदस्य रहे हैं.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकोयला परिवहन घोटाला- ईडी को मिले 100 करोड़ के अवैध लेन-देन के दस्तावेज
    Next Article फिल्ममेकर कमल किशोर मिश्रा ने पत्नी को कार से कुचला, मामला दर्ज

    Related Posts

    विकसित भारत का सपना: उफनती नदी पार कर स्कूल जाते बच्चों की चिन्ताजनक तस्वीर

    August 6, 2026

    जानलेवा परिस्थितियों में स्कूल जाते बच्चे: शिक्षा सुरक्षा पर गंभीर सवाल

    August 6, 2026

    स्कूल जाते मासूम बच्चों की जान जोखिम में: विकसित भारत का कठोर सच

    August 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    विकसित भारत का सपना: उफनती नदी पार कर स्कूल जाते बच्चों की चिन्ताजनक तस्वीर

    जानलेवा परिस्थितियों में स्कूल जाते बच्चे: शिक्षा सुरक्षा पर गंभीर सवाल

    स्कूल जाते मासूम बच्चों की जान जोखिम में: विकसित भारत का कठोर सच

    जिंदल फ़ाउंडेशन ने श्री ओ.पी. जिंदल की 96वीं जयंती पर रक्तदान शिविर में 460 यूनिट रक्त एकत्र किया

    जमशेदपुर: विधायक पूर्णिमा साहू ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर कल्याणनगर-इंद्रानगर विस्थापन मामले पर कार्रवाई स्थगित करने की मांग की

    कल्याणनगर-इंद्रानगर विस्थापन मामले में विधायक पूर्णिमा साहू ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात, कार्रवाई स्थगित करने की मांग

    एचसीएल के पूर्व सीएमडी संजीव कुमार सिंह के चयन पर उठे सवाल, पीईएसबी और खान मंत्रालय से जांच की मांग

    संजीव कुमार सिंह के चयन पर उठे सवाल, पीईएसबी और खान मंत्रालय से जांच की मांग

    जिंदल फ़ाउंडेशन ने रक्तदान शिविर में 460 यूनिट रक्त एकत्रित किया

    जिंदल फ़ाउंडेशन ने अंगुल में रक्तदान शिविर आयोजित किया, 460 यूनिट रक्त एकत्र

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.