Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर नव पदस्थापित एसडीएम, धालभूम ने किया पदभार ग्रहण
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड रांची राजनीति

    जमशेदपुर नव पदस्थापित एसडीएम, धालभूम ने किया पदभार ग्रहण

    News DeskBy News DeskOctober 25, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर नव पदस्थापित एसडीएम, धालभूम ने किया पदभार ग्रहण

    धालभूम अनुमंडल क्षेत्र के नव पदस्थापित एसडीएम श्री पीयूष सिन्हा ने आज निवर्तमान एसडीएम श्री संदीप कुमार मीणा से पदभार ग्रहण किया। इस मौके पर जिले के पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंटकर नए एसडीएम का स्वागत किया तथा निवर्तमान एसडीएम को उनके कुशल नेतृत्व के प्रति आभार जताते हुए उन्हें पुष्प गुच्छ भेंटकर शुभकामनाएं दी।

    निर्वतमान एसडीएम श्री संदीप कुमार मीणा का तबादला एसडीएम कोडरमा के रूप में हुआ है। उन्होंने कहा कि धालभूम अनुमंडल में अपने 15 महीने के कार्यकाल में बहुत कुछ सीखने को मिला, प्रशासनिक पदाधिकारी के रूप में दिए गए दायित्वों का बेहतर निर्वहन का प्रयास रहा। उन्होंने अपने उच्चाधिकारियों का उनके मार्गदर्शन के लिए आभार व अधीनस्थ अधिकारियों/कर्मियों का उनके सहयोग के लिए धन्यवाद प्रकट किया। विदित हो कि कोरोना काल की चुनातियों के बीच निर्वतमान एसडीएम के कुशल नेतृत्व में पूरे राज्य में किसी एक दिन में सर्वाधिक डोज(43 हजार) देनेवाला जिला पूर्वी सिंहभूम बना था।

    एसडीएम श्री पीयूष सिन्हा ने पदभार ग्रहण के मौके पर कहा कि अनुमंडल क्षेत्र में विधि व्यवस्था का बेहतर संधारण तथा निवर्तमान एसडीएम के अच्छे कार्यों को आगे बढ़ाना उनकी प्राथमिकता में होगी। एसडीएम के रूप में मिलने वाली नई जिम्मेदारियों को अच्छे से समझते हुए कर्तव्यों के निर्वहन का प्रयास होगा । 2020 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के पदाधिकारी श्री पीयूष सिन्हा का यह पहला पदस्थापन है। इस मौके पर एलआरडीसी धालभूम, बीडीओ/सीओ जमशेदपुर सदर, कार्यपालक पदाधिकारी मानगो नगर निगम एवं जुगसलाई नगर परिषद तथा अन्य पदाधिकारी, कर्मी उपस्थित रहे।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभाई -बहन के प्यार, जुड़ाव और एकजुटता का त्योहार भाई दूज
    Next Article झारखंड के पूर्वी सिंहभूम अंतर्गत बहरागोड़ा में फिल्म पुष्पा के स्टाईल में गौ तस्करी!

    Related Posts

    पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने ग्राम मुंडा मंजीत हाइबुरु के परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की

    May 15, 2025

    जद (यू) सीतारामडेरा थाना समिति का विस्तार हुआ. दिलीप प्रजापति और किशोर कुमार बने महासचिव

    May 15, 2025

    यूसिल के तेज तर्रार केमिकल इंजीनियर संजीव टोपनो का जादूगोड़ा से तुम्मलापल्ली यूरेनियम प्रोजेक्ट हुआ तबादला मजदूरों में नाराजगी, कंपनी प्रबन्धन पर उठ रहे है सवाल

    May 15, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने ग्राम मुंडा मंजीत हाइबुरु के परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की

    जद (यू) सीतारामडेरा थाना समिति का विस्तार हुआ. दिलीप प्रजापति और किशोर कुमार बने महासचिव

    यूसिल के तेज तर्रार केमिकल इंजीनियर संजीव टोपनो का जादूगोड़ा से तुम्मलापल्ली यूरेनियम प्रोजेक्ट हुआ तबादला मजदूरों में नाराजगी, कंपनी प्रबन्धन पर उठ रहे है सवाल

    सीसीएल के चंद्रगुप्त कोल परियोजना मामले में CID का एक्शन

    जमशेदपुर के सुंदरनगर में बड़ा हादसा टला, ट्रेन पर गिरी पेड़ की डाली और बिजली, यात्रियों में मचा हड़कंप

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की चुप्पी साफ़ बता रही है कि जंगल ही नहीं, सरकार भी बिक चुकी है: बाबूलाल मरांडी

    कोरबा गुरुवार सुबह धर्म अस्पताल में लगी आग,सभी सुरक्षित

    जेम्को चौक पर सड़क हादसे में युवक की मौत, हेलमेट नहीं पहनना पड़ा भारी

    जमशेदपुर में होगा विशाल जिला स्तरीय संविधान बचाओ रैली: आनन्द बिहारी दुबे

    मैं पैदल चलकर आप तक आय हूं: राहुल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.