Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » छात्रा ऋतु मुखी के शव यात्रा में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा
    Breaking News Headlines अपराध जामताड़ा झारखंड रांची राष्ट्रीय

    छात्रा ऋतु मुखी के शव यात्रा में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 21, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    छात्रा ऋतु मुखी के शव यात्रा में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा

    जमशेदपुर के साकची स्थित शारदामणि गर्ल्स हाई स्कूल के कक्षा नौवीं की छात्रा ऋतु मुखी के शव यात्रा में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा. सीतारामडेरा थाना अंतर्गत भुईयाडीह के छाया नगर स्थित ऋतु के मकान से जब शव यात्रा निकली पूरा माहौल गमगीन नजर आया. हर चेहरे पर आंसू ही आंसू नजर आया. शव यात्रा छाया नगर से मानगो स्वर्णरेखा बर्निंग घाट तक निकली. जहां छात्रा के शव का दाह- संस्कार वैदिक रीति से संपन्न हुआ. शव यात्रा में शामिल मुखी समाज के लोगों ने जिला प्रशासन और झारखंड सरकार के प्रयासों की सराहना की. साथ ही छात्रा की मौत पर गहरी संवेदना प्रकट की.

    मुखी समाज के लोगों ने शिक्षिका के कृत्य पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की. साथ ही जिला प्रशासन से मांग किया कि भविष्य में ऐसा न केवल दलित बल्कि किसी छात्र- छात्राओं के साथ हो इसपर ध्यान देने की जरूरत है. गौरतलब है कि बीते शनिवार को शारदामणि गर्ल्स हाई स्कूल के कक्षा नौवीं की छात्रा ऋतु मुखी पर चीटिंग का शक होने पर शिक्षिका ने कपड़े उतरवाकर जांच किए थे. जिससे आहत ऋतु ने घर आकर खुद को आग के हवाले कर दिया था. घटना के बाद जिला प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए मुख्यमंत्री के निर्देश पर छात्रा को बेहतर से बेहतर ट्रीटमेंट दिला रही थी, मगर नियति को कुछ और ही मंजूर था.

    गुरुवार देर रात ऋतु ने टाटा मुख्य अस्पताल में दम तोड़ दिया. हालांकि इससे पूर्व आरोपी शिक्षिका को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है. वही स्कूल की प्रिंसिपल को निलंबित कर दिया गया है. उपायुक्त के निर्देश पर छात्रा के बाकी भाई- बहनों की पढ़ाई का खर्चा एवं सारी सरकारी सुविधाएं उठाने का भरोसा दिलाया गया है. वही स्कूल प्रबंधन द्वारा छात्रा की मां को स्कूल में नौकरी देने का भी भरोसा दिलाया गया है

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleयह केवल एक कार्यक्रम नहीं बल्कि एक अभियान है:हिमानी पाण्डेय
    Next Article राकेश तिवारी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष  मल्लिका अर्जुन खड़के की मुलाकात दी बधाई

    Related Posts

    बारीडीह में नदी के तेज बहाव में बहे दो युवक, तलाश जारी

    September 26, 2026

    राजद ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन, फूंका पुतला

    September 26, 2026

    जुगसलाई में 17.274 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

    September 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बारीडीह में नदी के तेज बहाव में बहे दो युवक, तलाश जारी

    राजद ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन, फूंका पुतला

    जुगसलाई में 17.274 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

    मनमोहन सिंह की जयंती पर जिला कांग्रेस ने किया श्रद्धापूर्वक स्मरण

    मैरीन ड्राइव हादसा: सार्थक, नमन और वंशिका के परिजनों से मिले सरयू राय, जताई गहरी संवेदना

    गोलमुरी में लगातार दो दिनों की आपराधिक घटनाओं से व्यापारियों में आक्रोश, सुरक्षा की मांग को लेकर बाजार बंद

    रभा कॉलेज ऑफ़ फ़ार्मेसी ने वर्ल्ड फ़ार्मासिस्ट डे जोश के साथ मनाया

    केनरा बैंक लूटकांड में पुलिस ने जारी की तीन अपराधियों की तस्वीर, प्रत्येक पर ₹2 लाख का इनाम

    सोनारी के बिंदल मॉल में 11 राउंड फायरिंग, चार घायल; CCTV से हमलावरों की पहचान का दावा, डोबो के रास्ते चांडिल भागे आरोपी

    ईचागढ़ में आजसू को झटका, हरेलाल महतो ने छोड़ी पार्टी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.