Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जम्मू-कश्मीर में बदले हालात, जो पत्थर फेंकते थे, वो बन गए पंच और सरपंच: अमित शाह
    Breaking News Headlines

    जम्मू-कश्मीर में बदले हालात, जो पत्थर फेंकते थे, वो बन गए पंच और सरपंच: अमित शाह

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 21, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    दिल्ली. दिल्ली के राष्ट्रीय पुलिस स्मारक में शुक्रवार को राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शीर्ष पुलिस और अर्धसैनिक बलों के कमांडरों को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पिछले आठ वर्षों में पूर्वोत्तर राज्यों, जम्मू-कश्मीर और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा स्थिति में सुधार हुआ है.

     

    अमित शाह ने कहा कि पूर्वोत्तर में, हमने सशस्त्र बलों को अफस्पा के तहत दी गई विशेष शक्तियों को वापस ले लिया है और इसके बजाय वहां के युवाओं को विशेष अधिकार दिए हैं, जिसके परिणामस्वरूप इन क्षेत्रों में हिंसा 70 प्रतिशत तक कम हुई है.

     

    उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर के हालात ऐसे हैं कि जो पहले सुरक्षाकर्मियों पर पत्थर फेंकते थे, वे अब पंच और सरपंच बन गए हैं. उन्होंने कहा कि वामपंथी उग्रवाद से प्रभावित राज्यों में एकलव्य स्कूलों में राष्ट्रगान गाया जा रहा है और उनकी इमारतों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाता है. शाह ने कहा कि देशभर में पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवानों के बलिदान की वजह से ही भारत विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है.

     

    इन कर्मियों को श्रद्धांजलि देते हुए शाह ने कहा कि कोविड-19 वैश्विक महामारी के दौरान इन्होंने अग्रिम भूमिका निभाई. पुलिस स्मृति दिवस, लद्दाख के हॉट स्प्रिंग्स इलाके में 1959 में चीन के आक्रमण की जवाबी कार्रवाई के दौरान जान गंवाने वाले केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के 10 जवानों की याद में मनाया जाता है. गृह मंत्री ने आगे कहा कि आज हमारा देश हर दिशा में प्रगति करता हुआ दिखाई दे रहा है. देशभर की पुलिस फोर्स और सीएपीएफ के 35,000 से ज्यादा जवानों ने देश की आंतरिक सुरक्षा और देश की सीमाओं की रक्षा करने के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है. उनके बलिदानों को याद करके पूरा देश कृतज्ञ है.

     

    उन्होंने आगे कहा कि देश के अधिकांश आतंक प्रभावित हॉटस्पॉट आज शांति की ओर अग्रसर हैं. कई सालों पहले सीआरपीएफ ने चीनी टुकड़ी को जब धूल चटाई थी, उसी दिन पुलिस मेमोरियल डे का सिलसिला चल पड़ा और यह सिलसिला आज तक जारी है. देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए पुलिस बेहद जरूरी है और ड्यूटी के दौरान पुलिस एकदम कोताही नहीं बरतती है.

    शाह ने आगे कहा कि आतंक, आपदा और भीड़ में पुलिस का रोल सदैव महत्वपूर्ण होता है. हाल ही के दिनों में कोविड के दौरान पुलिस ने अहम भूमिका निभाई. चाहे वह लोगों को अस्पताल ले जाना हो या फिर लॉकडाउन के नियम को लागू करवाना हो. पूरा देश पुलिस के इस योगदान को याद रखेगा. उन्होंने आगे कहा कि वामपंथी इलाकों के एकलव्य स्कूल में आज भारत का तिरंगा फहरा रहा है, यह मोदी सरकार की विकास नीति का नतीजा है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleCCI ने अनुचित कारोबारी गतिविधियों के लिए गूगल पर लगाया 1,337 करोड़ रुपये का जुर्माना
    Next Article पांचवें ‘खेलो इंडिया युवा खेल’ मध्यप्रदेश के आठ शहरों में खेलने का ऐलान

    Related Posts

    मध्य विद्यालय गौरा में मनाई गई दिनकर की जयंती

    September 23, 2026

    राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जयंती सभी सरकारी गैर-सरकारी संस्थानों में मनाया गया

    September 23, 2026

    पंचायत समिति की बैठक में अमर्यादित टिप्पणी को लेकर मुखिया और समिति भिड़े विधायक सुरेंद्र मेहता ने सम

    September 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मध्य विद्यालय गौरा में मनाई गई दिनकर की जयंती

    संत पॉल स्कूल तेघड़ा में ओज, वीरता और राष्ट्रभावना के साथ मनी राष्ट्रकवि दिनकर की जयंती

    राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जयंती सभी सरकारी गैर-सरकारी संस्थानों में मनाया गया

    पंचायत समिति की बैठक में अमर्यादित टिप्पणी को लेकर मुखिया और समिति भिड़े विधायक सुरेंद्र मेहता ने सम

    घाटशिला में सनसनीखेज वारदात: बेटे ने की मां की हत्या, तीन दिन तक घर में छिपाकर रखा शव

    डी.बी.एम.एस. कॉलेज ऑफ एजुकेशन में बी.एड. विद्यार्थियों के लिए प्लेसमेंट रेडीनेस प्रोग्राम आयोजित

    साइकिल पर संडे अभियान के संयोजक डॉ कुंदन को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित।

    सिक्स लेन पुल का नाम दिनकर सेतु बहुत जल्द होगा:रजनीश कुमार।

    मेघराज मेमोरिएल बी॰एड॰ काॅलेज में दिनकर जयंती का आयोजन

    *गुरु-शिष्या के रिश्ते को किया कलंकित: बखरी में कोचिंग शिक्षक पर नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का गंभीर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.