Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता का जताया आभार
    Breaking News Business Headlines कारोबार जमशेदपुर झारखंड राजनीति

    सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता का जताया आभार

    News DeskBy News DeskOctober 20, 2022Updated:October 20, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता का जताया आभार

    सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के उपाध्यक्ष(PRW) मुकेश मित्तल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर झारखंड सरकार के स्वास्थ एवं आपदा प्रबंधन मंत्री श्री बन्ना गुप्ता जी के प्रयासों के बाद झारखंड में होल्डिंग टैक्स और जमशेदपुर में सैरात बाजार के रेंट में की गई अप्रत्याशित बढ़ोत्तरी को वापस लेने के लिए धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया

    सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के उपाध्यक्ष(PRW) मुकेश मित्तल ने झारखंड सरकार के स्वास्थ एवं आपदा प्रबंधन मंत्री श्री बन्ना गुप्ता जी के प्रयासों के बाद झारखंड में होल्डिंग टैक्स और जमशेदपुर में सैरात बाजार के रेंट में की गई अप्रत्याशित बढ़ोत्तरी को वापस लेने के लिए धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया। रांची स्थित प्रोजेक्ट भवन सभागार में स्वास्थ मंत्री श्री बन्ना गुप्ता जी की अध्यक्षता में हुई बैठक में नगर विकास सचिव विनय चौबे,

    सुडा के निदेशक अमित कुमार, जमशेदपुर की डीसी विजया जाधव समेत अन्य वरीय अधिकारीयों की उपस्थिति में निर्णय लिया गया कि पूरे झारखंड समेत मानगो नगर निगम, जुगसलाई नगर परिषद, झुमरी तिलैया नगर परिषद और डोमचांच में होल्डिंग टैक्स में की गई अप्रत्याशीत वृद्धि पर अगले आदेश तक रोक लगाई जाती है। इसके साथ-साथ जमशेदपुर में सैरात बाजार के रेंट में की गई अप्रत्याशित वृद्धि पर भी अगले आदेश तक रोक लगा दी गई हैं।

    स्वास्थ्य मंत्री श्री बन्ना गुप्ता जी के निर्देश पर एक उच्च विभागीय स्तरीय समिति का गठन किया है, जो 15 नवंबर तक सभी स्थितियों की समीक्षा के बाद नए दरों का आंकलन करेगा और समिति की रिपोर्ट के बाद पूरे मामले को फिर से संशोधन हेतु कैबिनेट में लाया जायेगा ताकि नए सिरे से जनहित में इसका निर्धारण किया जा सके।

    सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री जमशेदपुर की सैरात की दुकानों का नाजायज़ एवं गैरकानूनी ढंग से बड़े किराये और पूरे झारखंड के नगर निकायों में होल्डिंग टैक्स का आकलन एनुअल रेंट की जगह सर्किल रेट के हिसाब से अत्याधिक बढ़ोतरी होने के खिलाफ लड़ता आया है। जनमानस की आकांक्षाओं एवं अपेक्षाओं के अनुरूप कार्य करने के लिए और पूरे झारखंडवासियों एवं जमशेदपुर के व्यापारियों को राहत पहुँचाने के लिए स्वास्थ मंत्री श्री बन्ना गुप्ता जी का पूरा व्यापारी समाज एवं समस्त झारखंडवासी हृदय की गहराइयों से धन्यवाद देते हुए कोटि-कोटि प्रणाम करते हैं और ईश्वर से उनके अच्छे स्वास्थ की कामना करते हुए उम्मीद करते हैं कि आगे भी जनहित में वे ऐसे ही कार्य करते रहेंगें ताकि जनता का प्यार उन्हें सदा मिलता रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउत्कल समाज मिडल एंड हाई स्कूल की छात्राएं खालसा स्कूल के छात्रों से परेशान प्रशासन को सचेत रहने की जरूरत
    Next Article आखिरकार जिंदगी से जंग हार गई ऋतु

    Related Posts

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    November 7, 2026

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    November 7, 2026

    अयोध्या में 10वें भव्य दीपोत्सव की धूम, लाखों दीपों से जगमगाई रामनगरी; ड्रोन शो और आतिशबाजी ने मोहा मन

    November 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    अयोध्या में 10वें भव्य दीपोत्सव की धूम, लाखों दीपों से जगमगाई रामनगरी; ड्रोन शो और आतिशबाजी ने मोहा मन

    मरीजों को तेज और परेशानी मुक्त सेवाएं देने के लिए टीएमएच ने डिजिटल भुगतान को बढ़ावा दिया

    Live Casino bei Gamblezen mit Blackjack und Roulette im Browser

    नाटक-झांकी में जीवंत हुई छठ की महिमा, बच्चों ने मंच पर उतारी लोकआस्था की परंपरा

    छठ की आस्था, परंपरा और भक्ति का मंच पर दिखा अद्भुत संगम, बच्चों ने जीवंत किया महापर्व

    विद्यालय में दीपोत्सव के आयोजन कर हरित दीपावली का दिया संदेश

    विद्यालय में छात्राओं ने बिखेरे कला और लोक संस्कृति के रंग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.