Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जीत के बाद अध्यक्ष खरगे के पास नहीं है संभलने का मौका
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड बिहार रांची राजनीति राष्ट्रीय

    जीत के बाद अध्यक्ष खरगे के पास नहीं है संभलने का मौका

    News DeskBy News DeskOctober 19, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जीत के बाद अध्यक्ष खरगे के पास नहीं है संभलने का मौका ,पहली अग्निपरीक्षा, दो राज्यों का चुनाव और वक्त कम

     

    कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव मल्लिकार्जुन खड़गे ने जीत लिया है. उन्होंने शशि थरूर को बड़े अंतर से हराया. खड़गे को 7897 वोटों मिले. चुनाव में शशि थरूर को करीब 1072 वोट मिले. जबकि 416 वोट खारिज हुए. 24 साल में यह पहला मौका है जब कोई गैर नेहरू-गांधी परिवार अध्यक्ष बना हो.

    यहां तो हर बॉल खेलना होगा कांग्रेस के नए अध्यक्ष खरगे के पास नहीं है संभलने का मौका

    कांग्रेस पार्टी के 137 साल के इतिहास में छठी बार अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुआ और मल्लिकार्जुन खरगे को पार्टी का नया अध्यक्ष चुना गया है। 24 साल बाद गांधी परिवार के बाहर कोई नेता देश की सबसे पुरानी पार्टी का अध्यक्ष खरगे के रूप में चुना गया है। खरगे को पार्टी की कमान ऐसे वक्त मिली है जब पार्टी के सामने कई बड़ी चुनौतियां हैं।

    कांग्रेस का नया अध्यक्ष बनने के बाद क्या कुछ बदलेगा इसको लेकर कई सवाल हैं लेकिन उससे कहीं अधिक मल्लिकार्जुन खरगे के सामने आने वाली चुनौतियां हैं। इन चुनौतियों का जिक्र किया जाए तो कांटों भरा ताज, अग्निपथ यह बिल्कुल सटीक बैठने वाला है। आखिर ऐसा क्यों इसको भी समझना जरूरी है

    पहली अग्निपरीक्षा, दो राज्यों का चुनाव और वक्त कम
    संभलने का मौका नहीं मिला। भले ही इसका प्रयोग क्रिकेट में अधिक होता है लेकिन यहां भी खरगे के लिए कुछ ऐसा ही है। अध्यक्ष बनने के साथ ही दो राज्य हिमाचल और गुजरात में विधानसभा चुनाव है। हिमाचल प्रदेश की चुनावी तारीख भी आ गई है और संभव है कि दिवाली बाद गुजरात चुनाव की भी तारीख आ जाए। पिछले कुछ वर्षों में कांग्रेस की कई राज्यों में करारी हार हुई है। अभी राजस्थान और छत्तीसगढ़ दो ही राज्य उसके पास बचे हैं। हिमाचल और गुजरात का चुनाव कई मायनों में पार्टी के लिए खास है। यह चुनाव खरगे के लिए भी पहली परीक्षा के समान ही है। दोनों ही राज्यों में कांग्रेस सीधी लड़ाई में है और पार्टी बेहतर नतीजे की उम्मीद लगाए बैठी है। ऐसे में नए अध्यक्ष के ऊपर दबाव भी है और तैयारी के लिए वक्त बिल्कुल ही कम।
    विपक्ष और पार्टी के भीतर भी चुभते सवालों से होगा सामना
    मल्लिकार्जुन खरगे के रूप में कांग्रेस को नया अध्यक्ष मिल गया इसके साथ ही एक सवाल का जवाब तो मिल गया कि कांग्रेस का अध्यक्ष कौन होगा। पार्टी के भीतर और बाहर भले ही इस सवाल का जवाब मिल गया लेकिन खरगे के सामने कई चुभते सवाल आने वाले हैं। ऐसा नहीं कि बीजेपी की ओर से ही निशाना साधा जाएगा बल्कि पार्टी के भीतर से भी सवाल उठेंगे। शशि थरूर जो अध्यक्ष पद की दौड़ में शामिल थे और बार-बार वह बदलाव की बात कर रहे थे। चुनाव से पहले भी वह बदलाव की बात करते आए हैं। खरगे के सामने गांधी परिवार के रिमोट कंट्रोल जैसे सवालों का सामना आगे भी करना होगा। पार्टी के भीतर जी-23 के नेता शांत रहेंगे ऐसा कहना गलत होगा। शशि थरूर जो कि चुनाव हार गए हैं उनके सवाल भी सामने होंगे। साथ ही राजस्थान जहां बहुत देर तक शांति की गुंजाइश दिख नहीं रही है ऐसे में यह मामला भी जल्द सामने होगा। इसके अलावा बीजेपी के सवालों की बौछार का सामना भी खरगे को करना होगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकांग्रेस अध्यक्ष चुनाव में धांधली, थरूर के पोलिंग एजेंट ने चिट्ठी लिख लगाए आरोप
    Next Article कब्रिस्तान कमेटी साकची के सदस्य ग्रेजुएट महिला काॅलेज में भय का माहौल पैदा करना चाह रहें हैं :अरूण सिंह

    Related Posts

    शहीद निर्मल महतो की समाधि पर पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, बोले ‘निर्मल दा के सपनों का झारखंड बनाना है’

    August 8, 2026

    प्रमोद कुमार तिवारी बने इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स डेवलपमेंट फाउंडेशन के डिप्टी चेयरमैन, गुलजार सिंह को झारखंड प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी

    August 8, 2026

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    August 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    शहीद निर्मल महतो की समाधि पर पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, बोले ‘निर्मल दा के सपनों का झारखंड बनाना है’

    प्रमोद कुमार तिवारी बने इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स डेवलपमेंट फाउंडेशन के डिप्टी चेयरमैन, गुलजार सिंह को झारखंड प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    तेजी से बदलती दुनिया में सीखने वाले ही जीतते हैं : प्रधानमंत्री मोदी

    बड़ा हादसा : चंबा में सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत, 11 यात्री घायल

    सुको में केंद्र का हलफनामा- एससी/एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू नहीं, यह सिद्धांत सिर्फ ओबीसी और एसईबीसी पर लागू

    प्रियंका चोपड़ा की नई हॉलीवुड फिल्म का ऐलान, ऑस्कर विजेता रसेल क्रो के साथ करेंगी धमाकेदार एक्शन

    साइबर अपराध की जांच में बड़े बदलाव की तैयारी, इंस्पेक्टर रैंक से ऊपर के अधिकारी करेंगे जांच

    सितंबर में महंगे हो सकते हैं नए iPhone, Apple Watch और AirPods लॉन्च से पहले कीमत बढ़ने के संकेत

    अमरनाथ यात्रा पर मौसम की मार, जम्मू से नया जत्था रोका गया, भारी बारिश और भूस्खलन का अलर्ट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.