Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखंड में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू हो,और अधिवक्ता कल्याण के लिए बजट में प्रावधान हो: राजेश शुक्ल
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    झारखंड में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू हो,और अधिवक्ता कल्याण के लिए बजट में प्रावधान हो: राजेश शुक्ल

    Nizam KhanBy Nizam KhanOctober 17, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    झारखंड में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू हो,और अधिवक्ता कल्याण के लिए बजट में प्रावधान हो: राजेश शुक्ल
    चाईबासा, 17 अक्टूबर 22
    झारखंड स्टेट बार कौंसिल के वाईस चेयरमैन और राज्य के सुप्रसिद्ध वरिष्ठ अधिवक्ता श्री राजेश कुमार शुक्ल ने कहा है राज्य सरकार को चाहिए के अन्य मुद्दों के साथ अधिवक्ताओं के हितों के मुद्दे पर भी राज्य सरकार गंभीर हो। झारखंड में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट शिघ्र लागू होना चाहिए वही अन्य राज्यों की तरह झारखण्ड में भी अधिवक्ताओं की कल्याणकारी योजनाओं के लिए बजट में निधि आवंटन का प्रावधान होना चाहिए।

    श्री शुक्ल आज चाईबासा जिला बार एसोसिएशन में पहुँचे, जहा जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री रामेश्वर प्रसाद, झारखंड स्टेट बार कौंसिल के सदस्य श्री अनिल कुमार महतो, जिला बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष मोहम्मद कैसर परवेज, सचिव श्री आशीष सिन्हा के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने भव्य स्वागत किया ।

    श्री शुक्ल जो अखिल भारतीय अधिवक्ता कल्याण समिति के भी राष्ट्रीय महामंत्री है ने इस अवसर पर चाईबासा जिला बार एसोसिएशन के सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि अधिवक्ताओं का स्वतंत्रता संग्राम से लेकर आज की राजनीतिक परिस्थितियों में निर्णायक भूमिका रही है देश के कठिन चुनौतियों में अधिवक्ताओं ने सदैव निर्णायक भूमिका निभाई है। राज्य सरकार को राज्य के अधिवक्ताओं की सामुहिक बीमा योजना लागू करने में मदद करनी चाहिए। कोरोना काल मे कोरोना से स्वर्गवासी हुए अधिवक्ताओं के परिजनों के लिए आर्थिक पैकेज की घोषणा राज्य सरकार को करनी चाहिए।

    श्री शुक्ल ने कहा कोर्ट फी में अप्रत्याशित बृद्धि के विरोध में झारखंड स्टेट बार कौंसिल ने उच्च न्यायालय में जनहित याचिका दायर किया है जो विचाराधीन है। झारखंड के राज्यपाल श्री रमेश बैस ने भी कौंसिल की मांग पर संज्ञान लेकर राज्य सरकार को पुनर्विचार का निर्देश दिया है।

    श्री शुक्ल ने कहा कि झारखंड स्टेट बार कौंसिल राज्य के अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए कृतसंकल्पित है। जल्द ही राज्य के मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से मिलकर
    अधिवक्ताओं की कठिनाइयों से उन्हें अवगत कराया जाएगा और लंबित मांगों को स्मारित कराया जायेगा।

    इस अवसर पर जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री रामेश्वर प्रसाद ने कहा कि श्री शुक्ल झारखंड के अधिवक्ताओं के गौरव है तथा उनकी आशा और आकांक्षाओ के प्रतीक है। झारखंड के अधिवक्ता श्री शुक्ल जैसा नेतृत्व पाकर गौरवान्वित रहते है।
    इस अवसर पर झारखंड स्टेट बार कौंसिल के सदस्य श्री अनिल कुमार महतो ने श्री शुक्ल की व्यवहारकुशलता और उनके कार्यकुशलता तथा नेतृत्व की भूरी भूरी प्रशंसा की। श्री महतो ने कहा कि श्री शुक्ल को 8 राज्यो के स्टेट बार कौंसिल ने अधिवक्ता रत्न से सम्मानित किया है। जिससे झारखंड के अधिवक्ता गौरवान्वित है।

    इस अवसर पर जिला बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष श्री कैसर परवेज, सचिव श्री आशीष सिन्हा, अधिवक्ता श्री राजाराम गुप्ता,निमचंद राम , चाईबासा के सरकारी वकील श्री आर के शर्मा सहित भारी संख्या में अधिवक्ताओं ने उपस्थित होकर श्री शुक्ल का अभिनन्दन किया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमानगो में लगभग तीन लाख आबादी होने के बावजूद भी दो पोस्ट ऑफिस है
    Next Article हेडलाइंस राष्ट्र संवाद

    Related Posts

    नई एजेंसी ने बिना कारण बताए 100 से ज्यादा सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला विधायक सरयू राय से मिले सिक्योरिटी गार्ड्स

    June 7, 2026

    “मोदी सरकार आमदनी नहीं बढ़ा रही, बल्कि महंगाई थोप रही है- जनता अब इस आर्थिक अत्याचार के खिलाफ आवाज़ उठाए।” – परविंदर सिंह

    June 7, 2026

    श्रमिक अधिकारों को लेकर मजदूरों का विरोध

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नई एजेंसी ने बिना कारण बताए 100 से ज्यादा सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला विधायक सरयू राय से मिले सिक्योरिटी गार्ड्स

    “मोदी सरकार आमदनी नहीं बढ़ा रही, बल्कि महंगाई थोप रही है- जनता अब इस आर्थिक अत्याचार के खिलाफ आवाज़ उठाए।” – परविंदर सिंह

    श्रमिक अधिकारों को लेकर मजदूरों का विरोध

    जिला अध्यक्ष के द्वारा सभी इकाइयों में प्रभारियों की नियुक्ति की गई

    नवनियुक्त प्रदेश व जिला कांग्रेस पदाधिकारियों का स्वागत 

    भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, कई आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को मिली मंजूरी

    जागो संगठन एवं जागो यूवा विंग कि ओर से समाज के गरीब एवं होनहार बच्चों को प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 का आयोजन कर सम्मानित किया गया 

    गोहलामुड़ा स्थित ग्लोबल स्प्रिट लिमिटेड द्वारा CSR कार्यों की उपेक्षा से ग्रामीणों में रोष।

    भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, कई आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को मिली मंजूरी

    लंबित भुगतान को लेकर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.