Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को ट्राई सीरीज के चौथे मुकाबले में 9 विकेट से हराया
    Breaking News Headlines

    न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को ट्राई सीरीज के चौथे मुकाबले में 9 विकेट से हराया

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 11, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    क्राइस्टचर्च. न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच ट्राई सीरीज का चौथा मुकाबला क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में खेला गया। इस मैच में मेजबानों ने 9 विकेट से जीत दर्ज कर सीरीज का लगातार दूसरा मैच जीता। इससे पहले कीवी टीम ने बांग्लादेश को धूल चटाई थी। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड के सामने 131 रनों का लक्ष्य रखा था। इस स्कोर को फिन एलन के तूफानी अर्धशतक की मदद से मेजबानों ने 23 गेंदें रहते हासिल कर लिया। पाकिस्तान की इस ट्राई सीरीज में यह पहली हार है।

     

    टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतीर पाकिस्तान टीम को मोहम्मद रिजवान इस बार अच्छी शुरुआत नहीं दे पाए। ज्यादा गेंदें खेलने के दबाव में माइकल ब्रेसवेल की गेंद पर बड़ा शॉट लगाने गए और इन फील्ड को पार नहीं कर पाए। नीशम ने उनका कैच पकड़ पाकिस्तान को पहला झटका दिया। रिजवान 17 गेंदों पर 16 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए शान मसूद 12 गेंदों पर 14 और शादाब खान 7 गेंदों पर आउट होकर पवेलियन लौट गए।

     

    10 ओवर के अंदर जब पाकिस्तान ने 62 रन पर अपने तीन विकेट खो दिए थे, तब पाकिस्तान के कप्तान भी दबाव में आ गए थे। बाबर को भी माइकल ब्रेसवेल ने एक शानदार गेंद पर पवेलियन का रास्ता दिखाया। बाबर ने 23 गेंदों पर मात्र 21 रन बनाए। टॉप ऑर्डर के फेल होने के बाद इफ्तिखार अहमद ने 27 गेंदों पर 27 रनों की पारी खेली। पाकिस्तान निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 130 ही रन बना पाया।

     

    पाकिस्तान की बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजी भी बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई. फिन एलेन और डेवन कॉनवे ने पाकिस्तान के तेज गेंदबाजों और स्पिनर्स को जमकर धोया. एलेन ने 6 छक्के और एक चौके की मदद से शानदार अर्धशतक जड़ा. वहीं कॉनवे ने विकेट पर टिककर बल्लेबाजी करते हुए 49 रन बनाए. दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 117 रनों की साझेदारी हुई. एक वक्त ऐसा लगा कि कीवी टीम 10 विकेट से जीतेगी लेकिन एलेन ने शादाब खान की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के फेर में अपना विकेट गंवा दिया.

     

    न्यूजीलैंड की जीत के हीरो फिन एलेन रहे जिन्होंने 42 गेंदों में 62 रनों की पारी खेली. दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने अपनी पारी में 6 छक्के और एक चौका लगाया. दूसरे ओवर डेवन कॉनवे ने 46 गेंदों में नाबाद 49 रनों की पारी खेली. कप्तान केन विलियमसन 9 रन पर नाबाद रहे. गेंदबाजी में टिम साउदी, सैंटनर, ब्रेसवेल ने 2-2 विकेट चटकाए. ईश सोढ़ी को एक विकेट हासिल हुआ.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleट्रांसपेरेंट कपड़ों में उर्फी जावेद ने मचाई सनसनी
    Next Article नफरत भरे भाषणों से खराब हो रहा देश का माहौल, इस पर अंकुश लगाने की जरूरत- सुप्रीम कोर्ट

    Related Posts

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    July 23, 2026

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    July 23, 2026

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    नीट पेपर लीक के विरोध में जहानाबाद में छात्रों का उग्र प्रदर्शन

    रांची में कांग्रेस का आदित्य साहू सहित 15 नामजद पर FIR

    बीजेपी कार्यालय के घेराव के दौरान हुई पत्थरबाजी, झड़प के बाद भारतीय जनता पार्टी ने प्रशासन और कांग्रेस नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप.

    सीतारामडेरा में 18 चक्का ट्रेलर पलटा, बाइक सवार को बचाने के दौरान टला बड़ा हादसा

    बाराद्वारी में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, ₹5.5 लाख की नकदी और जेवरात लेकर फरार

    पलामू में अवैध अंग्रेजी शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.