Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » महिला क्रिकेट एशिया कप में पाकिस्तान ने भारतीय टीम को 13 रनों से हाराया
    Breaking News Headlines

    महिला क्रिकेट एशिया कप में पाकिस्तान ने भारतीय टीम को 13 रनों से हाराया

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 8, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बांग्लादेश में खेले जा रहे महिला एशिया कप के ग्रुप मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम को हार का सामना पड़ा. पाकिस्तान ने निदा डार के 56 रन के पारी की बदौलत 6 विकेट पर 137 रन का स्कोर खड़ा किया. टीम इंडिया लचर बल्लेबाजी की वजह से महज 124 रन तक ही पहुंच पाई. निदा ने गेंदबाजी में भी हाथ दिखाते हुए 2 विकेट चटकाए. भारतीय टीम जीत की हैट्रिक लगाकर यहां पहुंची थी लेकिन पाकिस्तान ने उसके विजय रथ को रोक दिया. इस मैच के बाद अब भारत और पाकिस्तान दोनों के पास चार मुकाबले के बाद तीन जीत से 6-6 अंक हैं.

     

    पाकिस्तान से मिले स्कोर का पीछा करते हुए भारतीय टीम में हड़बड़ी दिखी. 138 रन का आसान लक्ष्य भी भारत ने लचर बल्लेबाजी प्रदर्शन की वजह से मुश्किल बना दिया. टॉप आर्डर बड़ा स्कोर करने में नाकाम रहा. मेघना 15 तो स्मृति मंधाना 17 रन बनाकर वापस लौटी वहीं टॉप फॉर्म में चल रही जेमिमा रोड्रिगेज महज 2 रन ही बना पाई. कप्तान हरमनप्रीत कौर सिर्फ 12 रन का योगदान दे पाई. इस मैच में उनका नीचले क्रम में आना समझ से परे रहा.

     

    19 साल की ऋचा घोष की बल्लेबाजी ने मैच में रोमांच पैदा कर दिया. भारत जब बैकफुट पर नजर आ रहा था तभी तीन छक्के जड़ते हुए इस युवा ने सनसनी पैदा कर दी. हालांकि 13 गेंद खेलने के बाद 26 रन बनाकर वह आउट हुई और इसी के साथ भारत की उम्मीदों ने भी दम तोड़ दिया.

     

    पाकिस्तान की टीम को शुरुआती झटके लगने के बाद निदा डार ने एक छोर पर डटकर बेमिसाल पारी खेली. 37 गेंद पर 5 चौके और 1 छक्का लगाते हुए उन्होंने टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने में अब भूमिका निभाई. चौथे विकेट के लिए बिस्माह मारूफ के साथ मिलकर उन्होंने 76 रन की अहम साझेदारी कर डाली. 33 रन पर 3 विकेट गंवाने वाले पाकिस्तान ने 6 विकेट पर 137 रन का स्कोर खड़ा किया.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकिम कार्दशियन पर लगा 1 मिलियन डॉलर का जुर्माना
    Next Article पंजाब: राज्य के 36 हजार कच्चे कर्मचारियों की नौकरी हुई पक्की, 58 साल तक निकाले नहीं जाएंगे

    Related Posts

    मध्य विद्यालय गौरा में मनाई गई दिनकर की जयंती

    September 23, 2026

    राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जयंती सभी सरकारी गैर-सरकारी संस्थानों में मनाया गया

    September 23, 2026

    पंचायत समिति की बैठक में अमर्यादित टिप्पणी को लेकर मुखिया और समिति भिड़े विधायक सुरेंद्र मेहता ने सम

    September 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मध्य विद्यालय गौरा में मनाई गई दिनकर की जयंती

    संत पॉल स्कूल तेघड़ा में ओज, वीरता और राष्ट्रभावना के साथ मनी राष्ट्रकवि दिनकर की जयंती

    राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जयंती सभी सरकारी गैर-सरकारी संस्थानों में मनाया गया

    पंचायत समिति की बैठक में अमर्यादित टिप्पणी को लेकर मुखिया और समिति भिड़े विधायक सुरेंद्र मेहता ने सम

    घाटशिला में सनसनीखेज वारदात: बेटे ने की मां की हत्या, तीन दिन तक घर में छिपाकर रखा शव

    डी.बी.एम.एस. कॉलेज ऑफ एजुकेशन में बी.एड. विद्यार्थियों के लिए प्लेसमेंट रेडीनेस प्रोग्राम आयोजित

    साइकिल पर संडे अभियान के संयोजक डॉ कुंदन को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित।

    सिक्स लेन पुल का नाम दिनकर सेतु बहुत जल्द होगा:रजनीश कुमार।

    मेघराज मेमोरिएल बी॰एड॰ काॅलेज में दिनकर जयंती का आयोजन

    *गुरु-शिष्या के रिश्ते को किया कलंकित: बखरी में कोचिंग शिक्षक पर नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का गंभीर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.