Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आखिर कब छंटेगा अंधेरा ?
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश ओड़िशा खबरें राज्य से जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड बिहार रांची राजनीति राष्ट्रीय संपादकीय संवाद विशेष

    आखिर कब छंटेगा अंधेरा ?

    News DeskBy News DeskOctober 7, 2022No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    आखिर कब छंटेगा अंधेरा ?

    देवानंद सिंह

    विजयादशमी के दिन झारखंड से एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसको देखकर राजनीतिक पंडितों से लेकर पूरे कोल्हान की जनता स्तब्ध रह गई। दरअसल, मौका था जमशेदपुर के एग्रिको मैदान में आरएसएस द्वारा आयोजित विजयादशमी उत्सव का कार्यक्रम और यह चौंकाने वाली तस्वीर थी, इस कार्यक्रम में बीजेपी के पूर्व दो बागी नेताओं की उपस्थिति। एक थे बीजेपी के पूर्व नेता और वर्तमान में निर्दलीय विधायक सरयू राय और दूसरे नेता थे, बीजेपी के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले। ये दोनों नेता उस कार्यक्रम में शामिल हुए, जिसमें केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास भी मौजूद थे। पूर्व बागी नेताओं का इस कार्यक्रम में  शामिल  होना इसीलिए चौंका रहा था, क्योंकि इनका रघुवर दास से 36 का आंकड़ा है।

    सरयू राय वही नेता हैं, जिन्हें रघुवर दास ने ही झारखंड की राजनीति में इंट्री दिलाई थी, लेकिन पिछली विधानसभा में उन्हीं सरयू राय ने रघुवर दास के खिलाफ बगावत कर बीजेपी से इस्तीफा दे दिया था, और चुनाव में बीजेपी के खिलाफ इतने कांटे बोए कि इसका परिणाम यह हुआ कि बीजेपी को झारखंड की सत्ता गंवानी पड़ी थी। यानि, जिन नेताओं की वजह से झारखंड में बीजेपी सत्ता से दूर हुई थी, उन्हीं नेताओं की आरएसएस के कार्यक्रम में कैसे उपस्थिति हो गई,

    यह इस प्रकरण का सबसे बड़ा सवाल बना हुआ है। क्या आरएसएस बीजेपी को सत्ता पर काबिज करने के लिए इस हद तक कैसे जा सकती है। पहले जहां वह हिंदुओं के नाम पर राजनीति करती आई है, उसे अब क्यों मस्जिद में जाने की जरूरत पड़ रही है ? इतना ही नहीं, आरएसएस को अब उन नेताओं की शरण में जाने की क्या जरूरत आन पड़ी है, जिन्होंने झारखंड में बीजेपी को सत्ता से बाहर करने के लिए सबसे अधिक कांटे बोए। सरयू राय और अमरप्रीत सिंह काले जिस तरह आरएसएस के कार्यक्रम में बैठे थे,

    उससे कहीं भी यह नहीं लग रहा था कि आरएसएस को पूर्व में उनके द्वारा बोए गए कांटों से कोई फर्क पड़ा है। इन दो पूर्व बागी नेताओं के मंच पर उपस्थित होने से पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास खामोश और असहज दिख रहे थे, जबकि सरयू राय और अमरप्रीत सिंह काले केंदीय मंत्री अर्जुन मुंडा से लगातार गुफ्तगू करते नजर आए, लेकिन जिस तरह से रघुवर दास असहज और खामोश नजर आए, वह किसी तूफान से पहले की खामोशी नजर आ रही थी। वास्तव में, यह सवाल निश्चित तौर पर उठता है कि आखिरकार आरएसएस ने किस लिहाज से सरयू राय और अमरप्रीत सिंह काले को कार्यक्रम में बुला लिया, क्या उसे यह बिल्कुल भी आभास नहीं था कि ये दोनों वही नेता हैं, जिन्होंने बीजेपी के कद्दावर नेता और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री को हर मंच पर बदनाम किया और अब भी कर रहे हैं?

     

    इतना ही नहीं, ये वही नेता हैं, जिन्होंने विधानसभा चुनाव में हराने के लिए कांटे बोए थे। फिर भी, इन्हें कार्यक्रम में इतने तब्बजो के साथ बुलाया कि केंदीय मंत्री अर्जुन मुंडा उनसे लगातार गुफ्तग्गू कर रहे थे और रघुवर दास खामोश थे।

     

    आखिर, आरएसएस क्या साबित करना चाहती है। क्या आरएसएस में भी सत्ता का नशा इस कदर छा गया है कि वह अब किसी भी हद तक जा सकती है ? जहां पहले मंदिर के नाम पर राजनीति करती थी, अब उसे मस्जिद में भी जाने की जरूरत पड़ रही है। और उन नेताओं से भी दोस्ती का हाथ बढ़ाना पड़ रहा है, जिन्होंने उसके लिए गड्ढा खोदा। ऐसे में, खुद को सबसे बड़ा राष्ट्र भक्त मानने वाले आरएसएस के मूलमंत्र का क्या हुआ ? यह सबसे बड़ा सवाल है। भले, आरएसएस को इससे कोई फर्क नहीं पड़ रहा हो, लेकिन कोल्हान की जनता इस पूरे घटनाक्रम को देखकर स्तब्ध जरूर है कि किस तरह और कब यह अंधेरा छंटेगा ?

     

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजिला उपायुक्त ने जिला शिक्षा पदाधिकारी व जिला शिक्षा अधीक्षक के कार्यालय का किया औचक निरीक्षण 
    Next Article हेडलाइंस राष्ट्र संवाद

    Related Posts

    बंगाल OBC कोटा: हाईकोर्ट फैसले से सियासी घमासान

    May 21, 2026

    ठाणे: RPI नेता अशोक कांबले की हमले के बाद मौत

    May 21, 2026

    अपराधमुक्त राजनीति: विकसित भारत का आधार

    May 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बंगाल OBC कोटा: हाईकोर्ट फैसले से सियासी घमासान

    ठाणे: RPI नेता अशोक कांबले की हमले के बाद मौत

    अपराधमुक्त राजनीति: विकसित भारत का आधार

    रोम की नई धुरी: भारत, IMEC से चीन-पाक हुए बेचैन

    पटमदा सीएचसी में नि:शुल्क चर्मरोग जांच शिविर आयोजित, चार नए कुष्ठ रोगियों की पहचान

    विद्युत विभाग के शिविर में छह मामलों का हुआ समाधान

    देशव्यापी हड़ताल से दवा दुकानें बंद रहने पर मरीज रहे परेशान

    किसानों से वादाखिलाफी के विरोध में भाजपा ने प्रखंड परिसर में किया धरना प्रदर्शन

    जमशेदपुर में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का खुलासा, जुगसलाई पुलिस ने सप्लाई नेटवर्क का किया पर्दाफाश राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : शहर में प्रतिबंधित नशीली दवाओं के अवैध कारोबार पर जुगसलाई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सप्लाई नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गरीब नवाज कॉलोनी निवासी अमजद अली को गिरफ्तार किया है, जो कोडीन युक्त कफ सिरप और अन्य नशीली दवाओं की अवैध बिक्री कर रहा था। पूछताछ में पुलिस को अंतरराज्यीय नेटवर्क से जुड़े कई अहम सुराग मिले हैं। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि खरकई रेल ओवरब्रिज के पास एक युवक प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री कर रहा है। सूचना के आधार पर जुगसलाई थाना पुलिस ने छापेमारी कर अमजद अली को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 10 बोतल कोडीन युक्त सिरप और 52 पीस कोरेक्स बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह धातकीडीह स्थित एक मेडिकल स्टोर से दवाएं खरीदकर शहर के विभिन्न इलाकों में युवाओं और नशे के आदी लोगों को बेचता था। उसने यह भी खुलासा किया कि मेडिकल स्टोर तक इन दवाओं की आपूर्ति कोलकाता से की जाती थी। मामले में पुलिस ने अमजद अली, संबंधित मेडिकल स्टोर संचालक और कोलकाता के एक अज्ञात सप्लायर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। जांच में यह भी सामने आया है कि कोलकाता से नियमित रूप से प्रतिबंधित दवाओं की खेप जमशेदपुर भेजी जा रही थी। पुलिस अब पूरे नेटवर्क और उससे जुड़े लोगों की तलाश में जुट गई है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि शहर में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और पूरे गिरोह पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

    जिला स्तरीय खरीफ कर्मशाला 2026 में किसानों को दी गई आधुनिक कृषि तकनीक की जानकारी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.