Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुलायम सिंह यादव को किडनी देने तीन सपा पार्षदों ने अखिलेश को लिखा पत्र
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश

    मुलायम सिंह यादव को किडनी देने तीन सपा पार्षदों ने अखिलेश को लिखा पत्र

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 6, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बरेली. सपा संरक्षक और पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव की तबीयत बिगड़ने के बाद से पूरे देश में उनके शुभचिंतक दुआएं कर रहे हैं. बरेली में भी उनके स्वास्थ्य लाभ के लिए हवन पूजन और मस्जिद में दुआएं की गई. ऐसे में शहर के तीन पार्षदों ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को पत्र लिखकर अपनी किडनी दान करने की घोषणा की है. सपा पार्षदों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ-साथ मेदांता हॉस्पिटल के निदेशक को भी पत्र लिखा है और मुलायम सिंह यादव को किडनी ट्रांसप्लांट करने का निवेदन किया है.

     

    बरेली शहर के शास्त्री नगर वार्ड 49 से पार्षद गौरव सक्सेना, वार्ड 52 के बानखाना पार्षद शमीम अहमद और वार्ड 15 हजियापुर से सपा पार्षद रईस मियां अब्बासी ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को पत्र लिखा है. तीनों पार्षदों का कहना है कि उन्हें समाचार पत्र और टीवी चैनलों के माध्यम से मुलायम सिंह यादव के बीमार होने की सूचना मिली है. वह अपने नेता के बीमार होने से दुखी हैं और अपने नेता के लिए किडनी दान करने के लिए भी तैयार हैं. इतना ही नहीं सपा पार्षद गौरव सक्सेना का कहना है वह छात्र जीवन से समाजवादी पार्टी से जुड़े हैं. जबसे नेता जी की तबीयत खराब होने की सूचना मिली है वह खुद कार्यकर्ताओं के संग यज्ञ पूजन कर रहे हैं. पूर्व में उन्हें भी उनके जन्मदिन पर कई वर्षों से रक्तदान करते आ रहे हैं.

     

    नेताजी को किडनी देना गौरव की बात
    गौरव सक्सेना ने कहा कि मुलायम सिंह यादव उनके अभिभावक की तरह हैं. उनके लिए किडनी दान करना गर्व की बात होगी. वहीं दूसरे पार्षदों का कहना है कि मुलायम सिंह यादव ने गरीबों और दलितों की

    आवाज उठाने का काम किया है. इसलिए मुलायम सिंह यादव के लिए किडनी दान करना उनके लिए गौरव का पल होगा.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभारत जोड़ो यात्रा से जुड़ीं सोनिया गांधी, राहुल के साथ किया पैदल मार्च
    Next Article इस महीने अपनी पहली कमर्शियल लॉन्चिंग करेगा इसरो, 36 उपग्रहों को लो अर्थ ऑर्बिट में प्रक्षेपित करेगा

    Related Posts

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    November 7, 2026

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    November 7, 2026

    अयोध्या में 10वें भव्य दीपोत्सव की धूम, लाखों दीपों से जगमगाई रामनगरी; ड्रोन शो और आतिशबाजी ने मोहा मन

    November 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    अयोध्या में 10वें भव्य दीपोत्सव की धूम, लाखों दीपों से जगमगाई रामनगरी; ड्रोन शो और आतिशबाजी ने मोहा मन

    मरीजों को तेज और परेशानी मुक्त सेवाएं देने के लिए टीएमएच ने डिजिटल भुगतान को बढ़ावा दिया

    Live Casino bei Gamblezen mit Blackjack und Roulette im Browser

    नाटक-झांकी में जीवंत हुई छठ की महिमा, बच्चों ने मंच पर उतारी लोकआस्था की परंपरा

    छठ की आस्था, परंपरा और भक्ति का मंच पर दिखा अद्भुत संगम, बच्चों ने जीवंत किया महापर्व

    विद्यालय में दीपोत्सव के आयोजन कर हरित दीपावली का दिया संदेश

    विद्यालय में छात्राओं ने बिखेरे कला और लोक संस्कृति के रंग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.