Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भारत जोड़ो यात्रा से जुड़ीं सोनिया गांधी, राहुल के साथ किया पैदल मार्च
    Breaking News Headlines राजनीति

    भारत जोड़ो यात्रा से जुड़ीं सोनिया गांधी, राहुल के साथ किया पैदल मार्च

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 6, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बेंगलुरु: कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ इस समय कर्नाटक में चल रही है. कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी गुरुवार को मांड्या जिले में राहुल गांधी और पार्टी के अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ ‘भारत जोड़ी यात्रा’ में शामिल हुईं. भारत जोड़ो यात्रा आज पांडवपुरा से नागमंगला तालुक तक जाएगी. सोनिया गांधी 3 अक्टूबर को कर्नाटक पहुंची थीं. उन्होंने राहुल गांधी के साथ बुधवार को विजयादशमी के मौके पर एचडी कोट विधानसभा के बेगुर गांव में भीमनाकोली मंदिर में पूजा-अर्चना की. वह मैसूर जिले के एचडी कोटे तालुक में काबिनी बांध के बैकवाटर के पास एक रिजॉर्ट में ठहरी थीं.

     

    यहां राहुल गांधी उनसे मिलने पहुंचे थे. इसके बाद दोनों काबिनी फॉरेस्ट सफारी भी गए थे. दशहरा के कारण 3 और 4 अक्टूबर को भारत जोड़ो यात्रा नहीं निकली थी. वह लंबे समय बाद पार्टी के किसी सार्वजनिक राजनीतिक कार्यक्रम में शामिल हुई हैं. स्वास्थ्य कारणों से वह बीते कुछ वर्षों से इतनी सक्रिय भूमिका में नहीं दिखी हैं. इस साल की शुरुआत में 5 राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में भी वह प्रचार के लिए कहीं भी नहीं गई थीं. भारत जोड़ो यात्रा गत सितंबर को तमिलनाडु के रामेश्वरम से शुरू हुई थी, उस वक्त सोनिया गांधी इलाज के सिलसिले में अमेरिका गई थीं. उसके बाद उनकी मां का निधन हो गया था, जिसके बाद उन्हें इटली जाना पड़ा था.

     

    कर्नाटक में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने हैं. इस लिहाज से सोनिया गांधी का यहां ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल होना काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. इससे कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह बढ़ेगा. इस बात की संभावना है कि प्रियंका गांधी भी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल होने कर्नाटक आएंगी. इधर, कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए भी चुनाव प्रक्रिया शुरू है. शशि थरूर और मल्लिकार्जुन खड़गे

    इस पद के लिए अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं. खड़गे कर्नाटक से आते हैं और उन्हें गांधी परिवार का समर्थन हासिल है. नामांकन वापसी की अंतिम तारीख 8 अक्टूबर है. अगर दोनों उम्मीदवारों में से कोई भी अपना नामांकन वापस नहीं लेता है, तो 17 अक्टूबर को चुनाव होंगे और 19 अक्टूबर को परिणाम घोषित होगा.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअमित शाह की कश्मीर में दो टूक- आतंकवाद बर्दाश्त नहीं करेंगे, मैं पाक से नहीं करूंगा बात
    Next Article मुलायम सिंह यादव को किडनी देने तीन सपा पार्षदों ने अखिलेश को लिखा पत्र

    Related Posts

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    July 24, 2026

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    July 24, 2026

    ठाणे में मौत का तांडव: जगदाले एवेसा के पीछे हवा में लटका 250 किलो मलबा, जान का खतरा

    July 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    ठाणे में मौत का तांडव: जगदाले एवेसा के पीछे हवा में लटका 250 किलो मलबा, जान का खतरा

    जगदाले एवेसा के पीछे लटका 250 किलो मलबा: ठाणे में बड़ा हादसे का खतरा

    बहुड़ा यात्रा: भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में लाखों श्रद्धालु, कड़ी सुरक्षा

    जल संकट का असंतुलित प्रबंधन: अस्तित्व पर मंडराता खतरा – ललित गर्ग का विश्लेषण

    जल संकट: असंतुलित प्रबंधन से अस्तित्व पर मंडराता खतरा

    पेपर लीक पर कठोर कानून और संवाद की जरूरी पहल

    पेपर लीक रोकने के लिए कठोर कानून के साथ संवाद भी जरूरी: देवानंद सिंह

    पेपर लीक पर कठोर कानून: छात्रों का भविष्य और लोकतंत्र की गरिमा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.