Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रेलवे का यात्रियों को बड़ा तोहफा: दिवाली-छठ पर चलेंगी 179 स्पेशल ट्रेनें, यहां से चलेंगी, कंफर्म टिकट की भी सुविधा
    Breaking News Headlines

    रेलवे का यात्रियों को बड़ा तोहफा: दिवाली-छठ पर चलेंगी 179 स्पेशल ट्रेनें, यहां से चलेंगी, कंफर्म टिकट की भी सुविधा

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 6, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    ट्रेन से लोग लाखों लोग रोज सफर करते हैं और अपने मंजिल तक पहुंचते हैं. लोगों की ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखकर रेलवे ने 179 स्पेशल ट्रेनें (जोड़े में) चलाने का ऐलान कर दिया हैं. जिससे लोग बिना किसी समस्या के आरामदायक तरीके से अपने घर जा सकें. ये स्पेशल ट्रेनें भोपाल, जबलपुर, प्रयागराज, दिल्ली-पटना, दिल्ली-भागलपुर, दिल्ली-मुजफ्फरपुर, दिल्ली-सहरसा आदि रेल मार्गों पर देश भर के प्रमुख स्थलों को जोडऩे के लिए चलाई जाएंगी.

    किसी भी आपातकाल के लिए अतिरिक्त अधिकारियों की तैनाती

    ट्रेनों को ठीक ढंग से समय पर चलाने के लिए और किसी भी आपातकाल के समय बिना किसी देरी के ट्रेनों को नियत समय पर पहुंचाने के लिए रेल मंत्रालय ने देश के प्रमुख स्टेशनों पर अतिरिक्त आरपीएफ और स्टाफ का व्यवस्था किया हैं. जिससे लोगों को किसी प्रकार की समस्या ना हो. इसके अतिरिक्त रेलवे ने लोगों की मदद के लिए हेल्प डेस्क बनाने का भी निर्णय लिया है, जिससे कि लोगों को ट्रेनों की जानकारी को लेकर किसी प्रकार की समस्या ना हो.

     

    मेडिकल टीमें भी रहेगी तैनात

    प्रमुख स्टेशनों पर किसी भी समय किसी भी प्रकार के हादसे के वक्त घायलों को तुरंत चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए मेडिकल टीम कॉल पर उपलब्ध रहेगा. वहीं हादसे में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति के इलाज के लिए मेडिकल टीम के साथ एम्बुलेंस भी उपलब्ध रहेगी. इसके साथ ही साथ सुरक्षा एवं सतर्कता विभाग के कर्मचारियों के जरिए ओवर चार्ज करना और दलाली गतिविधि आदि पर नजर रखी जाएगी.

     

    यहां जाने ट्रेनों का नाम, नंबर और रास्ता

    गाड़ी संख्या 01663/01664 रानी कमलापति (भोपाल)-दानापुर- रानी कमलापति (भोपाल) पूजा स्पेशल – रानी कमलापति से दानापुर ( यह ट्रेन अन्य स्टेशनों के अलावा पूर्व मध्य रेल के आरा, बक्सर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन स्टेशन पर रुकेगी)
    गाड़ी संख्या 01705/01706 जबलपुर-दानापुर-जबलपुर पूजा स्पेशल – जबलपुर से दानापुर ( यह ट्रेन अन्य स्टेशनों के अलावा पूर्व मध्य रेल के आरा, बक्सर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन स्टेशन पर रुकेगी)

     

    गाड़ी संख्या 09417/09418 अहमदाबाद-पटना-अहमदाबाद पूजा स्पेशल – अहमदाबाद से पटना (यह ट्रेन दानापुर, आरा, बक्सर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन सहित अन्य स्टेशनों पर रुकेगी)
    गाड़ी संख्या 01031/01032 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-मालदा टाउन-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पूजा स्पेशल – छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से मालदा टाउन (यह ट्रेन अन्य स्टेशनों के अलावा पूर्व मध्य रेल के किऊल, बख्तियारपुर, पटना, आरा, बक्सर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन स्टेशनों पर रुकेगी)
    गाड़ी संख्या 01043/01044 लोकमान्य तिलक टर्मिनस – समस्तीपुर -लोकमान्य तिलक टर्मिनस पूजा स्पेशल – लोकमान्य तिलक टर्मिनस से समस्तीपुर ( यह ट्रेन अन्य स्टेशनों के अलावा पूर्व मध्य रेल के मुजफ्फरपुर, हाजीपुर पाटलिपुत्र, दानापुर, आरा, बक्सर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन स्टेशनों पर रुकेगी)

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमूर्ति विसर्जन के दौरान हादसा: बंगाल में नदी में डूबने से 8, राजस्थान में 6 तो यूपी में 3 लोगों की डूबने से मौत
    Next Article श्रीमती सोनिया गांधी ने भीमन्नकोल्ली मंदिर, कर्नाटक में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की

    Related Posts

    टाटा पावर पर ठेका मजदूरों से बॉन्ड भरवाने का आरोप, यूनियन ने जांच की मांग उठाई

    July 24, 2026

    26 जुलाई को होगा डॉ. डी.के. मिश्रा नेफ्रो यूरोलॉजी एंड स्टोन सेंटर का उद्घाटन

    July 24, 2026

    कांग्रेस नेता रियाजुद्दीन खान ने SIR की समय सीमा 15 अगस्त तक बढ़ाने की मांग की

    July 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टाटा पावर पर ठेका मजदूरों से बॉन्ड भरवाने का आरोप, यूनियन ने जांच की मांग उठाई

    26 जुलाई को होगा डॉ. डी.के. मिश्रा नेफ्रो यूरोलॉजी एंड स्टोन सेंटर का उद्घाटन

    कांग्रेस नेता रियाजुद्दीन खान ने SIR की समय सीमा 15 अगस्त तक बढ़ाने की मांग की

    जमशेदपुर: टिनप्लेट सब्जी मार्केट फायरिंग मामले का खुलासा, रंगदारी गिरोह के तीन अपराधी गिरफ्तार

    बिरसानगर में दिनदहाड़े बाइक चोरी, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुटी पुलिस

    हजारीबाग में आधी रात गूंजी गोलियों की आवाज, राहुल दुबे गैंग से पुलिस की मुठभेड़; एक के पैर में गोली, एक बदमाश गिरफ्तार

    रांची मांडर थाना क्षेत्र में गुरुवार को स्कूल की छुट्टी के बाद दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. संत जेवियर्स स्कूल मिशन के बाहर

    मेडिट्रीना अस्पताल में आईसीयू वार्ड में आग, सभी सुरक्षित

    आईसीयू (ICU) वार्ड में अचानक आग लग गई, मरीज सुरक्षित

    रैयत विस्थापित मोर्चा का संगम खदान में अनिश्चितकालीन चक्का जाम

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.