Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बिहार में गंगा स्नान के दौरान डूबने से चार युवकों की मौत
    Breaking News Headlines बिहार

    बिहार में गंगा स्नान के दौरान डूबने से चार युवकों की मौत

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 8, 2019No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुंगेर के कष्टहरणी घाट और भोजपुर जिले के बड़हरा प्रखंड क्षेत्र स्थित गंगा नदी में स्नान करने के दौरान डूबने से चार युवकों की मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर मुंगेर सदर के अंचलाधिकारी दिव्यराज गणेश और कोतवाली पुलिस ने आधे घंटे की खोजबीन के बाद दोनों युवक के शव को बरामद कर लिया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भिजवा दिया.वहीं, घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. इधर, भोजपुर जिले के बड़हरा प्रखंड के कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र के पीपरपाती गंगा नदी में स्नान करने के दौरान डूब रहे भतीजे को बचाने के दौरान चाचा के डूब जाने से मौत हो गयी. जबकि, शाहपुर थाना क्षेत्र के शिवपुर गंगा नदी घाट पर राहुल कुमार यादव गंगा स्नान करने के दौरान मौत हो गयी .जानकारी के मुताबिक, परिजनों ने बताया कि कासिम बाजार थाना क्षेत्र के मकससपुर हाई स्कूल के पीछे रहनेवाले गाड़ी मिस्त्री महेंद्र शर्मा का 20 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार तथा महेंद्र शर्मा के बड़ा साला झारखंड के धनबाद स्थित कतरासगढ़ निवासी दिलीप विश्वकर्मा का 18 वर्षीय पुत्र नीतेश कुमार आज सुबह अपनी नानी, चाचा जितेंद्र विश्वकर्मा तथा अन्य परिजन के साथ सुबह 8:30 बजे गंगा स्नान के लिए कष्टहरणी घाट गया था. यहां स्नान करने के दौरान रोहित और नीतेश का पैर फिसल कर गहरे पानी में चला गया. दोनों को बचाने की जितेंद्र कुमार ने कोशिश की, तो वह भी डूबने लगा, जिसे आसपास स्नान कर रहे लोगों द्वारा बाहर निकाल लिया गया. लेकिन, रोहित और नीतेश गहरे पानी में चले गये और दोनों की मौत हो गयी.इसके बाद जितेंद्र ने घटना की सूचना परिजनों को दी. परिजनों द्वारा दी गयी सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस, सदर सीओ एवं वार्ड पार्षद बेबी चंकी द्वारा गोताखोरों की मदद से शव की खोजबीन शुरू की गयी. आधे घंटे की मशक्कत के बाद दोनों शवों को बरामद कर लिया गया. पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया.वहीं, अस्पताल पहुंचे परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था. महेंद्र शर्मा ने बताया कि उसके बड़े साला दिलीप विश्वकर्मा का 18 वर्षीय पुत्र नीतेश कुमार अपने चाचा जितेंद्र विश्वकर्मा के साथ कुछ दिन पहले ही गर्मी छुट्टी मनाने अपने नानी के घर मुंगेर आया था. इधर, भोजपुर जिले में शुक्रवार को बड़हरा प्रखंड के कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र के पीपरपाती गंगा नदी में स्नान करने के क्रम में पानी मे डूब रहे भतीजे को बचाने के दौरान चाचा के डूब जाने से मृत्यु हो गयी.

    मृतक आरा मुफस्सिल क्षेत्र के दरियापुर निवासी रामप्रवेश राय का पुत्र जिंदल सिंह (25) है. वह अपने जीजा और भतीजे के साथ गंगा नदी स्नान करने आया था. मृतक के तीन भाई थे. वह सबसे छोटा था. इससे दोनों बड़े भाई लव और कुश सेना में नौकरी करते हैं. जिंदल स्नातक कर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था. वहीं दूसरी ओर, शाहपुर थाना क्षेत्र के शिवपुर गंगा नदी घाट पर चमरपुर गांव के घुरल यादव का परिवार का मुंडन कार्यक्रम हो रहा था. कार्यक्रम में शामिल होने आये राहुल कुमार यादव गंगा स्नान करने के दौरान डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गयी. शव को स्थानीय प्रशासन और मछुआरे के मदद से गंगा में महाजाल लगा कर खोजा जा रहा है.

    मालूम हो कि भोजपुर जिले में 24 घंटे के अंदर गंगा नदी में डूबने से चार लोग की मौत हो चुकी है. 24 घंटे के अंदर चार लोगों की मौत की चर्चा पूरे जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है. बताते चलें कि विगत गुरुवार को बड़हरा प्रखंड के ख्वासपुर ओपी क्षेत्र के महुली घाट पर उत्तर प्रदेश के दो सहोदर भाई गंगा नदी में स्नान करने के दौरान गहरे पानी डूबने के कारण मौत हो गयी थी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगृहमंत्री अमित शाह की बढ़ायी गई सिक्योरिटी, सुरक्षा में लगाए जा सकते हैं ब्लैक कैट कमांडो
    Next Article वशीकरण प्रभाव से मुक्ति पाने के कुछ अचूक मंत्र उपाय

    Related Posts

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: व्यवस्था सवालों में, राष्ट्रीय बहस

    June 21, 2026

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    June 21, 2026

    The Bharat Tiwari Encounter: A National Debate on Justice, Accountability, and Public Trust

    June 21, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: व्यवस्था सवालों में, राष्ट्रीय बहस

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    राम मंदिर के चढ़ावे पर चुप्पी क्यों? जवाबदेही का सवाल

    सुप्रीम कोर्ट का फैसला: फुटपाथ पर मौलिक अधिकार और अतिक्रमण की हकीकत

    The Bharat Tiwari Encounter: A National Debate on Justice, Accountability, and Public Trust

    त्रिकोणीय जंग में उत्तराखंड की राजनीति का भविष्य

    स्लम क्षेत्र के बच्चों को योग से जोड़ने की अनूठी पहल, योग दिवस पर सफल आयोजन

    जमशेदपुर महानगर के सभी मंडलों में भाजपा ने पूरे मनोयोग से मनाया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    भरत तिवारी के कथित फर्जी एनकाउंटर के विरोध में साकची में कैंडल मार्च, निष्पक्ष जांच की मांग

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिले में सामूहिक योगाभ्यास, उपायुक्त राजीव रंजन ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.