Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत का पायलट पर बड़ा आरोप, भाजपा पर भी साधा निशाना
    Breaking News Headlines राजनीति

    राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत का पायलट पर बड़ा आरोप, भाजपा पर भी साधा निशाना

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 6, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सचिन पायलट पर बड़ा आरोप लगाते हुए समर्थक विधायकों द्वारा पर्यवेक्षकों की बैठक का बहिष्कार करने और एक लाइन के प्रस्ताव की परंपरा का पालन नहीं होने पर बड़ा बयान दिया है. गांधी जयंती के मौके पर जयपुर सचिवालय में मीडिया से बात करते हुए अशोक गहलोत ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में सालों से एक लाइन का प्रस्ताव पारित करने की परंपरा रही है, लेकिन राजस्थान में इसका पालन नहीं हो सका जिसका मुझे दुख है. वहीं राजस्थान के मुख्यमंत्री के सवाल पर उन्होंने फिर कहा कि मैं सीएम रहूंगा या नहीं इसका फैसला आलाकमान करेगा.

     

    इसके अलावा सीएम गहलोत ने राजस्थान के घटनाक्रम को याद करते हुए कहा कि आखिर विधायक दल की बैठक से पहले 80-90 प्रतिशत विधायक नाराज क्यों हो गए इस पर रिसर्च किया जाना चाहिए और पता करना चाहिए कि विधायकों ने इस्तीफा क्यों दिया. उन्होंने कहा कि हमेशा जब राज्य में मुख्यमंत्री जाने लगता है तो 80-90 प्रतिशत विधायक साथ छोड़ देते हैं इसका क्या कारण है पता किया जाना चाहिए. सीएम ने कहा कि आखिर क्यों नए मुख्यमंत्री का नाम आते ही लोग लोग भड़क गए, उनको कैसे पता चला?

     

    अशोक गहलोत ने कहा कि पार्टी पर्यवेक्षक आलाकमान का प्रतिनिधि होता है और विधायकों ने पर्यवेक्षकों की बैठक का बहिष्कार कर दिया ऐसी नौबत क्यों आई जिस पर हमें विचार करना होगा. गहलोत ने कहा कि पर्यवेक्षक की बात आलाकमान की बात होती है ऐसे में पर्यवेक्षकों को उसके हिसाब से काम करना चाहिए. उन्होंने इशारों-इशारों में अजय माकन की भूमिका पर सवाल उठाते हुए उन्हें भी जवाब दे दिया है.

     

    सीएम गहलोत ने आगे कहा कि भाजपा ने अरुणाचल प्रदेश से लेकर मध्यप्रदेश तक सरकारें गिराने का काम किया है और राजस्थान में भी वह एक प्रयास कर चुकी है, लेकिन हमारे विधायकों ने सफल नहीं होने दिया. सीएम ने कहा कि हमारी सरकार गिराने के लिए विधायकों को 10-10 करोड़ रुपये के ऑफर दिए गए, लेकिन हमारे विधायक बिके नहीं और आखिरी समय तक सरकार का साथ दिया.

     

    सीएम गहलोत ने कहा कि सब जानते हैं बीजेपी सरकार गिराना चाहती है ऐसे में विधायकों ने बगावत करना उचित समझा. उन्होंने पायलट गुट की ओर इशारा करते हुए कहा कि सभी जानते हैं कि कुछ विधायक अमित शाह, जफर इस्लाम और धर्मेंद्र प्रधान के साथ बैठे थे और बीजेपी सरकार गिराने की पूरी कोशिश कर रही थी. ऐसे में दूसरों को स्वीकार करने के बजाय विधायकों ने बगावत करना ही उचित समझा. वहीं गहलोत ने कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए कहा कि मल्लिकार्जुन खडग़े उस पद पर डिजर्व करते हैं, उन्हें 50 साल राजनीति का अनुभव है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleवर्ल्ड टीटी चैंपियनशिप: मनिका बत्रा और श्रीजा अकुला को मिली नॉकआउट में हार
    Next Article मूर्ति विसर्जन के दौरान हादसा: बंगाल में नदी में डूबने से 8, राजस्थान में 6 तो यूपी में 3 लोगों की डूबने से मौत

    Related Posts

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    June 7, 2026

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    June 7, 2026

    भाजपा में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका: नितिन नवीन ने सराहा

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    पटना में कोचिंग वॉर: छात्रों का भविष्य दांव पर!

    जमशेदपुर: 100+ ATM सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला, सरयू राय मदद को आगे

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    ब्रेन ट्यूमर: नई उम्मीदें, बेहतर उपचार और समय पर पहचान

    जीवन की कीली: तनाव मुक्त रहने का अद्भुत रहस्य

    भाजपा में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका: नितिन नवीन ने सराहा

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठनात्मक बैठक में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका को सराहा, दिनेश कुमार का किया उल्लेख।

    गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, मेदांता हॉस्पिटल सील

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.