Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पाकिस्तान में रेल थमी, इंजन चलाने के लिए नहीं हैं ईंधन, कई ट्रेनें रद्द
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    पाकिस्तान में रेल थमी, इंजन चलाने के लिए नहीं हैं ईंधन, कई ट्रेनें रद्द

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 1, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लाहौर. पाकिस्तान इस समय ईंधन संकट से जूझ रहा है. ईंधन की बिगड़ती स्थिति के परिणामस्वरूप पाकिस्तान रेलवे (पीआर) की सेवाएं बाधित हो रही हैं और धीरे-धीरे ट्रेनों का परिचालन बंद करना पड़ रहा है. द एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, पीआर के अनुसार पूरे पाकिस्तान में रेल सेवाओं के ठप होने के कई कारण हैं, जिनमें राजस्व की कमी भी शामिल है. क्योंकि कई राज्य बाढ़ के मद्देनजर वित्तीय समस्याओं से दो-चार हो रहे हैं.

     

    कई स्टेशनों पर इंजन चलाने के लिए भी आवश्यक ईंधन नहीं है. हालांकि पाकिस्तान रेलवे समस्या को दूर करने के लिए निजी फर्मों से डीजल ले रहा है. इस बीच, सूत्रों ने कहा कि राजस्व में कमी ही ईंधन संकट की सबसे बड़ी वजह है. द एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि अतिरिक्त महाप्रबंधक अमीर बलूच ने किसी भी डीजल संकट से इनकार किया और कहा कि पीआर एक निजी फर्म से डीजल आउटसोर्स कर रहा है. रिपोर्ट में उन्होंने कहा कि रेलवे आवश्यकता के अनुसार निजी कंपनी से डीजल लेना जारी रखेगा.

     

    एक सूत्रों के अनुसार पाकिस्तान के कई राज्य बाढ़ की समस्या से जूझ रहे हंै. जिसकी वजह से पाकिस्तान रेलवे मासिक आय अर्जित करने में असमर्थ रहा है. द एक्सप्रेस ट्रिब्यून के हवाले से बताया कि पाकिस्तान रेलवे के सूत्रों से पता चला कि लाहौर इंजन शेड प्रशासन के पास केवल 90 हजार लीटर डीजल था. वहीं मंगलवार तक फैसलाबाद स्टेशन पर ट्रेन चलाने के लिए एक दिन का भी ईंधन नहीं था. वहीं मुल्तान और सुक्कुर संभाग में यह समस्या कहीं अधिक गंभीर है. मिली जानकारी के अनुसार इन नेटवर्क पर अभी भी चलने वाली एकमात्र समर्पित मालगाड़ी और दो यात्री ट्रेनों को लाहौर प्रशासन की तरफ से जरूरी डीजल प्रदान किया जा रहा था.

     

    द एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, वर्तमान में, लाहौर और रावलपिंडी के बीच केवल एक ट्रेन और पेशावर से रोहरी स्टेशन तक एक खैबर मेल ट्रेन और कुछ मालगाडिय़ों का परिचालन हो रहा है. विशेष रूप से, पाकिस्तान का ऊर्जा संकट और अधिक खराब हो सकता है, क्योंकि देश सस्ती दर पर एलएनजी खरीदने की कोशिश कर रहा है, जबकि पूरा विश्व रूस-यूक्रेन युद्ध की वजह से ऊर्जा संकट की तरफ अग्रसर है.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसिंगर क्रिस्टीना एगुइलेरा को अपने ही लास्ट नेम के लिए लड़नी पड़ी लड़ाई
    Next Article नवादा में डीजे के साथ निकाली शवयात्रा, नदी में आयी अचानक बाढ़, चिता संग बह गया अधजला शव, डूबने लगे 10 लोग

    Related Posts

    नई एजेंसी ने बिना कारण बताए 100 से ज्यादा सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला विधायक सरयू राय से मिले सिक्योरिटी गार्ड्स

    June 7, 2026

    “मोदी सरकार आमदनी नहीं बढ़ा रही, बल्कि महंगाई थोप रही है- जनता अब इस आर्थिक अत्याचार के खिलाफ आवाज़ उठाए।” – परविंदर सिंह

    June 7, 2026

    श्रमिक अधिकारों को लेकर मजदूरों का विरोध

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नई एजेंसी ने बिना कारण बताए 100 से ज्यादा सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला विधायक सरयू राय से मिले सिक्योरिटी गार्ड्स

    “मोदी सरकार आमदनी नहीं बढ़ा रही, बल्कि महंगाई थोप रही है- जनता अब इस आर्थिक अत्याचार के खिलाफ आवाज़ उठाए।” – परविंदर सिंह

    श्रमिक अधिकारों को लेकर मजदूरों का विरोध

    जिला अध्यक्ष के द्वारा सभी इकाइयों में प्रभारियों की नियुक्ति की गई

    नवनियुक्त प्रदेश व जिला कांग्रेस पदाधिकारियों का स्वागत 

    भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, कई आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को मिली मंजूरी

    जागो संगठन एवं जागो यूवा विंग कि ओर से समाज के गरीब एवं होनहार बच्चों को प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 का आयोजन कर सम्मानित किया गया 

    गोहलामुड़ा स्थित ग्लोबल स्प्रिट लिमिटेड द्वारा CSR कार्यों की उपेक्षा से ग्रामीणों में रोष।

    भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, कई आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को मिली मंजूरी

    लंबित भुगतान को लेकर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.