Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पार्टी नेताओं एवं विधायकों पर सख्त हुआ कांग्रेस आलाकमान, बेवजह बयानबाजी पर लगाई रोक
    Breaking News Headlines राजनीति

    पार्टी नेताओं एवं विधायकों पर सख्त हुआ कांग्रेस आलाकमान, बेवजह बयानबाजी पर लगाई रोक

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 30, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    दिल्ली. राजस्थान में कांग्रेस पार्टी के अंदर जारी सियासी घमासान के बीच कांग्रेस आलाकमान ने गहलोत खेमे के विधायकों पर बेवजह की बयानबाजी करने पर रोक लगा दी है. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के दिल्ली में सोनिया गांधी से मुलाकात करने और राजस्थान के घटनाक्रम पर माफी मांगने के बाद मुख्यमंत्री की कुर्सी गहलोत के साथ रहेगी या नहीं, इसपर भी संशय बरकरार है.

     

    इस बीच कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने एक चि_ी जारी कर नेताओं को पार्टी के आंतरिक मामलों और पार्टी के नेताओं के खिलाफ बयानबाजी से रोका है. कांग्रेस संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने चि_ी में कहा कि पार्टी के आंतरिक मामलों और पार्टी के नेताओं के खिलाफ बयानबाजी न की जाए. इसका उल्लघंन करने वाले नेताओं पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी.

     

    इसके अलावा महासचिव केसी वेणुगोपाल ने राजस्थान के सीएम पद को लेकर दो दिन में स्थिति के साफ होने का दावा किया है. केसी वेणुगोपाल ने कहा कि एक दो दिन में सब साफ हो जाएगा कि राजस्थान का अगला मुख्यमंत्री कौन बनेगा.

     

    वहीं सियासी गलियारों में चर्चा है कि अब गहलोत डैमेज कंट्रोल में लगे हुए हैं. हालांकि गहलोत के हाथ से बाजी फिसलती नजर आ रही है. अब देखना होगा कि क्या सीएम की कुर्सी गहलोत के साथ बनी रहती है? 25 सितंबर को हुई घटना पर गहलोत समर्थक हाईकमान के सामने अपनी गलती मानकर डैमेज को कंट्रोल करने में पूरा प्रयास कर रहे हैं.

     

    वहीं सोनिया गांधी से मुलाकात में पायलट भी कतार में हैं. इससे पहले ही अशोक गहलोत ऐलान कर चुके हैं कि वे कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लड़ेंगे. हालांकि, राजस्थान के सियासी घमासान के बीच अशोक गहलोत के हाथ से सीएम कुसीज़् फिसलने की पूरी संभावना नजर आ रही है.

    गौरतलब है कि कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए घोषित कार्यक्रम के अनुसार अधिसूचना 22 सितंबर को जारी की गई है. 24 सितंबर से नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हुई है, जोकि कल यानी 30 सितंबर तक चलेगी. 8 अक्टूबर नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तिथि तय है. वहीं 17 अक्टूबर को मतदान होगा और 19 अक्टूबर को परिणाम घोषित किए जाएंगे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआज का दिन: शुक्रवार, 30 सितम्बर 2022, कला-व्यवसाय में कामयाबी के लिए देवी स्कंदमाता की आराधना करे…
    Next Article जनमत संग्रह के बाद रूस में शामिल हुए यूक्रेन के दो क्षेत्र, राष्ट्रपति पुतिन ने कराया विलय

    Related Posts

    कांगो में इबोला के मामले 11 हजार के पार तथा 5,387 लोगों की मौत

    November 11, 2026

    बाटा इंडिया नए उत्पादों के दम पर वृद्धि को देगी गति, 2030 तक कारोबार दोगुना करने का लक्ष्य

    November 11, 2026

    सुप्रीम कोर्ट ने चार राज्यों से मांगा जवाब, प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों पर कार्रवाई का ब्योरा तलब

    November 11, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    कांगो में इबोला के मामले 11 हजार के पार तथा 5,387 लोगों की मौत

    बाटा इंडिया नए उत्पादों के दम पर वृद्धि को देगी गति, 2030 तक कारोबार दोगुना करने का लक्ष्य

    सुप्रीम कोर्ट ने चार राज्यों से मांगा जवाब, प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों पर कार्रवाई का ब्योरा तलब

    त्रिपुरा के पांच निकायों की 77 सीट पर भाजपा निर्विरोध जीती

    जब पहली बार भारत आई थीं सोनिया गांधी, एयरपोर्ट पर राजीव के साथ अमिताभ बच्चन भी पहुंचे थे लेने

    भारतीय दर्शकों के लिए बिल्कुल अनूठा अनुभव है रामायण: हेमा मालिनी

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात को 2028 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य तय किया

    शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,328 अंक उछला; निवेशकों की संपत्ति 6 लाख करोड़ बढ़ी

    विरासत में मिली संपत्ति से बेटे को बेदखल कर सकता है पिता, सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कानूनी अधिकार

    दीपावली का उत्सव या प्रदूषण का तांडव? रोशनी के पर्व पर धुएँ और धमाकों का बढ़ता संकट: आखिर कब जागेंगी सरकारें

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.