Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जामताड़ा की सुर्खियां
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    जामताड़ा की सुर्खियां

    Nizam KhanBy Nizam KhanSeptember 29, 2022Updated:September 29, 2022No Comments13 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    *आज दिनांक 29.09.2022 को जिला बाल संरक्षण ईकाई के परिसर में स्वयं सेवी संस्थाओं के साथ बाल संरक्षण एवं बाल अधिकारों के विषय पर एक दिवसीय उन्मुखीकरण आयोजित किया गया।*

    *जिसमें जिले में कार्य कर रही 8 संस्थाओं ने यथा बदलाव फाउंडेशन, आत्मसम्मान फॉउंडेशम, नाव मुस्कान फाउंडेशन, दुर्गेश लोक ललित संस्थान एवं प्रगति संस्था इत्यादि के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।*

    *कार्यक्रम की भूमिका को बतलाते हुए आयोजक संस्था यूनिसेफ/एक्शन ऐड के समन्वयक श्री दानिश अली ने कार्यक्रम के औचित्य एवं आवश्यकता पर प्रकाश डाला। वहीं अतिथि एवं सहजकर्ता के रूप में उपस्तिथ चाइल्ड वेलफेयर कमिटी जामतारा के चेयरपर्सन श्री ऋत्येश चंद्र ने संस्था प्रतिनिधियों से आवाहन किया के वे अपने कार्यक्षेत्र में बाल संरक्षण एवं बाल अधिकार संभंधित विषयों का समावेश करें एवं विभागों के साथ समन्वय स्तापित करें चूंकि जिले में आज भी कई बच्चों की पहुँच विभाग तक नही है। ऐसे में संस्थायें बच्चों की पहुंच विभाग तक करवाने में सहयोग करें। वहीं डी सी पी ओ ने चाइल्ड लाइन की उपयोगिता को बतलाते हुए संस्थाओं को टोल फ्री नंबर 1098 के प्रयोग हेतु प्रोत्साहित किया। साथ ही स्पॉन्सरशिप एवं फोस्टर केअर योजना के बारे में बतलाया गया। संस्थाओं ने कहा कि वो भी अपना भरपूर सहयोग प्रदान करेंगे।*

    ∆ *उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी, श्री फ़ैज़ अक अहमद मुमताज (भा०प्र०से०) एवं पुलिस अधीक्षक, श्री मनोज स्वर्गियारी (भा०पु०से०) द्वारा दशहरा/दुर्गा पूजा को लेकर विधि व्यवस्था संधारण हेतु संयुक्त आदेश जारी*

    *∆ संयुक्त आदेश में असमाजिक तत्वों पर नकेल कसने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश*

    *∆ गश्त दल/दंडाधिकारियों को अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में अधिक भ्रमणशील रहने की विशेष हिदायत*

    *∆ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर रहेगी विशेष चौकसी, नफरत फैलाने वालों से सख्ती से निपटेगी प्रशासन*

    *∆ दुर्गा पूजा के मद्देनजर 24 घंटे कार्यशील रहेगा जिला नियंत्रण कक्ष, दूरभाष संख्या 06433-222245 पर कर सकते हैं संपर्क*

    जैसा कि सर्वविदित है इस वर्ष दशहरा पर्व / शारदीय नवरात्र दिनांक 26.09.2022 को कलश स्थापन के साथ प्रारम्भ हो गया है। दिनांक 02.10.2022 को महासप्तमी, 03.10.2022 को महाष्टमी, 04.10.2022 को महानवमी एवं दिनांक- 05.10.2022 को विजयादशमी हिन्दू पंचांग में विनिर्दिष्ट है। अनेक पूजा पण्डालों के पट् षष्ठी तिथि को ही खोल दिये जाते हैं। पूजा के उपरान्त मूर्ति विसर्जन दिनांक 05.10.2022 की संध्या से अगले दो-तीन दिनों तक जिले के विभिन्न तालाबों, नदी एवं नहरों में किया जायेगा। इस पर्व के अवसर पर जिले के विभिन्न स्थानों पर दुर्गा माँ की प्रतिमा का पूजन, मेले आदि का आयोजन किया जाता है। पूजा के उपरान्त मूर्ति विर्सजन जुलूस, विभिन्न स्थानों पर रावण दहन कार्यक्रम आयोजित होता है जिसमें काफी संख्या में लोग सम्मिलित होते हैं। मेले में भीड़, चंदा वसूली एवं मूर्ति विसर्जन आदि को लेकर कभी-कभी विधि व्यवस्था की समस्या उत्पन्न हो जाती है। *ऐसी परिस्थति में विशेष निगरानी रखने की आवश्यकता को देखते हुए उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी, श्री फ़ैज़ अक अहमद मुमताज (भा०प्र०से०) एवं पुलिस अधीक्षक, श्री मनोज स्वर्गियारी (भा०पु०से०) द्वारा संयुक्त आदेश जारी किया गया है।*

    संयुक्त आदेश में पूजा पंडालों और उसके आस-पास जहाँ विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों, मेले आदि का आयोजन स्थल पर असामाजिक तत्वों के द्वारा महिलाओं के साथ छेड़-छाड़, चेन छिनतई एवं अन्य अप्रिय घटनाएं घटित ना हों, इस पर नियंत्रण के लिए असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। वहीं प्रतिमा विसर्जन के दौरान डी०जे० बजाने खासकर मस्जिद के आस-पास, या निर्धारित मार्ग से हटकर जुलूस निकालने, भड़काऊ / आपत्तिजनक नारेबाजी करने आदि को लेकर विवाद और साम्प्रदायिक तनाव उत्पन्न ना हो तथा परम्परागत मार्गों से भिन्न मार्ग में जुलूस नहीं जाए एवं असमाजिक तत्वों द्वारा साम्प्रदायिक सौहार्द, लोक-व्यवस्था तथा शांति व्यवस्था भंग ना हो इसके मद्देनज़र इस अवसर पर पूजा के उपरान्त प्रतिमा विसर्जन के दौरान भी सतर्कता और निगरानी की आवश्यकता को दृष्टिगत रखते हुए जुलूस मार्ग के अगल-बगल स्थित मस्जिद, ईदगाह, ईमामबाड़ा, कब्रिस्तान अथवा पूर्व से विवादग्रस्त मार्गो पर विशेष निगरानी एवं सतर्कता बरतने हेतु जरूरी निर्देश जारी किए गए हैं इसके अलावा प्रतिमा विसर्जन के स्थानों (जलाशयों) में भी निगरानी हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं।

    *अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में अधिक भ्रमणशील रहने का निर्देश*

    पूरे पर्व के दौरान गश्ती दल / दण्डाधिकारियों को विशेष हिदायत दी गई है कि वे अपने क्षेत्र के अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में अधिक भ्रमणशील रहेंगे एवं सोशल मीडिया यथा व्हाट्सएप, टेलीग्राम, फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब एवं अन्य सोशल मीडिया में प्रचारित/प्रसारित होने वाले विवादित तस्वीरों एवं संवादों जिससे किसी विशेष सम्प्रदाय / धर्म / जाति की भावनाओं को आहत पहुँचाने वाली टिप्पणियाँ और नफरत फैलातें हों, पर विशेष निगरानी रखने का दिशा निर्देश दिया गया है।

    विसर्जन जुलूस के दौरान विभिन्न जुलूस द्वारा आगे निकलने की प्रतिस्पर्धा के कारण या जुलूस के लौटने के दौरान भी तनाव / विधि-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न हो जाती है। प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी / पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल इसकी सतत् निगरानी करते हुए विर्सजन जुलूस को आगे बढ़ाना सुनिश्चित करेंगे।

    *दंडाधिकारियो एवं पुलिस पदाधिकारियों को विधि व्यवस्था संधारण हेतु अपने विवेक से अपेक्षित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश*

    आदेश में अनुमण्डल पदाधिकारी, जामताड़ा एवं संबंधित थाना से प्राप्त प्रस्ताव के आलोक में विधि-व्यवस्था संधारण हेतु दण्डाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी के साथ सशस्त्र बलों की प्रतिनियुक्ति की गई है एवं निदेश दिया गया है कि प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी एवं पुलिस बल अपनी-अपनी प्रतिनियुक्ति के अनुसार दिनांक 01.10.2022 की संध्या से पूजा समाप्ति दिनांक 06.10.2022 तक (मेले में विशेषकर संध्या 05.00 बजे से रात्रि 10.00 बजे तक जब श्रद्धालुओं की काफी भीड़ होती है) तथा विर्सजन जुलूस के साथ बने रहेंगे तथा स्थिति सामान्य होने पर ही वे अपना स्थान छोड़ेंगे अन्यथा यथावत वे प्रतिनियुक्त रहेंगे। साथ ही विधि व्यवस्था संधारण हेतु अपने विवेक से अपेक्षित कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे। किसी तरह की अवांछित गतिविधि उत्पन्न होने पर उसकी सूचना तुरंत अनुमण्डल पदाधिकारी, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी एवं अधोहस्ताक्षरी को देंगे। अनुमण्डल पदाधिकारी जामताड़ा एवं अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, जामताड़ा यह सुनिश्चित करेंगे कि दण्डाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी सशस्त्र बल के साथ अपने-अपने प्रतिनियुक्ति स्थल पर निर्धारित समय पर अवश्य उपलब्ध हो जायें। सुरक्षित दण्डाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी अपना योगदान जिला नियंत्रण कक्ष में देंगे एवं प्रखण्ड स्तर के सुरक्षित दण्डाधिकारी अपने-अपने प्रखण्ड विकास पदाधिकारी के नियंत्रण में रहेंगे ताकि आवश्यकता होने पर उनका उपयोग विधि-व्यवस्था कार्य के लिये किया जा सके।

    थाना रिजर्व में प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी एवं पुलिस बल उस थाना क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा की व्यवस्था करेंगे। साथ ही क्षेत्र में प्रस्थान करते समय आवश्यक सूचना अनुमण्डल पदाधिकारी, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी को द्रुतत्म साधन से देंगे।

    *अपने विवेक से काम लेकर विधि-व्यवस्था बनाये रखने हेतु अपेक्षित विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश, शिथिलता एवं लापरवाही बरतने पर होगी कार्रवाई*

    जहाँ शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका हो, वहाँ पर ससमय सी०आर०पी०सी० की धारा 144 / 107 के अन्तर्गत निरोधात्मक कार्रवाई करने एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने तथा साम्प्रदायिक स्थिति से निपटने की पूरी जिम्मेवारी प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी की होगी। विधि-व्यवस्था बनाये रखने हेतु यदि उपद्रवकारी एवं हिंसा पर उतारू जत्था / जमात पर बल का भी प्रयोग करना पड़े तो इसकी सूचना वरीय पदाधिकारी को एवं जिला नियंत्रण कक्ष को देते हुए बिना किसी प्रकार की हिचकिचाहट किए अपने विवेक से काम लेकर विधि-व्यवस्था बनाये रखने हेतु अपेक्षित विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे। यहाँ यह स्पष्ट करना है कि साम्प्रदायिक सौहार्द एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने की दिशा में विधिसम्मत जायज कदम उठाये जाने पर पूर्ण समर्थन मिलेगा परन्तु लापरवाही एवं शिथिलता बरतने वाले पदाधिकारियों को दण्डित भी होना पड़ सकता है। किसी तरह की अवांछित गतिविधि उत्पन्न होने की सूचना तुरंत अनुमण्डल पदाधिकारी, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी एवं अधोहस्ताक्षरी को देंगे।

    *आवश्यकतानुसार द०प्र०स० की धारा 144 का प्रभावी इस्तेमाल शांति व्यवस्था बनाये रखने में किया जा सकेगा*

    अनुमण्डल पदाधिकारी / अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी कृपया अपने स्तर से सभी प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारियों तथा अन्य पदाधिकारियों को जिन्हें सुरक्षित रखा गया है, उन सबों की एक बैठक बुलाकर गैर-कानूनी जमात को किस प्रकार से नियंत्रित किया जायेगा, इसके संबंध में भी पूरी जानकारी संबंधित दण्डाधिकारियों / पुलिस पदाधिकारियों को देंगे तथा जिले के साम्प्रदायिक इतिहास को अच्छी तरह से उन्हें समझा देंगे। साथ ही रेड बुकलेट में दिये गये अनुदेशों को भी अच्छी तरह से समझा देंगे। आवश्यकतानुसार द०प्र०स० की धारा 144 का प्रभावी इस्तेमाल शांति व्यवस्था बनाये रखने में किया जा सकता है, इसकी पूरी जानकारी प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।

    प्रायः आतंक एवं अफवाह से गंभीर स्थिति उत्पन्न हो जाती है, जिन्हें दबाने एवं निराकरण के लिये प्रारम्भ से ही तुरंत प्रभावी कार्रवाई होनी चाहिए। इस संबंध में सभी पदाधिकारियों का ध्यान विशेष रूप से भा०द०सं० की धारा 153(ए) एवं धारा-505 में हुए संशोधनों की ओर आकृष्ट करते हुए इसके अन्तर्गत साम्प्रदायिकता फैलाने वाले तत्वों के विरुद्ध दण्ड देने का समुचित प्रावधान के बारे में बताया गया कि ये धाराएँ गैर जमानतीय हैं। इस हेतु साम्प्रदायिक एवं असमाजिक तत्वों की सूची अद्यतन कर उस पर कड़ी निगरानी रखने तथा किसी प्रकार की अप्रिय घटना होने पर उनके विरुद्ध तत्काल निरोधात्मक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।

    परिचारी प्रवर, पुलिस केन्द्र, जामताझ को निर्देश दिया गया है कि प्रतिनियुक्त सभी दण्डाधिकारियों / पुलिस पदाधिकारियों कर्मियों को पुलिस केन्द्र जामताड़ा से आवश्यकतानुसार हेलमेट एवं बॉडी प्रोटेक्टर उपलब्ध करायेंगे।

    *वीडियोग्राफी करने का मिला निर्देश*

    सभी थाना प्रभारी अपने चलन्त वाहनों में भी विडियोग्राफी हेतु वीडियोग्राफर की प्रतिनियुक्ति करना सुनिश्चित करेंगे एवं अपने-अपने क्षेत्रार्गत उक्त अवसर पर शांति एवं विधि-व्यवस्था संधारण हेतु प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारी / बल के अलावे भी आवश्यकतानुसार पुलिस पदाधिकरी, सशस्त्र बल, साधारण बल, चौकीदार / सरदारों की प्रतिनियुक्ति करते हुए स्वयं भी सशस्त्र बल के साथ भ्रमणशील रहकर शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही यह भी सुनिश्चित करेंगे कि जुलुस गुजरने वाले रास्ते क्लियर हो एवं जुलूस के मार्ग में पड़ने वाले मस्जिद कब्रिस्तान / मदरसों के पास जुलूस को रुकने नहीं देंगे तथा इसे आगे की ओर यथाशीघ्र बढ़ाना सुनिश्चित करेंगे एवं जुलुस की पूर्ण विडियो रिकॉर्डिंग भी किया जाय। साथ ही पिक आवर्स में असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखने एवं किसी गैरकानूनी कार्य को कैमरा में कैद करने हेतु ड्रोन (हवाई निगरानी हेतु), सीसीटीवी एवं अन्य माध्यम से विडियोग्राफी करायी जाय। इसे सुनिश्चित करने हेतु अनुमण्डल पदाधिकारी एवं अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है।

    *अभद्र एवं आपत्तिजनक गीत पर रहेगा प्रतिबंध*

    वहीं डी०जे०/ लाउडस्पीकर में भड़काउ सी0डी0/ आपत्तिजनक गाने न बजे तथा ध्वनि तीव्रता निर्धारित मापदण्ड से अधिक न हो अनुमण्डल पदाधिकारी, जामताड़ा इसे सुनिश्चित करेंगे।

    *जिला नियंत्रण कक्ष में मेडिकल टीम की प्रतिनियुक्ति*

    असैनिक शल्य चिकित्सक-सह-मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, जामताड़ा को निर्देश दिया जाता है कि जिला नियंत्रण कक्ष जामताड़ा एवं मिहिजाम एक एक एंबुलेंस के साथ मेडिकल टीम की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित कराएंगे।

    *निदेशक डीआरडीए एवं अपर समाहर्ता को वरीय पदाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्ति*

    वहीं दशहरा पर्व के अवसर पर शांति व्यवस्था कायम रखने हेतु निदेशक डीआरडीए, जामताड़ा को जामताड़ा, नारायणपुर एवं करमाटाँड़ प्रखण्ड तथा अपर समाहर्त्ता, जामताड़ा को नाला, कुण्डहित एवं फतेहपुर प्रखण्ड के लिए विधि-व्यवस्था के वरीय पदाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्ति की जाती है।

    *खैरियत प्रतिवेदन*

    वहीं दिनांक 01.10.2022 से दिनांक 06.10.2022 तक प्रतिदिन संध्या 04.00 बजे तक अनुमण्डल पदाधिकारी, जामताड़ा एवं अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, जामताड़ा द्वारा संयुक्त खैरियत प्रतिवेदन समर्पित की जायेगी।

    उपरोक्त अवधि में वितंतु सेवा लगातार चालू अवस्था में रहे, वितंतु प्रभारी यह सुनिश्चित करायेंगे साथ ही पर्यवेक्षक प्रर्याप्त मात्रा में प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारी / दण्डाधिकारी को आवश्यकतानुसार हैण्डहेल्ड सेट उपलब्ध करायेंगे ताकि आवश्यकतानुसार संवाद का प्रेषण हो सके तथा मोबाईल पर निर्भरता कम-से-कम हो।

    *महत्त्वपूर्ण दूरभाष की सूची*

    उपायुक्त, जामताड़ा – 9431130960, 06433 – 222435

    पुलिस अधीक्षक – 9431130811, 06433 – 222021

    अपर समाहर्ता – 8210148987

    अनुमंडल पदाधिकारी – 9693741777, 06433 – 222245

    अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी – 9470591035

    पुलिस उपाधीक्षक (मु०), जामताड़ा – 9470591046

    अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, नाला –
    9523355003

    *∆ एसजीएसवाई प्रशिक्षण भवन सभागार में आज जिला स्तरीय पोषण माह का समापन समारोह आयोजित।*

    *∆ बिना सामाजिक सहभागिता के राष्ट्रीय पोषण अभियान के लक्ष्य को पूरा नहीं किया जा सकता – परियोजना निदेशक, आईटीडीए, श्री अभिषेक श्रीवास्तव*

    *∆ जामताड़ा को कुपोषण मुक्त बनाने हेतु सभी ने लिया संकल्प*

    आज दिनांक 29.09.2022 को पोषण माह 2022 का जिलास्तरीय समापन कार्यक्रम का आयोजन समाहरणालय जामताड़ा स्थित एसजीएसवाई सभागार मे आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ परियोजना निदेशक, आइटीडीए श्री अभिषेक श्रीवास्तव, जिला शिक्षा पदाधिकारी डॉ गोपाल कृष्ण झा, जिला योजना पदाधिकारी श्री पंकज कुमार तिवारी, जिला शिक्षा अधीक्षक श्री दीपक राम एवं जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमति सविता कुमारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया।

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए परियोजना निदेशक ने कहा कि हम सभी के सामूहिक प्रयास एवं जागरूकता से जामताड़ा को कुपोषण मुक्त बनाया जा सकता है, क्योंकि सामाजिक सहभागिता के बिना राष्ट्रीय पोषण अभियान के लक्ष्य को पूरा करना असंभव है। उन्होंने कहा कि इस अभियान का लक्ष्य बच्चों एवं माताओं के कुपोषण को खत्म करना है। पूरे माह के दौरान आप सभी ने बेहतर तरीके से विभिन्न कार्यक्रम के माध्यम से आम जनमानस में पोषण माह की व्यवहारिकता को पहुंचाया है इसके लिए आप सभी बधाई के पात्र हैं।

    वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी ने माताओं एवं नवजात बच्चों के उचित खान पान एवं स्वास्थ्य को बेहतर रखने हेतु संतुलित पोषक आहार के बारे में बताया।

    वहीं कार्यक्रम में पोषण के लिए समुचित आहारों की प्रदर्शनी का अतिथियों ने अवलोकन किया।

    मौके पर परियोजना निदेशक ने उपस्थित लोगों को कुपोषण मुक्त एवं नशा मुक्त समाज बनाने हेतु शपथ भी दिलाया गया।

    कार्यक्रम के दौरान पोषण माह में विभिन्न कैटेगरी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले आंगनबाड़ी सेविकाओं, सहायिका, छात्राओं और बाल विकास परियोजना पदाधिकारी को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

    इस मौके पर उपरोक्त के आलावा जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी श्रीमति अंजू पोद्दार, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, महिला पर्यवेक्षिका, सेविका, सहायिका सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।

    *भ्रष्टाचार विशेष*

    *श्रमिक विभाग में लाभुक चढ़ रहे है भ्रष्टाचार का भेट*

    *जामताड़ा श्रमिक विभाग में बहुत बड़ा घोटाला की आशंका, जांच की है आवश्यकता|जिला के श्रम पदाधिकारी को अपने अधिनस्थ कर्मचारीयों को सुधारने की आवश्यकता है|लोगों को योजना की जानकारी नहीं मिलना जिला के श्रम पदाधिकारी भी संदेह की निगाह में कहने से इंकार नहीं किया जा सकता है………|15 हजार रूपये में 5 हजार रूपये ,10 हजार रूपये में 3 हजार रूपये लाभुक से लेना बहुत बड़ा घोटाला को अंजाम दे रहा है|आखिर यह धंधा किसके इशारे पर हो रहा है?लाभुक के गार्जियन द्वारा यह भी बात सामने आयी है कि कमीशन नहीं देने पर लोगों को इस योजना से वंचित रखने की धमकी दिया जाता है|बाकी विशेष रिपोर्ट राष्ट्र संवाद पर निजाम खान के साथ बहुत जल्द! जिला श्रम पदाधिकारी का पक्ष रखने की पूर्ण कोशिश की जायेगी|जामताड़ा जिला वासियों को मैं विश्वास दिलाना चाहता हूं कि कोई भी श्रमिक मित्र आपसे योजना के लाभ देने के बदले में पैसे मांगता है तो आप हमे मोबाइल नंबर 8210472858 पर सूचित करे! राष्ट्र संवाद वैसे श्रमिक मित्र के ऊपर निश्चित रूप से कार्यवाई करने के लिए आगे आने का काम करेगा| साथ ही इससे संबंधित जिसकी भी मिलीभगत रहेंगी चाहे वह पदाधिकारी क्यों ना हो उसके ऊपर भी राष्ट्र संवाद कार्यवाई कराने का काम करेगा |*

    *????धन्यवाद!????*

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरंभा कॉलेज शैक्षणिक संस्थान समूह में ह्रदय जांच शिविर आयोजित
    Next Article मथुरा बागान में एसआरके कमलेश ने लगाया निशुल्क कोलेस्ट्रोल स्वास्थ्य जांच शिविर

    Related Posts

    नई एजेंसी ने बिना कारण बताए 100 से ज्यादा सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला विधायक सरयू राय से मिले सिक्योरिटी गार्ड्स

    June 7, 2026

    “मोदी सरकार आमदनी नहीं बढ़ा रही, बल्कि महंगाई थोप रही है- जनता अब इस आर्थिक अत्याचार के खिलाफ आवाज़ उठाए।” – परविंदर सिंह

    June 7, 2026

    श्रमिक अधिकारों को लेकर मजदूरों का विरोध

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नई एजेंसी ने बिना कारण बताए 100 से ज्यादा सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला विधायक सरयू राय से मिले सिक्योरिटी गार्ड्स

    “मोदी सरकार आमदनी नहीं बढ़ा रही, बल्कि महंगाई थोप रही है- जनता अब इस आर्थिक अत्याचार के खिलाफ आवाज़ उठाए।” – परविंदर सिंह

    श्रमिक अधिकारों को लेकर मजदूरों का विरोध

    जिला अध्यक्ष के द्वारा सभी इकाइयों में प्रभारियों की नियुक्ति की गई

    नवनियुक्त प्रदेश व जिला कांग्रेस पदाधिकारियों का स्वागत 

    भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, कई आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को मिली मंजूरी

    जागो संगठन एवं जागो यूवा विंग कि ओर से समाज के गरीब एवं होनहार बच्चों को प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 का आयोजन कर सम्मानित किया गया 

    गोहलामुड़ा स्थित ग्लोबल स्प्रिट लिमिटेड द्वारा CSR कार्यों की उपेक्षा से ग्रामीणों में रोष।

    भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, कई आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को मिली मंजूरी

    लंबित भुगतान को लेकर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.