Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राजस्थान के धौलपुर में सो रहे परिवार पर गिरा घर, 4 बच्चों की मौत, बारिश के कारण धंसा था एक हिस्सा
    Breaking News Headlines

    राजस्थान के धौलपुर में सो रहे परिवार पर गिरा घर, 4 बच्चों की मौत, बारिश के कारण धंसा था एक हिस्सा

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 29, 2022No Comments5 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    धौलपुर (राजस्थान). लगातार बारिश के कारण ढहे मकान में पूरा परिवार दब गया. हादसे में चार बच्चों की मौत हो गई. वहीं, एक महिला और बच्ची घायल हो गए. देर रात हुए हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला. अंधेरा होने के कारण पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी.

    मामला धौलपुर के मनियां कस्बे में मंगलवार रात करीब ढाई बजे हुआ. थाना प्रभारी लाखन सिंह ने बताया कि प्रमोद पुत्र हरबिलास निवासी कैलाश पुरा अपनी पत्नी सोनम (35) और 5 बच्चों के साथ मनियां कस्बे में किराए के मकान में रहता है, जो हलवाई का काम करता है. मंगलवार रात को वह कस्बे में ही कहीं काम पर गया. घर में उसकी पत्नी और बच्चे सो रहे थे.

    कई दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण मकान का एक हिस्सा जमीन के अंदर धंसा हुआ था और रात को अचानक एक मंजिला मकान भरभरा कर गिर गया. रात करीब 2.30 बजे पड़ोस में रहने वाले युवक ने मकान गिरने की सूचना दी तो मौके पर पहुंचे और लोगों की मदद से मलबे में दबी महिला और बच्चों को बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया.

    मलबे में दबने के कारण 4 बच्चों की मौत हो गई, जबकि महिला और बड़ी बेटी पूजा (8) का इलाज चल रहा है. थाना प्रभारी ने बताया कि मृतकों में सायना (5), मोटी (3), फिजा (2) और गोविंद (4 माह) की मौत हो गई, जिनके शव को मनियां अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है.

    आसपास के लोगों में मची अफरा-तफरी

    देर रात को अचानक मकान गिरने की आवाज से आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया. हादसे की सूचना मिलने पर एसडीएम और एडिशनल एसपी घटनास्थल पर पहुंचे. उधर एडीएम सुदर्शन सिंह तोमर अस्पताल पहुंचे और भर्ती घायलों से हादसे की जानकारी ली. उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को घायलों की हर संभव मदद करने के निर्देश दिए हैं.

    बारिश की वजह से हुआ हादसा

    परिवार के मुखिया ने प्रमोद ने बताया कि पिछले कई दिनों से लगातार हो रही बारिश से उनके मकान का हिस्सा जमीन के अंदर धंस गया था. पीडि़त पिता ने बताया कि शादी के बाद उसके चार बेटियों के बाद 4 महीने पहले एक बेटा हुआ था. इस हादसे ने उनकी खुशियों को छीन लिया. मलबे में दबने से 3 बेटियों और बेटे की मौत हो गई.
    केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने ट्वीट कर हुए मनियां में 4 मासूमों की मौत पर शोक व्यक्त किया है. उन्होंने राज्य सरकार से पीडि़त परिवार को अति शीघ्र और यथासंभव सहायता उपलब्ध कराने की मांग की.

    लगातार बारिश के कारण ढहे मकान में पूरा परिवार दब गया. हादसे में चार बच्चों की मौत हो गई. वहीं, एक महिला और बच्ची घायल हो गए. देर रात हुए हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला. अंधेरा होने के कारण पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी.

    मामला धौलपुर के मनियां कस्बे में मंगलवार रात करीब ढाई बजे हुआ. थाना प्रभारी लाखन सिंह ने बताया कि प्रमोद पुत्र हरबिलास निवासी कैलाश पुरा अपनी पत्नी सोनम (35) और 5 बच्चों के साथ मनियां कस्बे में किराए के मकान में रहता है, जो हलवाई का काम करता है. मंगलवार रात को वह कस्बे में ही कहीं काम पर गया. घर में उसकी पत्नी और बच्चे सो रहे थे.
    कई दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण मकान का एक हिस्सा जमीन के अंदर धंसा हुआ था और रात को अचानक एक मंजिला मकान भरभरा कर गिर गया. रात करीब 2.30 बजे पड़ोस में रहने वाले युवक ने मकान गिरने की सूचना दी तो मौके पर पहुंचे और लोगों की मदद से मलबे में दबी महिला और बच्चों को बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया.
    मलबे में दबने के कारण 4 बच्चों की मौत हो गई, जबकि महिला और बड़ी बेटी पूजा (8) का इलाज चल रहा है. थाना प्रभारी ने बताया कि मृतकों में सायना (5), मोटी (3), फिजा (2) और गोविंद (4 माह) की मौत हो गई, जिनके शव को मनियां अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है.

    आसपास के लोगों में मची अफरा-तफरी

    देर रात को अचानक मकान गिरने की आवाज से आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया. हादसे की सूचना मिलने पर एसडीएम और एडिशनल एसपी घटनास्थल पर पहुंचे. उधर एडीएम सुदर्शन सिंह तोमर अस्पताल पहुंचे और भर्ती घायलों से हादसे की जानकारी ली. उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को घायलों की हर संभव मदद करने के निर्देश दिए हैं.

    बारिश की वजह से हुआ हादसा

    परिवार के मुखिया ने प्रमोद ने बताया कि पिछले कई दिनों से लगातार हो रही बारिश से उनके मकान का हिस्सा जमीन के अंदर धंस गया था. पीडि़त पिता ने बताया कि शादी के बाद उसके चार बेटियों के बाद 4 महीने पहले एक बेटा हुआ था. इस हादसे ने उनकी खुशियों को छीन लिया. मलबे में दबने से 3 बेटियों और बेटे की मौत हो गई.
    केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने ट्वीट कर हुए मनियां में 4 मासूमों की मौत पर शोक व्यक्त किया है. उन्होंने राज्य सरकार से पीडि़त परिवार को अति शीघ्र और यथासंभव सहायता उपलब्ध कराने की मांग की.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकेंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, सरकार ने 4 फीसदी बढ़ाया महंगाई भत्ता
    Next Article गरबा पंडाल में पहचान छिपाकर पहुंचे 7 मुस्लिम युवक, लड़कियों के बना रहे थे वीडियों, मचा बवाल

    Related Posts

    लोहरदगा- लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र में अंतिम संस्कार को ले दो गांवों के ग्रामीणों के बीच विवाद उत्पन्न हो गया।

    June 22, 2026

    झारखंड में वज्रपात का कहर: खूंटी में क्रिकेट खेल रहे युवक की मौत, 11 झुलसे; कई जिलों में छह लोगों की गई जान

    June 22, 2026

    बंगाल बजट: अन्नपूर्णा योजना के लिए 36,000 करोड़ रुपये आवंटित, लाभार्थियों की संख्या घटेगी

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    लोहरदगा- लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र में अंतिम संस्कार को ले दो गांवों के ग्रामीणों के बीच विवाद उत्पन्न हो गया।

    झारखंड में वज्रपात का कहर: खूंटी में क्रिकेट खेल रहे युवक की मौत, 11 झुलसे; कई जिलों में छह लोगों की गई जान

    बंगाल बजट: अन्नपूर्णा योजना के लिए 36,000 करोड़ रुपये आवंटित, लाभार्थियों की संख्या घटेगी

    आंतरिक शक्ति का पुंज – योग

    निरोगी रहे तेरी अनमोल काया

    काले ने “काया ग्रीन्स” का किया उद्घाटन, ताज़ी सब्ज़ियों और स्वस्थ जीवनशैली को मिलेगा नया आयाम

    भालूबासा के विस्थापित दुकानदारों को फिर जगी उम्मीद, दुकान आवंटन प्रक्रिया में आई तेजी

    जदयू ने पेट्रोल पंपों पर ईंधन की गुणवत्ता की जांच की उठाई मांग, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    मानगो शहरी जलापूर्ति योजना फेज-2, पार्ट-B अंतर्गत एनएच-33 के रॉव में पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू, मेयर सुधा गुप्ता ने किया निरीक्षण

    फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने का आरोप, कैफे संचालक पुलिस के हवाले

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.