Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गुजरात इनके हाथ से फिसल गया, अमानतुल्लाह को जमानत पर बोले केजरीवाल
    Breaking News Headlines राजनीति

    गुजरात इनके हाथ से फिसल गया, अमानतुल्लाह को जमानत पर बोले केजरीवाल

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 29, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक और दिल्ली वक्फ बोर्ड के चेयरमैन अमानतुल्लाह खान को बुधवार को जमानत मिल गई। राउज एवेन्यू कोर्ट से अपने विधायक को जमानत मिलने के बाद आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी पर तंज कसा है। उन्होंने मुकदमों को फर्जी बताते हुए यह भी कहा कि 24 घंटे नेगेटिव और बदले की राजनीति करना लोगों को पसंद नहीं।

     

    केजरीवाल ने ट्वीट किया, ”बीजेपी वाले दिल्ली में फर्जी जांच करते रह गए, उधर गुजरात इनके हाथों से फिसल गया। आज 75 साल बाद लोगों को अपनी समस्याओं का समाधान चाहिए। लोगों में जबर्दस्त बेचैनी है। 24 घंटे नेगेटिव और बदले की राजनीति करना लोगों को पसंद नहीं।” केजरीवाल ने अपने ट्वीट के साथ एक न्यूज लिंक भी साझा किया है, जिसमें कहा गया है कि जज ने अमानतुल्लाह को जमानत देते हुए कहा कि आरोप गंभीर नहीं हैं।

     

    दिल्ली की एक अदालत ने बुधवार को आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्ला खान को जमानत दे दी जिन्हें वक्फ बोर्ड में कथित अनियमितताओं के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। विशेष न्यायाधीश विकास ढुल्ल ने कहा, ”इस आवेदन को स्वीकार किया जाता है। एक लाख रुपये का निजी बांड (उतनी ही राशि के एक मुचलके के साथ) भरना होगा।”

     

    इससे पहले मंगलवार को अदालत ने खान की जमानत याचिका पर आदेश सुरक्षित रख लिया था। भ्रष्टाचार रोधी शाखा (एसीबी) ने 16 सितंबर को खान के परिसर पर छापेमारी करने के बाद उन्हें गिरफ्तार किया था। प्राथमिकी के अनुसार, खान ने दिल्ली वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष के तौर पर सभी नियमों को ताक पर रखते हुए कथित तौर पर 32 लोगों की अवैध नियुक्तियां की थी।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगंगा एक्सप्रेसवे के आफिस में मचा उत्पात, महत्वपूर्ण दस्तावेज फाड़े, आरोप बंदरों पर
    Next Article फ्री में जींस और कंडोम भी मांगोगी, सैनिटरी पैड की मांग पर बोली बिहार महिला विकास निगम की एमडी

    Related Posts

    मेयर सुधा गुप्ता ने किया स्थल निरीक्षण, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य के दिए निर्देश

    June 22, 2026

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 : 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ, पहले चरण में नहीं मांगे जाएंगे दस्तावेज

    June 22, 2026

    ब्रह्मर्षि विकास मंच का हुआ विस्तार, युवाओं को मिली संगठन की जिम्मेदारी

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मेयर सुधा गुप्ता ने किया स्थल निरीक्षण, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य के दिए निर्देश

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 : 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ, पहले चरण में नहीं मांगे जाएंगे दस्तावेज

    ब्रह्मर्षि विकास मंच का हुआ विस्तार, युवाओं को मिली संगठन की जिम्मेदारी

    मासिक अपराध गोष्ठी में एसएसपी ने दिए सख्त निर्देश, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन पर जोर

    सलिल कुमार नाग बने यूसिल के नए तकनीकी निदेशक यूसिल में उत्पादन बढ़ाना ओर भ्रष्टाचार मुक्त करना बड़ी चुनौती

    18 महीने से 262 मजदूरों का 25 दिन का बकाया का नहीं हुआ भुगतान। मजदूर करेंगे मुख्यमंत्री से शिकायत

    यूसिल में 35 लाख की लागत से बनी गेट अधूरा घायल हो रहे हे लोग

    गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स में बॉयलर ब्लास्ट के विरोध में ग्रामीणों व कामगारों का धरना

    कपाली मेडिकल दुकान रंगदारी,गोलीबारी कांड के फरार मुख्य आरोपी साकिर साह गिरफ्तार

    आसनबनी में जाताल पूजा संपन्न, अच्छी फसल की कामना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.