Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सेवा पखवाड़ा में भाजपा जमशेदपुर महानगर ने अधिवक्ता, शिक्षाविद एवं व्यपारियों से की प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी के आठ वर्षों की उपलब्धियों पर चर्चा, शामिल हुए सांसद विद्युत महतो
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड राजनीति

    सेवा पखवाड़ा में भाजपा जमशेदपुर महानगर ने अधिवक्ता, शिक्षाविद एवं व्यपारियों से की प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी के आठ वर्षों की उपलब्धियों पर चर्चा, शामिल हुए सांसद विद्युत महतो

    News DeskBy News DeskSeptember 28, 2022Updated:September 28, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सेवा पखवाड़ा में भाजपा जमशेदपुर महानगर ने अधिवक्ता, शिक्षाविद एवं व्यपारियों से की प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी के आठ वर्षों की उपलब्धियों पर चर्चा, शामिल हुए सांसद विद्युत महतो

    जमशेदपुर। भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से लेकर गांधी जयंती तक ‘सेवा पखवाड़ा’ मना रही है। बुधवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर की ओर से पीएम नरेंद्र मोदी के व्यक्तित्व, कृतित्व एवं उपलब्धि को लेकर चर्चा की गई। तुलसी भवन में जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव की अध्यक्षता में आयोजित चर्चा में सांसद विद्युत वरण महतो, भाजपा विधि-विभाग के प्रदेश संयोजक राजेश शुक्ला, शिक्षा विभाग के प्रदेश संयोजक डॉ राजीव कुमार समेत शहर के अधिवक्तागण, शिक्षा जगत से जुड़े शिक्षाविद एवं शहर के व्यापारियों ने हिस्सा लिया।

    इस अवसर पर सांसद विद्युत महतो ने कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के प्रधान सेवक के रूप में नरेंद्र मोदी के आठ वर्षों की गौरवमयी जनसेवा की यात्रा देश को निराशा के माहौल से निकाल कर विश्वगुरु के पद पर अग्रसर करने की रही है। संकल्प, समर्पण और सेवा के मार्ग को अपने जीवन का मूल मंत्र मानते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीबों के उत्थान और राष्ट्र की समृद्धि के लिए परिश्रम की पराकाष्ठा को चरितार्थ किया है। उन्होंने न केवल देश को दुनिया के अग्रणी देशों की कतार में खड़ा किया, बल्कि भाजपा को भी ‘सेवा ही संगठन’ के रूप में प्रतिस्थापित कर पूरे विश्व में पहचान दिलाई। वर्ष 2014 में जब कांग्रेस की यूपीए सरकार के 10 वर्षों के कुशासन, भ्रष्टाचार और अराजकता से परेशान होकर देश की जनता ने अपनी आकांक्षाओं को उड़ान देने के लिए उन्हें चुना, तो उन्होंने प्रधानमंत्री नहीं, बल्कि प्रधान सेवक बनने का संकल्प लिया और जन आकांक्षाओं के आशानुरूप जन-जन की सेवा में पूरे तन-मन से लगे हुए हैं।

    वहीं, महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा कि आज भारतवर्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सान्निध्य में आर्थिक और सामाजिक विकास के साथ-साथ हर मोर्चे पर सशक्त महसूस कर रहा है। जन-धन, जन सुरक्षा योजना, मुद्रा योजना, डिजिटल इंडिया, उज्ज्वला योजना, उजाला योजना, डिजिटल इंडिया, किसान सम्मान निधि, आयुष्मान भारत, सौभाग्य योजना, आवास योजना, आत्मनिर्भर भारत, वोकल फॉर लोकल जैसी कई अन्य योजनाओं की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुरुआत की। जो समाज के सभी वर्गों को वित्तीय समावेशन की गारंटी देने की दिशा में एक बड़ा कदम साबित हुआ है।

    इस दौरान मंच संचालन जिला महामंत्री अनिल मोदी एवं धन्यवाद ज्ञापन वरिष्ठ अधिवक्ता विजय शंकर पाठक ने किया।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअंकिता के कातिलों को सख्त और जल्द से जल्द सजा मिले तथा CBI जांच हो :डॉ अजय
    Next Article युवाओं में दिल का दौरा, भारत के हृदय पर बोझ

    Related Posts

    सरायकेला: रहस्यमयी ढंग से लापता तीन नाबालिग बच्चियां पश्चिमी सिंहभूम से सकुशल बरामद, परिजनों ने ली राहत की सांस

    July 16, 2026

    श्रीकृष्ण को ‘पांच वक्त का नमाजी’ बताने वाले बयान पर BJP का तीखा हमला, गिरफ्तारी की मांग”

    July 16, 2026

    कपाली के सापड़ा नदी तट पर 55 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी

    July 16, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सरायकेला: रहस्यमयी ढंग से लापता तीन नाबालिग बच्चियां पश्चिमी सिंहभूम से सकुशल बरामद, परिजनों ने ली राहत की सांस

    श्रीकृष्ण को ‘पांच वक्त का नमाजी’ बताने वाले बयान पर BJP का तीखा हमला, गिरफ्तारी की मांग”

    कपाली के सापड़ा नदी तट पर 55 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी

    लातेहार में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित 407 ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवकों की मौके पर मौत

    चाकुलिया में मुख्य सड़क पर पहुंचे चार हाथी, मची अफरा-तफरी, कुछ देर बाधित रहा आवागमन

    जमशेदपुर में धूमधाम से निकलेगी भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा, कई मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्ट

    विक्रम शर्मा हत्याकांड: फरार 5 शूटरों पर 2-2 लाख का इनाम, देहरादून पुलिस का बड़ा ए

    धनबाद Slug:-पूटकी BCCL की A-टाइप कॉलोनी में करंट लगने से मालकिन और नौकरानी की मौत

    हजारीबाग: मालगाड़ी के वैगन से बोरे में मिला अज्ञात शव, जांच में जुटी पुलिस

    चापड़बाजी के फरार आरोपी को उलीडीह पुलिस ने फिल्मी अंदाज में दबोचा, अपहरण की आशंका से मची अफरा-तफरी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.