Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » प्रतिस्पर्धा के इस दौर में भाषा पर पहुंच रहा आघात: हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राजनीति राष्ट्रीय साहित्य

    प्रतिस्पर्धा के इस दौर में भाषा पर पहुंच रहा आघात: हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 14, 2022No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग द्वारा आयोजित हिन्दी दिवस समारोह में सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन।

    मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने राज्य वासियों को हिन्दी दिवस की शुभकामनाएं दीं।

    ★ हिन्दी हमारी सभ्यता और संस्कृति की पहचान

    ★ हिन्दी भाषा तिरंगा जैसा, सभी ने अपनाया

    ★ प्रतिस्पर्धा के इस दौर में भाषा पर पहुंच रहा आघात: हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री
    मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि आज हिन्दी दिवस के दिन हम सभी को यह बात समझनी चाहिए कि भाषा मनुष्य जीवन में बहुत ही अहम भूमिका अदा करती है। किसी भी व्यक्ति के लिए धन-दौलत से भी बड़ा उसकी भाषा है। हमारा देश बहुभाषी देश है परंतु एक देशवासी होने के नाते हम सभी लोगों को हिन्दी भाषा को मजबूती के साथ आगे बढ़ाने उसे जीवित रखने के संकल्प के साथ हिन्दी दिवस को मनाने की जरूरत है। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में विभिन्न भाषा-संस्कृति के लोगों ने तिरंगे झंडे को अपनाने का काम किया है, उसी प्रकार सभी लोग हिन्दी भाषा को अपनाने का काम करें। तिरंगा सिर्फ एक ही भाषा बोलता है कि हम भारतीय हैं। जिस प्रकार तिरंगा देश की पहचान है वैसे ही हिन्दी भाषा भी देश की पहचान होनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज कहीं न कहीं देश और दुनिया में प्रतिस्पर्धा का दौर चल रहा है। प्रतिस्पर्धा के इस दौर में भाषाओं पर बहुत बड़ा आघात पहुंच रहा है। लोग अपने आप को स्थापित करने के लिए भाषायी आघात को बर्दाश्त कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले समय में हिन्दी भाषा में हो रहे अतिक्रमण को रोकना भी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि राज्य के मुखिया होने के नाते भरोसा दिलाते है कि हिन्दी भाषा पर अतिक्रमण नहीं होने देंगे। हमारा प्रयास है कि राज्य सरकार की पूरी व्यवस्था हिन्दी भाषा को अपनाते हुए कार्य करे। उक्त बातें मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने आज झारखंड मंत्रालय स्थित सभागार में कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग द्वारा आयोजित हिन्दी दिवस समारोह को संबोधित करते हुए कही।

    राज्य के कई क्षेत्रों में भाषा की जानकारी का फायदा उठाते हैं बिचौलिया

    मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे राज्य झारखंड में भी कई ऐसे क्षेत्र हैं जहां आज भी लोग हिन्दी भाषा नहीं समझ पाते हैं। राज्य सरकार जब भी कोई कार्य योजना बनाती है तब मैं पदाधिकारियों से इस बात की चर्चा करता हूं कि जिन क्षेत्रों में लोग हिन्दी नहीं बोल-समझ पाते हैं वहां के लोगों को क्षेत्रीय भाषाओं में समझाकर योजनाओं को गति दी जा सकती है। जिन क्षेत्रों में लोग हिन्दी भाषा को नहीं समझ पाते हैं वहां बिचौलिया सक्रिय हो जाते हैं। परिणाम यह होता है कि सरकार की योजनाओं का शत-प्रतिशत फायदा लाभुकों को नहीं मिल पाता है। वहीं भाषा का फायदा उठाकर सरकार का एक बहुत बड़ा हिस्सा बिचौलिया मार लेते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज हिन्दी दिवस का विषय बहुत बड़ा विषय है। मैं आज के दिवस को भाषा को बढ़ाने का विषय, उसे अपनाने का विषय, भाषा को जीवित रखने के संकल्प दिवस के रूप में देखता हूं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जैसा कि आज इस मंच पर अपने वक्तव्य में साहित्यकारों ने कहा है कि
    अगर कोई भाषा खत्म होता है तो न सिर्फ भाषा बल्कि एक सभ्यता एक इतिहास की समाप्ति होती है। असुर जनजाति इसका एक उदाहरण है। जिसने दुनिया को लोहा बनाने का तकनीक दिया आज वो ही विलुप्त होने के कगार पर है।

    वैश्विक स्तर पर हिन्दी भाषा की स्वीकार्यता बढ़ी है

    इस अवसर पर मुख्य सचिव श्री सुखदेव सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में वैश्विक स्तर पर हिन्दी भाषा की स्वीकार्यता बढ़ी है। हमारे देश के वैसे नागरिक जो अन्य देशों में रह रहे हैं वे हमारी हिन्दी भाषा को बढ़ाने का काम कर रहे हैं। किसी भी देश की भाषा ही उसकी संस्कृति एवं परंपराओं को एक धागे में पिरोने का काम करती है। हिन्दी हमारे देश का ही नहीं बल्कि विश्व की सबसे अधिक लोकप्रिय भाषाओं में से एक है। मुख्य सचिव ने कहा कि आजादी की लड़ाई के महानुभावों ने भी हिन्दी भाषा की वकालत की थी। प्रशासनिक तथा न्यायालय से संबंधित कार्यों में भी हिन्दी भाषा का प्रयोग करना आवश्यक है।

    इस अवसर पर वरिष्ठ साहित्यकार डॉ अशोक प्रियदर्शी एवं युवा कवयित्री जसिंता केरकेट्टा ने अपने संबोधन में हिंदी भाषा के महत्व पर पर विस्तृत प्रकाश डाला।

    मौके पर मुख्यमंत्री एवं विशिष्ट अतिथियों के कर कमलों से कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग द्वारा आयोजित निबंध लेखन प्रतियोगिता के उत्कृष्ट प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले प्रतिभागियों में पवन कुमार, सुमित नीरज, मधुप्रिया हेंब्रम उपस्थित थे।

    इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री राजीव अरुण एक्का, कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग की प्रधान सचिव श्रीमती वंदना डाडेल, मुख्यमंत्री के सचिव श्री विनय कुमार चौबे सहित कई गणमान्य साहित्यकार, लेखक एवं शिक्षाविद उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसंस्कार भारती ,जमशेदपुर महानगर इकाई के तत्वावधान में मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल के परिसर में स्लोगन और पोस्टर प्रतिस्पर्धा का आयोजन
    Next Article झारखंड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का मास्टर स्ट्रोक ,स्थानीयता पर फैसला 1932 का खतियान लागू

    Related Posts

    बागुनहातु छत्तीसगढ़ी सेवा संस्था की तिमाही आम बैठक संपन्न

    September 21, 2026

    ड्यूटी निभाकर निकले थे घर के लिए, रास्ते में जिंदगी ने दिया धोखा

    September 21, 2026

    गांव में स्कूल, शहर में घर…और हाउस अलाउंस सरकार का

    September 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    प्रेमी युगल को पकड़कर मंदिर में कराई शादी

    बागुनहातु छत्तीसगढ़ी सेवा संस्था की तिमाही आम बैठक संपन्न

    ड्यूटी निभाकर निकले थे घर के लिए, रास्ते में जिंदगी ने दिया धोखा

    गांव में स्कूल, शहर में घर…और हाउस अलाउंस सरकार का

    नमाज के लिए निकले 60 वर्षीय मोहम्मद खालिद लापता

    03 नाबालिगों को एक साथ कमरे में देख, ग्रामीणों ने, खंभे से रस्सी से बांधकर , तीन नाबालिकों से मंगवाई माफी

    कांग्रेस ने MMDR संशोधन विधेयक 2026 का किया विरोध, कहा- झारखंड के अधिकारों पर कुठाराघात 26 सितंबर को होगा राज भवन का घिराव 

    धनबाद के वासेपुर में दिनदहाड़े फायरिंग, तीन लोग घायल, इलाके में मचा हड़कंप

    ईएमआरएस कांटासोल के अभिभावकों ने प्राचार्य

    जुगसलाई में प्लाईवुड दुकान से पांच लाख की चोरी, ग्रिल काटकर घुसा चोर, स्कूटी से फरार हुए दो संदिग्ध

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.