Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त की अध्यक्षता में कारा सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    उपायुक्त की अध्यक्षता में कारा सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न

    Nizam KhanBy Nizam KhanSeptember 12, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री फ़ैज़ अक अहमद मुमताज (भा.प्र.से.) की अध्यक्षता में कारा सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न

    कारा सुरक्षा को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर हुई समीक्षा

    उपायुक्त ने दिए आवश्यक दिशा निर्देश, कहा जेल मैनुअल का कड़ाई से करें अनुपालन

    आज दिनांक 12.09.2022 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री फ़ैज़ अक अहमद मुमताज (भा.प्र.से.) की अध्यक्षता में मासिक कारा सुरक्षा समिति की बैठक आहूत की गई।

    बैठक में कारा सुरक्षा, कारा में कैदियों/बंदियों हेतु मूलभूत सुविधाएं, कैदियों/बंदियों के परिजनों से मुलाकाती, स्वास्थ्य सुविधाएं, सीसीटीवी कैमरा से निगरानी सहित पिछले बैठक में दिए गए निर्देश के अनुपालन सहित अन्य आवश्यक बिंदुओं पर समीक्षा किया गया।

    बैठक को संबोधित करते हुए उपायुक्त श्री फ़ैज़ अक अहमद मुमताज (भा.प्र.से.) ने प्रभारी कारा अधीक्षक से कारा के सुरक्षा सहित भोजन, पानी, शौचालय एवं साफ सफाई के साथ स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली गई एवं निर्देश देते हुए कहा कि कैदियों को जेल मैनुअल के अनुसार कैदियों/ बंदियों को स्वच्छ एवं ताजा भोजन, स्वच्छ पानी एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराएं।

    उन्होंने कारा की सुरक्षा को लेकर अधिष्ठापित सीसीटीवी कैमरे का निर्बाध क्रियाशील रहने एवं उसकी लगातार समीक्षा करने को लेकर कारा अधीक्षक को निर्देश दिया व कहा कि कारा की सुरक्षा में चूक नहीं हो, इसका ध्यान रखें, नहीं तो दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने जेल के अंदर सुरक्षा में लगे कक्षपालो एवं बाहर लगे पुलिस कर्मियों यथा जिलाबल, होम गार्ड के जवानों के प्रतिनियुक्ति को लेकर समीक्षा किया एवं उचित दिशा निर्देश दिया साथ ही उन्होंने कहा कि कारा के अंदर उनके परिजनों के द्वारा भेजे जाने वाले खाद्य पदार्थों एवं अन्य सामग्री का कड़ाई से जांच के बाद ही कारा के अंदर प्रवेश हों इसे सुनिश्चित करेंगे।

    इस मौके पर अपर समाहर्ता श्री सुरेन्द्र कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी श्री संजय पांडेय, प्रभारी कारा अधीक्षक श्री सत्येन्द्र चौधरी, कारापाल श्री अभिषेक कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleज्ञानवापी केस: ज्ञानवापी-श्रृंगार गौरी केस की सुनवाई को हरी झंडी, हिंदू पक्ष के हक में कोर्ट का फैसला
    Next Article उपायुक्त की अध्यक्षता में सीपीग्राम्स पोर्टल में लंबित शिकायतों के निष्पादन हेतु बैठक आहूत

    Related Posts

    भालूबासा के विस्थापित दुकानदारों को फिर जगी उम्मीद, दुकान आवंटन प्रक्रिया में आई तेजी

    June 22, 2026

    जदयू ने पेट्रोल पंपों पर ईंधन की गुणवत्ता की जांच की उठाई मांग, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    June 22, 2026

    मानगो शहरी जलापूर्ति योजना फेज-2, पार्ट-B अंतर्गत एनएच-33 के रॉव में पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू, मेयर सुधा गुप्ता ने किया निरीक्षण

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भालूबासा के विस्थापित दुकानदारों को फिर जगी उम्मीद, दुकान आवंटन प्रक्रिया में आई तेजी

    जदयू ने पेट्रोल पंपों पर ईंधन की गुणवत्ता की जांच की उठाई मांग, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    मानगो शहरी जलापूर्ति योजना फेज-2, पार्ट-B अंतर्गत एनएच-33 के रॉव में पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू, मेयर सुधा गुप्ता ने किया निरीक्षण

    फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने का आरोप, कैफे संचालक पुलिस के हवाले

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: राष्ट्रीय बहस तेज़

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    राम मंदिर के चढ़ावे पर चुप्पी क्यों? जवाबदेही का सवाल

    सुप्रीम कोर्ट का फैसला: फुटपाथ पर मौलिक अधिकार और अतिक्रमण की हकीकत

    The Bharat Tiwari Encounter: A National Debate on Justice, Accountability, and Public Trust

    त्रिकोणीय जंग में उत्तराखंड की राजनीति का भविष्य

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.