Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चौथी औद्योगिक क्रांति का नेतृत्व करने की ओर बढ़ रहा है भारत: पीएम मोदी
    Breaking News Headlines

    चौथी औद्योगिक क्रांति का नेतृत्व करने की ओर बढ़ रहा है भारत: पीएम मोदी

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 10, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    गुजरात के अहमदाबाद में आयोजित सेंटर-स्टेट साइंस कॉन्क्लेव का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उद्घाटन किया. इस अवसर पर पीएम मोदी ने कहा कि आज भारत में नए-नए इनोवेशन हो रहे हैं और भारत के विकास में साइंस ऊर्जा की तरह है.

     

    प्रधानमंत्री ने कहा कि सेंटर-स्टेट साइंस कॉन्क्लेव यानी केंद्र-राज्य विज्ञान सम्मेलन हमारे सबका प्रयास के मंत्र का एक उदाहरण है. आज जब भारत चौथी औद्योगिक क्रांति का नेतृत्व करने की ओर बढ़ रहा है, भारत के विज्ञान और इस क्षेत्र से जुड़े लोगों की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है.

     

    पीएम मोदी ने कहा कि 21वीं सदी के भारत के विकास में विज्ञान उस ऊजाज़् की तरह है, जिसमें हर क्षेत्र के विकास को, हर राज्य के विकास को गति देने का सामथ्यज़् है. उन्होंने आगे कहा कि साल्यूशन का, इवाल्यूशन का और इनोवेशन का आधार विज्ञान ही है. इसी प्रेरणा से आज का नया भारत, जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान के साथ ही जय अनुसंधान का आह्वान करते हुए आगे बढ़ रहा है.

     

    प्रधानमंत्री ने कहा कि पश्चिम में आइस्टीन, फर्मी, मैक्स प्लांक, नील्स बोर, टेस्ला जैसे साइंटिस्ट अपने प्रयोगों से दुनिया को चौंका रहे थे. उसी दौर में सी वी रमन, जगदीश चंद्र बोस, सत्येंद्रनाथ बोस, मेघनाद साहा, एस चंद्रशेखर समेत कई वैज्ञानिक अपनी नई-नई खोज सामने ला रहे थे. अगर हम पिछली शताब्दी के शुरुआती दशकों को याद करें तो पाते हैं कि दुनिया में किस तरह तबाही और त्रासदी का दौर चल रहा था. लेकिन उस दौर में भी बात चाहे ईस्ट की हो या वेस्ट की, हर जगह के साइंटिस्ट अपनी महान खोज में लगे हुए थे.

     

    पीएम मोदी ने कहा कि जब हम अपने वैज्ञानिकों की उपलब्धियों को सेलिब्रेट करते हैं तो साइंस हमारे समाज का हिस्सा बन जाती है, वो पार्ट ऑफ कल्चल बन जाती है. इसलिए आज सबसे पहला आग्रह मेरा यही है कि हम अपने देश के वैज्ञानिकों की उपलब्धियों को जमकर सेलिब्रेट करें.

    उन्होंने आगे कहा कि हमारी सरकार साइंस बेस्ड डेवलपमेंट की सोच के साथ काम कर रही है. 2014 के बाद से साइंस और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में इनवेस्टमेंट में काफी वृद्धि की गई है. सरकार के प्रयासों से आज भारत ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स में 46वें स्थान पर है, जबकि 2015 में भारत 81 नंबर पर था.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपिथौरागढ़ में बादल फटने से तबाही, कई मकान क्षतिग्रस्त, एक की मौत
    Next Article लक्ष्मीकांत वाजपेयी जी को झारखंड का प्रभारी बनाए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं : भरत सिंह

    Related Posts

    साकची में ‘व्हर्लपूल शॉपी’ का शुभारंभ, उद्घाटन ऑफर में ग्राहकों को आकर्षक छूट व उपहार

    August 5, 2026

    बड़कागांव सीएचसी में जच्चा-बच्चा की मौत पर फूटा जनाक्रोश, 9 घंटे बाद समाप्त हुआ धरना

    August 5, 2026

    बोकारो में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, टांगी से दंपति और बहू की हत्या, आरोपी ने किया सरेंडर

    August 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    साकची में ‘व्हर्लपूल शॉपी’ का शुभारंभ, उद्घाटन ऑफर में ग्राहकों को आकर्षक छूट व उपहार

    बड़कागांव सीएचसी में जच्चा-बच्चा की मौत पर फूटा जनाक्रोश, 9 घंटे बाद समाप्त हुआ धरना

    बोकारो में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, टांगी से दंपति और बहू की हत्या, आरोपी ने किया सरेंडर

    रक्षाबंधन, सावन और जन्माष्टमी के अवसर पर तीन दिवसीय लाइफस्टाइल एग्जीबिशन का आयोजन

    कोल्हान विश्वविद्यालय का सत्र नियमित करने की मांग, आजसू ने राज्यपाल समेत विश्वविद्यालय प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

    सरायकेला में नक्सल विरोधी अभियान को बड़ी कामयाबी, तीन इनामी नक्सलियों की गिरफ्तारी की चर्चा

    श्रावणी मेला 2026: बाबा बैद्यनाथ धाम में शुरू हुई हेलीकॉप्टर सेवा, अब मिनटों में होंगे दर्शन

    इटारसी के पास नैनपुर-इंदौर पेंचवैली एक्सप्रेस के एसी कोच में लगी आग, मची अफरा-तफरी, सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाला

    सुप्रीम कोर्ट का बड़ा सुझाव : बिना इंश्योरेंस गाड़ी को पेट्रोल नहीं दें, थर्ड-पार्टी बीमा अवधि भी बढ़ाई

    पिछले 10 महीने ने मेरी ऐसी परीक्षा ली, जिसकी मैंने कभी उम्मीद नहीं की थी: नीरज चोपड़ा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.