Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पिथौरागढ़ में बादल फटने से तबाही, कई मकान क्षतिग्रस्त, एक की मौत
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश

    पिथौरागढ़ में बादल फटने से तबाही, कई मकान क्षतिग्रस्त, एक की मौत

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 10, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    देहरादून. उत्तराखंड के सीमांत जिले पिथौरागढ़ और भारत-नेपाल सीमा से सटे धारचूला इलाके में बादल फटने से भारी तबाही मच गई है. शुक्रवार की रात हुई मूसलाधार बारिश ने तल्ला खोतिला गांव और धारचूला बाजार में तबाही मचाई है. खोतिला गांव में नदी से सटे घरों में जलभराव हो गया और 30 घर क्षतिग्रस्त हो गए. इसमें एक महिला की मौत हो गई. पिथौरागढ़ डीएम ने इसकी पुष्टी की है. वहीं धारचूला से सटे नेपाल के इलाके में भी भारी तबाही मची है.

     

    पहाड़ी से बरसाती पानी के साथ आया मलबा धारचूला बाजार में कई घरों में घुस गया. बाजार की सड़क भी मलबे से पट गई. सड़क में पार्क किए गए वाहन भी मलबे में दब गए. मल्ली बाजार, ग्वाल गांव, खोतीला में सड़कों पर मलबा जमा हो गया है. वहीं बादल फटने से नेपाल में मकानों के ध्वस्त होने और कई लोगों के लापता होने की अपुष्ट सूचना है. पिछले दिनों एलधार नामक स्थान पर हुए भूस्खलन के बाद से खतरा बना हुआ है.

     

    तब भूस्खलन के साथ बोल्डर गिरने से चार मकान ध्वस्त हो गए थे. इस स्थान पर जिनके मकान हैं वह लोग अभी भी अन्य सुरक्षित स्थानों पर रह रहे हैं. शुक्रवार की रात एक बार फिर मलबा आने से लोग असुरक्षित महसूस करने लगे हैं. भारी बारिश के कारण काली नदी का जल स्तर भी काफी बढ़ गया. तटबंध के ऊपर नदी बहने लगी. इससे लोग सहमे नजर आए.

     

    इधर मौसम को देखते हुए स्थानीय प्रशासन अलर्ट हो गया है. एसडीआरएफ और पुलिस सतर्क है. इलाके से सटे नेपाल की ओर भी काफी तबाही मची है. कुछ मकानों के ध्वस्त होने और लोगों के लापता होने की भी सूचना बताई जा रही है. इलाके में काली नदी के रौद्र रूप का अंदाज इसी से लगाया जा सकता है कि नेपाल में काली नदी किनारे बनी सड़क पर पानी बह रहा है. नदी के किनारे बसे मकान ताश के पत्तों की तरह बह रहे हैं.

     

    जानकारी के मुताबिक काली नदी में पहाड़ी से टूटकर एक बड़ा बोल्डर आ गिरा था. जिस वजह से पानी का बहाव रुक गया, और नदी में बोल्डर के पीछे की ओर पानी इक्कठा होने लगा. कुछ समय बाद जब बोल्डर पर प्रेशर पड़ा तो बोल्डर हट गया और इक्कठा हुआ पानी बाढ़ में तब्दील हो गया, जलस्तर बढ़ने से तेज़ रफ़्तार और भारी मात्रा में नदी का पानी बहने लगा जिसकी वजह से काली नदी के किनारे बसे गांवो के घरों को खासा नुकसान हुआ है. धारचूला के ग्वालगांव में तबाही का मंजर नज़र आ रहा है. हर जगह मलबा भर गया है. यहां गाड़ियां, मोटरसाइकिल मलबे में दब गई. नेपाल के खोतिला गांव में भी नदी के बढ़े हुए जलस्तर से आपदा आ गयी इमारतें भरभरा कर नदी में समा गयीं. फिलहाल जानमाल के नुकसान की कोई खबर नही है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअमेरिका के मैरीलैंड में घर में घुसकर 3 बच्चों सहित 5 लोगों की गोली मारकर हत्या
    Next Article चौथी औद्योगिक क्रांति का नेतृत्व करने की ओर बढ़ रहा है भारत: पीएम मोदी

    Related Posts

    सिदगोड़ा में पुलिस कार्रवाई के दौरान हंगामा, युवक घायल होने पर लोगों ने घेरा पुलिस वाहन

    June 21, 2026

    राम मंदिर चढ़ावे विवाद: आस्था पर सवाल, साख दांव पर

    June 20, 2026

    डालसा का न्याय रथ पहुंचा बहरागोड़ा, कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित

    June 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सिदगोड़ा में पुलिस कार्रवाई के दौरान हंगामा, युवक घायल होने पर लोगों ने घेरा पुलिस वाहन

    गंगा का महत्व: जीवन, मोक्ष और पर्यावरण की पुकार

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग

    विश्व संगीत दिवस: शांति और संवेदना का वैश्विक उत्सव

    राम मंदिर चढ़ावे विवाद: आस्था पर सवाल, साख दांव पर

    डालसा का न्याय रथ पहुंचा बहरागोड़ा, कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित

    गोलमुरी क्लब में साप्ताहिक योग शिविर का समापन, 75 साधकों ने लिया योग और ध्यान का लाभ

    राजनीति शास्त्र की छात्राओं ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का फील्ड विजिट

    पश्चिम बंगाल स्थापना दिवस समारोह में बोले राज्यपाल, ‘विविधता में एकता भारत की सबसे बड़ी शक्ति’

    बाल विवाह के खिलाफ युवा का जिला स्तरीय कार्यशाला शिक्षकों को बच्चों के अधिकार के प्रति जागरूक किया गया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.