Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अमेरिका के मैरीलैंड में घर में घुसकर 3 बच्चों सहित 5 लोगों की गोली मारकर हत्या
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    अमेरिका के मैरीलैंड में घर में घुसकर 3 बच्चों सहित 5 लोगों की गोली मारकर हत्या

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 10, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मैरीलैंड. अमेरिका के मैरीलैंड के एक घर में दो व्यस्क और तीन बच्चों की गोली मारकर हत्या कर दी गई. अधिकारियों ने बताया कि घटना के बाद कॉल करके एक शख्स ने उसी घर से इस गोलीबारी की सूचना पुलिस को भी दी.

     

    सेसिल काउंटी के शेरिफ स्कॉट एडम्स ने कहा कि इल्क मिल्स स्थित दो मंजिला घर में शुक्रवार सुबह एक पुरुष, एक महिला और तीन बच्चे मृत पाए गए. ये तीनों बच्चें क्रमश: 5वीं, 7वीं और 8वीं कक्षा में पढ़ते थे. अधिकारियों ने पीडि़तों की पहचान तुरंत जारी नहीं की, हालांकि उसने भरोसा दिलाया कि आम जनता के लिए कोई खतरा नहीं है.

     

    गोलीबारी की यह घटना बाल्टीमोर के उत्तर-पूर्व में लगभग 97 किलोमीटर और डेलावेयर स्टेट लाइन के कुछ मील पश्चिम में जंगली इलाकों से घिरे आवासीय सड़कों के एक इलाके कुल-डी-सैक में हुई. एडम्स ने कहा कि यह एक भयानक दिन है. इस घटना से चिंतित और परेशान लोग लगातार मुझे फोन कर रहे हैं. एडम्स ने कहा कि यह दुख की बात है और इस तरह की घटना निश्चित रूप से सेसिल काउंटी में एक सामान्य बात नहीं है. यह दुखद और भयानक है.

     

    एक अन्य अधिकारी ने कहा कि सुबह 9 बजे के करीब एक व्यक्ति ने फोन कर घर पर बुलाया, जिसने कहा कि तीन बच्चों और एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. जब पुलिस की टीम वहां पहुंची तो एक व्यक्ति को भी मृत पाया. मृत व्यक्ति के पास एक सेमी-ऑटोमैटिक हैंडगन पड़ी थी. फिलहाल, हमलावर का क्या मकसद हो सकता है, शेरिफ ने इस पर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया.

     

    अधिकारियों ने कहा कि शव घर में अलग-अलग जगहों पर पड़े थे. वहीं टॉम ड्रिस्कॉल नामक पड़ोसी ने कहा कि तीन बच्चों वाला यह कपल यहां कम से कम पांच साल से रह रहा था. उन्होंने कहा कि यहां कपल रहा करता था और बच्चे हॉस्टल में रहते थे और वे क्रिसमस और अन्य तरह की छुट्टियों पर आते थे. अधिकारियों ने कहा कि इन तीन बच्चों में दो लड़कियां और एक लड़का था.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउमा भारती ने की सीएम नीतीश कुमार की तारीफ कहा- कम से कम साहस तो दिखाया
    Next Article पिथौरागढ़ में बादल फटने से तबाही, कई मकान क्षतिग्रस्त, एक की मौत

    Related Posts

    सिदगोड़ा में पुलिस कार्रवाई के दौरान हंगामा, युवक घायल होने पर लोगों ने घेरा पुलिस वाहन

    June 21, 2026

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग

    June 20, 2026

    विश्व संगीत दिवस: शांति और संवेदना का वैश्विक उत्सव

    June 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सिदगोड़ा में पुलिस कार्रवाई के दौरान हंगामा, युवक घायल होने पर लोगों ने घेरा पुलिस वाहन

    गंगा का महत्व: जीवन, मोक्ष और पर्यावरण की पुकार

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग

    विश्व संगीत दिवस: शांति और संवेदना का वैश्विक उत्सव

    राम मंदिर चढ़ावे विवाद: आस्था पर सवाल, साख दांव पर

    डालसा का न्याय रथ पहुंचा बहरागोड़ा, कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित

    गोलमुरी क्लब में साप्ताहिक योग शिविर का समापन, 75 साधकों ने लिया योग और ध्यान का लाभ

    राजनीति शास्त्र की छात्राओं ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का फील्ड विजिट

    पश्चिम बंगाल स्थापना दिवस समारोह में बोले राज्यपाल, ‘विविधता में एकता भारत की सबसे बड़ी शक्ति’

    बाल विवाह के खिलाफ युवा का जिला स्तरीय कार्यशाला शिक्षकों को बच्चों के अधिकार के प्रति जागरूक किया गया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.