Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उमा भारती ने की सीएम नीतीश कुमार की तारीफ कहा- कम से कम साहस तो दिखाया
    Breaking News Headlines

    उमा भारती ने की सीएम नीतीश कुमार की तारीफ कहा- कम से कम साहस तो दिखाया

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 10, 2022Updated:September 10, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता उमा भारती ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की उनके राज्य में शराबबंदी लागू करने के लिए सराहना की है. मध्यप्रदेश की मुख्यमंत्री रह चुकी उमा लंबे समय से भाजपा शासित मध्य प्रदेश में शराब पर पूर्ण प्रतिबंध की मांग कर रही हैं. ऐसे में उन्होंने बिहार में बीजेपी से सहयोगी रहे नीतीश कुमार की तारफी की है, लेकिन साथ ही कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विकल्प नहीं हो सकते.

     

    उमा भारती ने भोपाल में अपने आवास पर शुक्रवार को मीडिया से कहा, नीतीश कुमार ने कम से कम अपने राज्य में पूर्ण शराबबंदी लागू करने का साहस तो दिखाया है.यह पूछे जाने पर कि क्या नीतीश कुमार मोदी के विकल्प के तौर पर उभरेंगे, उमा भारती ने कहा, वह ऐसा नहीं कर पाएंगे, इसका सवाल ही पैदा नहीं होता क्योंकि मोदी एक अद्वितीय व्यक्ति हैं और ऐसे व्यक्ति कम ही होते हैं. भारती ने कहा, इसके अलावा, वह (मोदी) भगवान की रचना हैं और लोग उनके साथ हैं. पूर्व केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा लेकिन कुमार के प्रयासों से विपक्ष मजबूत होगा क्योंकि यह लोकतंत्र के लिए अच्छा है.

     

    गौरतलब है कि नीतीश ने हाल ही में भाजपा से नाता तोड़ लिया था और विपक्षी दलों की एकता के प्रयास कर रहे हैं. मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की प्रदेश में शराब की बिक्री में कमी करने की इच्छा का स्वागत किया. उमा ने कहा कि वह प्रदेश की राजधानी में महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास बैठकर महिलाएं इस मुद्दे पर जागरूकता बढ़ाएंगी. भारती लंबे समय से महिलाओं की पीड़ा और उनकी शराबबंदी की मांग का हवाला देते हुए राज्य में शराब बिक्री का विरोध कर रही हैं.

     

    उमा ने ब्राह्मण समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए अपने करीबी सहयोगी प्रीतम सिंह लोधी की आलोचना की और कहा कि उन्होंने लोधी को डांटा और इस मुद्दे पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा से माफी मांगने के लिए कहा. हालांकि भाजपा ने इस मामले में लोधी के माफी मांगने के बाद भी उन्हें पार्टी से निकाल दिया. कांग्रेस और आम आदमी पार्टी द्वारा मप्र सरकार की पोषण-आहार पोषण योजना में भ्रष्टाचार का आरोप लगाने पर उमा भारती ने कहा कि मुख्यमंत्री चौहान पहले ही बयान दे चुके हैं और वह इस मुद्दे पर कोई टिप्पणी नहीं करेंगी.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकांग्रेस सांसदों ने पार्टी अध्यक्ष चुनाव में निष्पक्षता और पारदर्शिता को लेकर जताई चिंता, लिखी चिट्ठी
    Next Article अमेरिका के मैरीलैंड में घर में घुसकर 3 बच्चों सहित 5 लोगों की गोली मारकर हत्या

    Related Posts

    सिदगोड़ा में पुलिस कार्रवाई के दौरान हंगामा, युवक घायल होने पर लोगों ने घेरा पुलिस वाहन

    June 21, 2026

    डालसा का न्याय रथ पहुंचा बहरागोड़ा, कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित

    June 20, 2026

    गोलमुरी क्लब में साप्ताहिक योग शिविर का समापन, 75 साधकों ने लिया योग और ध्यान का लाभ

    June 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सिदगोड़ा में पुलिस कार्रवाई के दौरान हंगामा, युवक घायल होने पर लोगों ने घेरा पुलिस वाहन

    गंगा का महत्व: जीवन, मोक्ष और पर्यावरण की पुकार

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग

    विश्व संगीत दिवस: शांति और संवेदना का वैश्विक उत्सव

    राम मंदिर चढ़ावे विवाद: आस्था पर सवाल, साख दांव पर

    डालसा का न्याय रथ पहुंचा बहरागोड़ा, कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित

    गोलमुरी क्लब में साप्ताहिक योग शिविर का समापन, 75 साधकों ने लिया योग और ध्यान का लाभ

    राजनीति शास्त्र की छात्राओं ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का फील्ड विजिट

    पश्चिम बंगाल स्थापना दिवस समारोह में बोले राज्यपाल, ‘विविधता में एकता भारत की सबसे बड़ी शक्ति’

    बाल विवाह के खिलाफ युवा का जिला स्तरीय कार्यशाला शिक्षकों को बच्चों के अधिकार के प्रति जागरूक किया गया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.