Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कांग्रेस सांसदों ने पार्टी अध्यक्ष चुनाव में निष्पक्षता और पारदर्शिता को लेकर जताई चिंता, लिखी चिट्ठी
    Breaking News Headlines

    कांग्रेस सांसदों ने पार्टी अध्यक्ष चुनाव में निष्पक्षता और पारदर्शिता को लेकर जताई चिंता, लिखी चिट्ठी

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 10, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    दिल्ली. कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया की निष्पक्षता और पारदर्शिता को लेकर चिंता जताते हुए के पांच लोकसभा सदस्यों ने पार्टी के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण को चिट्ठी लिखी है. चिट्ठी लिखने वाले कांग्रेस नेताओं ने प्रमुख मधुसूदन मिस्त्री से आग्रह किया है कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्वाचक मंडल की सूची मतदान में हिस्सा लेने वालों और संभावित उम्मीदवारों को नामांकन की प्रक्रिया शुरू होने से पहले प्रदान की जाए.

     

    बताया जा रहा है कि यह चिट्ठी पार्टी सांसद शशि थरूर, मनीष तिवारी, कार्ति चिदंबरम, प्रद्युत बारदोलोई और अब्दुल खालिक ने लिखी है. इन नेताओं ने कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा से एक दिन पहले 6 सितंबर को चि_ी लिखी थी. इनमें से दो सांसदों, थरूर और तिवारी का संबंध कांग्रेस के जी23 समूह से है.

     

    इन सांसदों ने पहले भी सूची सार्वजनिक करने का अनुरोध करते हुए मिस्त्री को चि_ी लिखी थी. हालांकि उन्होंने इससे इनकार किया था और कहा था कि पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता बरती जा रही है. अब इन सांसदों ने चि_ी में कहा कि उनके कहने का यह मतलब कतई नहीं है कि पार्टी के किसी आंतरिक दस्तावेज को ऐसे ढंग से जारी किया जाए कि इसका किसी भी तरीके से दुरुपयोग हो.

     

    उन्होंने चि_ी में कहा कि हमारी राय है कि अध्यक्ष के चुनाव की नामांकन प्रक्रिया शुरू होने से पहले प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्वाचक मंडल की सूची मतदान में हिस्सा लेने वाले मतदाताओं और संभावित उम्मीदवारों को प्रदान की जाए. पिछले महीने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा ने पिछले 28 अगस्त को कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में पार्टी अध्यक्ष के चुनाव के लिए निर्वाचन सूची तैयार किए जाने की प्रक्रिया के बारे में जानना चाहा था. हालांकि, बाद में पार्टी ने कहा था कि इस बैठक में किसी नेता ने कोई सवाल खड़ा नहीं किया.

     

    निर्वाचक मंडल की सूची सार्वजनिक किए जाने की मांग को खारिज करते हुए मिस्त्री ने कहा था कि पार्टी के अध्यक्ष पद के चुनाव से जुड़ी पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी और कांग्रेस के संविधान के अनुसार है और निर्वाचक मंडल की सूची को सार्वजनिक नहीं किया जा सकता, लेकिन उम्मीदवारों को यह उपलब्ध करा दी जाएगी.

    कांग्रेस की ओर से घोषित चुनाव कार्यक्रम के अनुसार 22 सितंबर को पार्टी अध्यक्ष पद के चुनाव की अधिसूचना जारी होगी, 24 सितंबर से नामांकन दाखिल किए जा सकते हैं और यदि एक से अधिक उम्मीदवार हुए तो 17 अक्टूबर को मतदान होगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकनिका मान हैवी ज्वैलरी के साथ बिना ब्लाऊज के साड़ी में आईं नजर
    Next Article उमा भारती ने की सीएम नीतीश कुमार की तारीफ कहा- कम से कम साहस तो दिखाया

    Related Posts

    साकची में ‘व्हर्लपूल शॉपी’ का शुभारंभ, उद्घाटन ऑफर में ग्राहकों को आकर्षक छूट व उपहार

    August 5, 2026

    बड़कागांव सीएचसी में जच्चा-बच्चा की मौत पर फूटा जनाक्रोश, 9 घंटे बाद समाप्त हुआ धरना

    August 5, 2026

    बोकारो में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, टांगी से दंपति और बहू की हत्या, आरोपी ने किया सरेंडर

    August 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    साकची में ‘व्हर्लपूल शॉपी’ का शुभारंभ, उद्घाटन ऑफर में ग्राहकों को आकर्षक छूट व उपहार

    बड़कागांव सीएचसी में जच्चा-बच्चा की मौत पर फूटा जनाक्रोश, 9 घंटे बाद समाप्त हुआ धरना

    बोकारो में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, टांगी से दंपति और बहू की हत्या, आरोपी ने किया सरेंडर

    रक्षाबंधन, सावन और जन्माष्टमी के अवसर पर तीन दिवसीय लाइफस्टाइल एग्जीबिशन का आयोजन

    कोल्हान विश्वविद्यालय का सत्र नियमित करने की मांग, आजसू ने राज्यपाल समेत विश्वविद्यालय प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

    सरायकेला में नक्सल विरोधी अभियान को बड़ी कामयाबी, तीन इनामी नक्सलियों की गिरफ्तारी की चर्चा

    श्रावणी मेला 2026: बाबा बैद्यनाथ धाम में शुरू हुई हेलीकॉप्टर सेवा, अब मिनटों में होंगे दर्शन

    इटारसी के पास नैनपुर-इंदौर पेंचवैली एक्सप्रेस के एसी कोच में लगी आग, मची अफरा-तफरी, सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाला

    सुप्रीम कोर्ट का बड़ा सुझाव : बिना इंश्योरेंस गाड़ी को पेट्रोल नहीं दें, थर्ड-पार्टी बीमा अवधि भी बढ़ाई

    पिछले 10 महीने ने मेरी ऐसी परीक्षा ली, जिसकी मैंने कभी उम्मीद नहीं की थी: नीरज चोपड़ा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.